धोनी का पुराना पोस्ट हो रहा सोशल मीडिया पर वायरल, जब माही ने साक्षी को लेकर कही थी मजेदार बात
Published - 28 Jun 2021, 01:24 PM
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) इस वक्त अपने परिवार के साथ शिमला की वादियों में छुट्टी बिता रहे हैं। सादगी पसंद माही अब सोशल मीडिया पर एक्टिव नजर नहीं आते हैं। लेकिन उनकी फैंस कहीं ना कहीं से उनकी तस्वीरें व वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। अब इस बीच एमएस का एक पुराना पोस्ट तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जो उन्होंने 10 साल पहले शेयर किया था।
MS Dhoni का 10 साल पुराना पोस्ट वायरल
/cricket-addictor-hindi/media/post_attachments/wp-content/uploads/2021/06/Capture-34.png)
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) भले ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह चुके हो। मगर शायद ऐसा कोई दिन बीतता हो, जब उनके फैंस अपने पसंदीदा खिलाड़ी को याद ना करते हो। कभी उनकी नई तस्वीरों के जरिए वह माही को याद करते हैं, तो कभी पुराने पोस्ट पर भी फैंस प्रतिक्रिया देते नजर आते हैं। इस बीच एमएस की एक पुराना पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह साक्षी की चुटकी लेते नजर आ रहे हैं।
ये पोस्ट माही ने नवंबर 2011 में किया था और लिखा था, "आखिरकार आज के लिए सब हो गया है। प्रेस कॉन्फ्रेंस, टीम मीटिंग, मैच रेफरी मीटिंग सब हो गई है। इसीलिए मेरी पत्नी को लगता है कि यह मेरा सिर खाने का समय है।"
MS Dhoni हो रहे थे ट्रोल
/cricket-addictor-hindi/media/post_attachments/wp-content/uploads/2021/06/Capture-32.png)
चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान MS Dhoni अब सितंबर-अक्टूबर में खेले जाने वाले आईपीएल के यूएई लेग में हिस्सा लेंगे। मगर अभी हाल ही में माही को सोशल मीडिया पर दिए एक मैसेज के लिए ट्रोल होना पड़ा था। दरअसल, माही ने लकड़ी के बोर्ड पर 'पेड़ लगाएं, जंगल बचाएं' लिखा।
इसके चलते माही को ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। ट्रोलर्स का कहना है कि लकड़ी बचाने के लिए मैसेज लिखा, वो भी लकड़ी पर ही, तो कुछ का कहना है कि फिर आप लकड़ी का घर बना रहे हो। मगर मीनाबाग होम्स द्वारा शेयर की गई फोटो से पता चला कि जिस लकड़ी पर मैसेज लिखा है, उसे कचरे के रूप में फेंक देती हैं, उस लकड़ी का इस्तेमाल किया गया है। उन्होंने बताया कि आमतौर पर इन लकड़ियों का इस्तेमाल हिमाचल की सर्दियों में अलाव जलाने के लिए किया जाता है।
ऑथर के बारे में
यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।