IND vs IRE: पहले टी20 में खेले थे 2 खिलाड़ी, दूसरे टी20 से इन्हें अब बाहर कर देंगे कोच गौतम गंभीर

Published - 27 Jun 2026, 02:45 PM | Updated - 27 Jun 2026, 03:49 PM

Gautam Gambhir

IND vs IRE: भारतीय फैंस के लिए शुक्रवार का दिन एक बड़े झटके जैसा साबित हुआ. दरअसल हिस्ट्री में कल पहली बार आयरलैंड की टीम ने किसी क्रिकेट मैच में टीम इंडिया को हराया था. इससे पहले दोनों टीमों के बीच 8 टी20 मुकाबले खेले गए थे और सभी मुकाबले टीम इंडिया ने जीते थे.

IND vs IRE दूसरे टी20 से 2 खिलाड़ी हो सकते हैं बाहर

 IND vs IRE

हालांकि शुक्रवार को आयरलैंड ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 34 रन के अंतर से जीत दर्ज की और इस जीत के साथ सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली. IND vs IRE पहले टी20 में टीम इंडिया की इस हार के 2 बड़े गुनहगार सामने आए और अब कोच गौतम गंभीर अगले मुकाबले में इन दोनों खिलाड़ियों को बाहर का रास्ता दिखा सकते हैं.

प्रसिद्द कृष्णा

प्रसिद्द कृष्णा IND vs IRE के पहले मुकाबले में काफी महंगे साबित हुए थे, उन्होंने अपने 4 ओवर में कुल 57 रन खर्च कर बैठे थे. एक ओवर तो उनका ऐसा था, जिसमे उन्होंने 27 रन लुटा दिए थे. गेंदबाजों की पिच पर उनका ऐसा प्रदर्शन टीम इंडिया के लिए बेहद निराशाजनक रहा और कहीं ना कहीं वह टीम इंडिया की हार के सबसे बड़े जिम्मेदार भी निकले.

प्रसिद्द कृष्णा के पहले टी20 में किये गए प्रदर्शन के बाद उनका दूसरा टी20 से बाहर होना तय लग रहा है. उनकी जगह कोच गौतम गंभीर प्रिंस यादव को डेब्यू का मौका दे सकते हैं.

वाशिंगटन सुंदर

वाशिंगटन सुंदर की पहले टी20 हार के बाद बहुत ज्यादा ट्रोलिंग हुई थी और उन्हें मैच का सबसे बड़ा गुनहगार सोशल मीडिया में बताया गया था. दरअसल, जब सुंदर गेंदबाजी में आये तो वह अपने एक ओवर में ही 19 रन लूटा बैठे थे. वहीं जब बल्लेबाजी की बात आई तो वह 12 गेंद पर 9 रन का ही योगदान डे पाए.

सुंदर की जगह अगले मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू तय नजर आ रहा है. कोच गौतम गंभीर पहले मैच के फ्लॉप प्रदर्शन क बाद 15 वर्षीय वैभव का डेब्यू करवा सकते हैं.

यह भी पढ़ें: इस वजह से नहीं मिला वैभव सूर्यवंशी को पहले टी20 में मौका, लेकिन अब जरूर खेलेंगे दूसरा मुकाबला

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com