अजिंक्य रहाणे पर टूटा BCCI का कहर! एक गलती पड़ी महंगी, दे डाली KKR कप्तान को भयंकर सजा

Published - 15 Apr 2026, 01:58 PM | Updated - 15 Apr 2026, 01:59 PM

Ajinkya Rahane

इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन यानी अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) की कप्तानी वाली कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के लिए मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। मैदान पर लगातार मिल रही हार के बीच अब कप्तान अजिंक्य रहाणे पर बीसीसीआई (BCCI) ने बड़ी कार्रवाई की है।

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ मिली करारी शिकस्त के बाद बोर्ड ने उन पर भारी जुर्माना ठोक दिया है। टीम पहले से ही अंक तालिका में सबसे नीचे है और अब कप्तान पर इस सजा ने टीम का मनोबल पूरी तरह तोड़ दिया है।

Ajinkya Rahane को लगा जुर्माना

KKR

चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए मुकाबले के दौरान अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) की कप्तानी वाली कोलकाता टीम निर्धारित समय में अपने कोटे के ओवर पूरे नहीं कर सकी।

बीसीसीआई ने इसे आईपीएल आचार संहिता का उल्लंघन माना है। चूंकि इस सीजन में KKR की यह पहली गलती थी, इसलिए कप्तान अजिंक्य रहाणे पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

कब कहां और कितने बजे से शुरू होगा MI vs PBKS मैच? किस चैनल पर होगा लाइव प्रसारण, जानें सबकुछ

जीत को तरस रही है कोलकाता नाइट राइडर्स

अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) के नेतृत्व में कोलकाता नाइट राइडर्स का प्रदर्शन इस साल बेहद निराशाजनक रहा है। टीम ने अब तक खेले गए 5 मैचों में से एक भी जीत हासिल नहीं की है।

4 हार और एक मैच बारिश के कारण धुल जाने की वजह से टीम अंक तालिका में सबसे निचले पायदान पर है। अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) के लिए यह दोहरा झटका है, क्योंकि एक तरफ उनकी कप्तानी में टीम रॉक बॉटम पर पहुंच गई है और दूसरी तरफ बोर्ड का अनुशासन का डंडा भी उन पर चल गया है।

क्यों BCCI छीन रहा सूर्यकुमार यादव की कप्तानी? अब जाकर चौंकाने वाली वजह आई सामने

कप्तानी और प्रदर्शन पर उठ रहे सवाल

मैदान पर कप्तान के तौर पर अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) के फैसलों पर भी अब क्रिकेट दिग्गज सवाल उठा रहे हैं। सीएसके के खिलाफ मैच में टीम 192 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए महज 160 रन ही बना पाई।

अजिंक्य रहाणे ने खुद 22 गेंदों में 28 रनों की पारी खेली, लेकिन वह टीम को जीत दिलाने में नाकाम रहे। अगर अगले मैचों में भी टीम का यही हाल रहा, तो मुमकिन है कि टीम मैनेजमेंट कप्तान बदलने जैसा कड़ा फैसला भी ले सकता है।

हालांकि इससे पहले कप्तान अजिंक्य रहाणे ने अपने आलोचकों को करारा जबाव देते हुए कहा था कि जिन्हें मेरे प्रदर्शन से समस्या है वो स्कोर कार्ड उठाकर देख ले मेरे पिछले दो साल के स्ट्राईक रेट को। रहाणे ने आगे कहा था शायद बोलने वाले को कुछ जानकारी नहीं होगी इसलिए वो बोल रहे हैं।

Tagged:

ajinkya rahane bcci IPL 2026
Sourabh Kumar

सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर

इंग्लैंड को

अजिंक्य रहाणे
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com