PBKS Playing XI: प्रियांस, प्रभसिमरन, कुनोली, अय्यर, वढेरा.... मुंबई इंडियंस के खिलाफ पंजाब की प्लेइंग-11 फाइनल

Published - 15 Apr 2026, 03:46 PM | Updated - 15 Apr 2026, 03:51 PM

PBKS Playing XI

PBKS Playing XI: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में पंजाब किंग्स ने अभी तक 4 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने तीन में जीत दर्ज की है तो एक मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था। चार मैचों में 7 अंकों के साथ ये टीम दूसरे पायदान पर मौजूद है, जबकि अब इनका अगला मुकाबला 24 अप्रैल को मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होगा।

इस मैच के लिए पंजाब किंग्स की संभावित प्लेइंग इलेवन (PBKS Playing XI) सामने आ चुकी है, जिसमें प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह, कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर और नेहाल वढेरा शामिल होंगे। चलिए आपको बताते हैं कि इनके अलावा और किन-किन प्लेयर्स को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जा सकता है और इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर टीम मैनेजमेंट किसपर भरोसा जताएगी।

पंजाब का बैटिंग ऑर्डर

मुंबई इंडियंस के खिलाफ पंजाब किंग्स अपनी वहीं, प्लेइंग इलेवन (PBKS Playing XI) उतारेगा, जो कि उन्होंने पिछले चार मैचों में खिलाई थी। टीम लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है और ऐसे में वह किसी भी विभाग में फेरबदल करना नहीं चाहेंगे। ओपनिंग स्लॉट में प्रियांश आर्य और प्रभसिमरन की जोड़ी होगी, जिन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ टीम को तूफानी शुरुआत दी थी।

नंबर तीन पर कूपर कोनोली को मौका मिलना तय है, क्योंकि अभी तक वह इसी स्थान पर बैटिंग कर रहे हैं तो चौथे नंबर पर स्वयं कप्तान श्रेयस अय्यर उतर सकते हैं। अय्यर ने आईपीएल 2026 में खेले 4 मैचों में 68.50 की दमदार औसत और 187.67 के खतरनाक स्ट्राइक रेट के साथ 137 रन बनाए हैं, जिसमें दो अर्धशतक शामिल हैं। साथ ही नेहाल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस और मार्को जानसेन भी बल्ले से फॉर्म में चल रहे हैं।

गेंदबाजों का बज रहा है डंका

पंजाब किंग्स की न सिर्फ बल्लेबाजी धमाकेदार फॉर्म में चल रही है, बल्कि गेंदबाजी में भी यह टीम धमाला मचा रही है। जेवियर बार्टलेट, विजय कुमार वैशाक और अर्शदीप सिंह फास्ट बॉलिंग (PBKS Playing XI) की कमाल संभाल रहे हैं तो अनुभवी लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल पर स्पिन डिपार्टमेंट की जिम्मेदारी होगी।

वहीं, पार्ट टाइम गेंदबाजों नें मार्कस स्टोइनिस और शशांस सिंह का नाम भी शामिल है। बता दें कि, पिछले मैच (PBKS Playing XI) में शशांक ने हैदराबाद के खिलाफ बेहतरीन गेंदबाजी की थी और अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड का विकेट चटकाया था। ऐसे में कप्तान अय्यर मुंबई इंडियंस के खिलाफ शशांक का इस्तेमाल कर सकते हैं।

MI vs PBKS, PITCH REPORT: सिर्फ और सिर्फ इन्हें मदद करेगी वानखेड़े की पिच, मुकाबले में बन जाएंगे इतने रन

कैसा रहा है दोनों का रिकॉर्ड?

मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच हमेशा से ही रोमांचक मुकाबला देखने को मिला है। जबकि वानखेड़े में भी पंजाब किंग्स का दबदबा देखने को मिल चुका है। अब तक टूर्नामेंट में दोनों टीमों के बीच कुल 34 बार आमना-सामना हुआ है। इस दौरान 17 मैच एमआई ने जीते हैं तो इतने ही मैचों में पंजाब किंग्स विजयी रही है।

ऐसे में जो टीम ये मैच जीतेगी वह एक जीत की बढ़त प्राप्त कर लेगी। हालांकि, वानखेड़े के मैदान पर पंजाबियों का तगड़ा प्रदर्शन देखने को मिलता है। यहां पर पंजाब सर्वाधिक बार 200 का आंकड़ा बार करने वाली मेहमान टीम है। उन्होंने यह कारनामा सर्वाधिक चार बार किया है और अब अय्यर की कप्तानी में वह पांचवीं बार भी 200 प्लस का टारगेट एमआई को देना चाहेंगे, अगर वह पहले बैटिंग करते हैं तो।

PBKS Playing XI: पंजाब किंग्स की संभावित प्लेइंग इलेवन

प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), कूपर कोनोली, नेहाल वढ़ेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को यानसेन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार वैशाक और अर्शदीप सिंह

इम्पैक्ट प्लेयर-युजवेंद्र चहल।

पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले खेलेंगे या नहीं Rohit Sharma? सामने आ गई बड़ी रिपोर्ट, हुआ दूध का दूध पानी का पानी

Tagged:

shreyas iyer Mumbai Indians PBKS Playing XI IPL 2026
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com