रणजी खेलने लायक़ नहीं है ये खिलाड़ी, लेकिन कोच गंभीर का चहेता होने के चलते तीनों फॉर्मेट में मिलता मौका
Published - 27 Jun 2026, 12:18 PM | Updated - 27 Jun 2026, 01:29 PM
Table of Contents
Gautam Gambhir: शुक्रवार को टी20 वर्ल्ड कप चैंपियंस भारत को आरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच में हार का मुंह देखना पड़ा है, जिसके बाद टीम इंडिया की रणनीति सवालों के घेरे में आ गई है. बेलफास्ट के सिविल सर्विस क्रिकेट क्लब में दोनों टीमों का सामना हुआ, जिसमें भारतीय बल्लेबाज और गेंदबाज, दोनों ही संघर्ष करते दिखाई. लेकिन इस दौरान एक खिलाड़ी के प्रदर्शन ने भारतीय फैंस काफी निराश किया. इस बीच अब दावा किया जा रहा है कि गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) का चहेता होने के चलते इस प्लेयर को टीम में शामिल किया जा रहा.
Gautam Gambhir का फेवरेट खिलाड़ी होने का इस खिलाड़ी को मिल रहा फायदा

हम जिस खिलाड़ी की बात कर रहे हैं वो और कोई नहीं भारतीय ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर हैं. 26 वर्षीय खिलाड़ी ने पिछले कुछ समय में अपने खराब प्रदर्शन से सभी को खासा निराश किया है. बल्लेबाजी और गेंदबाजी, दोनों ही विभागों में वह संघर्ष करते नजर आए हैं, जिसकी वजह से अब उनकी टीम में जगह पर सवाल उठाए जा रहे हैं.
इस बीच फैंस का दावा है कि हेड कोच गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) का पसंदीदा खिलाड़ी होने की वजह से वॉशिंगटन सुंदर को खराब प्रदर्शन के बावजूद टीम इंडिया में मौका मिल रहे हैं. 26 जून को आयरलैंड के खिलाफ खेले गए पहले टी20 मुकाबले में भी वह बतौर गेंदबाज भारत के लिए महंगे साबित हुए थे.
IND vs IRE 2nd T20 Pitch Report: क्या गुल खिलाएगी पिच? जानें भारत या आयरलैंड, किसका पलड़ा रखेगी भारी
लगातार मिल रहे हैं मौके
गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) के हेड कोच बनने के बाद से ही वॉशिंगटन सुंदर को टीम इंडिया में लगातार मौके मिल रहे हैं, लेकिन वह इस दौरान उम्मीद की मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सके. उनके पास निचले क्रम में उपयोगी बल्लेबाजी और ऑफ स्पिन गेंदबाजी करने की काबिलियत है, लेकिन बीते कुछ समय में वह इन दोनों ही डिपार्टमेंट में फेल हुए. गौतम गंभीर के कार्यकाल में वॉशिंगटन सुंदर ने भारत के लिए 45 मैच खेले हैं, जिसमें 29.24 की औसत से वह 965 रन ही बना सके. जबकि गेंदबाजी करते हुए उनके हाथ 64 सफलताएं लगी.
अफगानिस्तान सीरीज में भी हुए फ्लॉप
हाल ही में अफगानिस्तान के खिलाफ खेली गई तीन मुकाबलों की एकदिवसीय सीरीज में भी वॉशिंगटन सुंदर अपना जलवा बिखरने में नाकामयाब हुए. तीनों मैचों में गेंदबाजी करते हुए वह सिर्फ एक ही विकेट झटक पाए थे. इसके बाद 26 जून को आयरलैंड के साथ खेले गए पहले टी20 मैच में उन्होंने अपने एक ओवर के स्पेल में 19 रन खर्च कोई भी सफलता हासिल नहीं की. वहीं, बल्लेबाजी करते हुए उनके बल्ले से 12 गेंदों में 9 रन निकले.
ऑथर के बारे में
मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर