रणजी खेलने लायक नहीं ये खिलाड़ी, लेकिन फिर भी कोच गंभीर इसे बार-बार देते टेस्ट की प्लेइंग-XI में मौका

Published - 08 Jun 2026, 12:16 PM

Gambhir

Gautam Gambhir supporting this flop player: गौतम गंभीर ने 2024 में भारतीय टीम के हेड कोच का पद संभाला था। इसके बाद से उन्होंने व्हाइट बॉल क्रिकेट में सफलता का स्वाद चखा लेकिन टेस्ट में अभी तक उनका कार्यकाल काफी खराब रहा है, क्योंकि घर और विदेश दोनों जगह बड़ी टीमों के खिलाफ सीरीज हार झेलनी पड़ी हैं। टीम के टेस्ट में खराब प्रदर्शन के कारण गंभीर की काफी आलोचना होती है लेकिन उनके कार्यकाल में एक सबसे खराब बात कुछ ऐसे खिलाड़ियों का लगातार समर्थन करना है, जो लगातार फ्लॉप हो रहे हैं।

इसी वजह से कई ऐसे खिलाड़ियों को मौके नहीं मिल पा रहे हैं, जो हकदार हैं। यही कारण है कि गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) को आलोचनाओं का भी सामना करना पड़ता है लेकिन वे सुधार करने के बजाय अपने पसंदीदा प्लेयर्स को लगातार बैक कर रहे हैं। ऐसा ही कुछ टेस्ट टीम में भी हो रहा है। एक ऐसा खिलाड़ी, जो बैकअप के रूप में शामिल किया गया था लेकिन गंभीर के कारण स्पेशलिस्ट बल्लेबाज के रूप में खेल रहा है और फ्लॉप साबित हो रहा है। इसी वजह से फैंस उसे रणजी ट्रॉफी लायक भी नहीं मान रहे हैं।

Gambhir की वजह से इस फ्लॉप खिलाड़ी को मिल रहे प्लेइंग XI में लगातार मौके मिल रहे मौके

Gambhir 1

आप लोग सोच रहे होंगे कि ऐसा कौन सा खिलाड़ी है, जो रणजी ट्रॉफी लायक भी नहीं माना जा रहा लेकिन गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) के समर्थन की वजह से खेल रहा है तो बता दें कि यहां ध्रुव जुरेल की बात हो रही है। जुरेल को एक समय विकेटकीपर ऋषभ पंत के बैकअप के रूप में स्क्वाड में जगह दी जाती थी और उन्हें तभी प्लेइंग XI में मौका मिलता था, जब पंत नहीं होते थे। हालांकि, पिछले कुछ समय से जुरेल को एक विशेषज्ञ बल्लेबाज के रूप में खिलाया जा रहा है लेकिन यह दांव सफल नहीं हो रहा है। इसके बावजूद टीम मैनेजमेंट उन्हें बाहर नहीं कर रहा है।

ध्रुव जुरेल को अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट में भी गंभीर (Gambhir) ने खिलाया लेकिन वे बल्लेबाजी में कुछ खास नहीं कर पाए। भारत की मजबूत स्थिति के बावजूद जुरेल 20 गेंदों तक ही टिक पाए और 19 रन बनाकर आउट हो गए। इससे पहले दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पिछले दो टेस्ट में भी जुरेल फ्लॉप रहे थे और सीरीज में 7.25 की औसत से 29 रन ही बनाए थे।

जुरेल को लगातार खिलाए जाने को लेकर Gambhir निशाने पर

घरेलू टेस्ट में लगातार फ्लॉप हो रहे ध्रुव जुरेल के प्रदर्शन पर काफी ज्यादा बात हो रही है। सवाल पूछा जा रहा है कि अगर गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) को जुरेल को एक स्पेशलिस्ट बल्लेबाज ही खिलाना है तो फिर किसी और को मौका क्यों नहीं दे रहे। ऐसे खिलाड़ी को प्लेइंग XI में क्यों चुन रहे हैं, जो बैकअप के रूप में आया था और अब उसे जबरदस्ती विशेषज्ञ बल्लेबाज के रूप में थोपा जा रहा है।

अफगानिस्तान के खिलाफ जहां ज्यादातर प्रमुख बल्लेबाजों ने अच्छा किया, वहीं जुरेल मौके का फायदा नहीं उठा पाए। हालिया आईपीएल में अच्छा करने के बावजूद अपनी फॉर्म को यह खिलाड़ी टेस्ट में बरकरार नहीं रख पाया।

टेस्ट में अभी तक ध्रुव जुरेल के आंकड़े

ध्रुव जुरेल ने 2024 में अपना टेस्ट डेब्यू किया था लेकिन शुरुआत में उन्हें ज्यादा मौके नहीं मिल रहे थे, क्योंकि वे सिर्फ एक बैकअप के रूप में थे। हालांकि, अब उनके ऊपर गौतम गंभीर काफी भरोसा जता रहे हैं लेकिन वे मौकों को भुनाने में सफल नहीं हुए हैं। जुरेल ने अपने टेस्ट करियर में अभी तक 10 मैचों में 16 पारियां खेली हैं। इस दौरान 34.14 की औसत से 478 रन ही बना पाए हैं। उनके बल्ले से एक शतक और एक अर्धशतक भी आया है। कुल मिलाकर 16 में से दो बार ही उन्होंने 50+ का स्कोर बनाया है।

अफगानिस्तान के खिलाफ बल्लेबाजी में मौका का फायदा उठाने में नाकम रहने वाले ध्रुव जुरेल को लेकर अब देखना होगा कि अगस्त में श्रीलंका दौरे पर गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) का उनके लिए समर्थन जारी रहता है या फिर किसी दूसरे स्पेशलिस्ट बल्लेबाज को प्लेइंग XI में जगह मिलेगी।

यह भी पढ़ें: इंग्लैंड के खिलाफ न्यूजीलैंड की हार से बदले WTC Points Table के समीकरण, अब भारत को फाइनल में पहुंचने के लिए जीतने होंगे इतने टेस्ट

Tagged:

indian cricket team Gautam Gambhir afghanistan cricket team Dhruv Jurel
Prashant

यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com