शोएब अख्तर के भाई के जनाजे में आतंकियों का जमावड़ा! Photos और वीडियो वायरल

Published - 27 Jun 2026, 02:47 PM | Updated - 27 Jun 2026, 03:55 PM

Shoaib Akhtar

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर (Shoaib Akhtar ) इस समय मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं. हाल ही में उनके बड़े भाई शाहिद अख्तर ने दुनिया को अलविदा कहा है. मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो वह लंबे समय से बीमार थे, जिसकी वजह से उनकी मृत्यु हुई.

वहीं, अब शाहिद अख्तर के अंतिम संस्कार को लेकर एक नया विवाद खड़ा हो गया है. उनके नमाज-ए-जनाजा (सुपुर्द-ए-खाक) कार्यक्रम में कुछ ऐसे लोगों के भी चेहरे दिखे, जिनके संबंध प्रतिबंधित आतंकी संगठनों से बताए जाते हैं. इसके बाद से ही शोएब अख्तर (Shoaib Akhtar) भी सुर्खियों में आ गए हैं.

Shoaib Akhtar के भाई के जनाजे में आतंकियों का जमावड़ा!

Shoaib Akhtar 1

शोएब अख्तर के भाई शाहिद अख्तर की लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया है, जिसके बाद इस्लामाबाद के एच-8 कब्रिस्तान में उनका सुपुर्द ए खाक का आयोजन हुआ. उनके जनाजे में खेल और राजनीति जगत से जुड़े कई लोग शामिल हुए. हालांकि, सोशल मीडिया पर शाहिद अख्तर के नमाज-ए-जनाजा की वायरल हो रही तस्वीरों में कुछ ऐसे चेहरे देखने को मिले जिसने दुनियाभर में हलचल मचा दी है. दरअसल, उनके अंतिम संस्कार में प्रतिबंधित आतंकी संगठन ‘लश्कर-ए-तैयबा (LeT)’ की पॉलिटिकल पार्टी पाकिस्तान मरकज़ी मुस्लिम लीग (PMML) से जुड़े नेता दिखाई दिए हैं.

इस वजह से नहीं मिला वैभव सूर्यवंशी को पहले टी20 में मौका, लेकिन अब जरूर खेलेंगे दूसरा मुकाबला

संगठनों द्वारा शेयर की गई तस्वीरें

पीएमएमएल इस्लामाबाद के अध्यक्ष इनाम-उर-रहमान कम्बोह भी शाहिद अख्तर के जनाजे में शिरकत की थी, जिसे इस्लामाबाद संगठन का बड़ा चेहरा माना जाता है. LeT के अन्य सदस्य उनके साथ उपस्थित थे. लश्कर-ए-तैयबा और पीएमएमएल की ओर से यह तस्वीरें साझा की गई है. इनके अलावा पाकिस्तान सेंट्रल मुस्लिम लीग इस्लामाबाद के अध्यक्ष इनाम-उर-रहमान कंबोह, उप महासचिव अब्दुल्ला तूर, जोनल महासचिव हाफिज उमर, खिदमत कमेटी के अध्यक्ष अमजद भट्टी और अन्य मित्र भी सुपुर्द ए खाक में मौजूद थे.

सवालों के घेरे में आए Shoaib Akhtar

बता दें कि पीएमएमएल को हाफिज सईद के सर्मथन से बनी पार्टी माना जाता है. क्योंकि उसके संगठन, लश्कर-ए-तैयबा, पर पहले ही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिबंध लगाया जा चुका है. ऐसे में इस प्रतिबंधित संघ से जुड़े लोगों की शोएब अख्तर के भाई के जनाजे में मौजूदगी ने दुनियाभर में सनसनी मचा दी है. वहीं, पूर्व पाकिस्तान गेंदबाज ने इस विवाद पर अब तक कोई भी प्रतिक्रिया नहीं दी है.

Shoaib Akhtar का रो-रोकर बुरा हाल, पाकिस्तान से आई निधन की खबर, क्रिकेट जगत में छाया मातम

Tagged:

PAKISTAN TEAM SHOAIB AKHTAR Shahid Akhtar
Manvi Nautiyal

मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com