रूट ने अचानक किया संन्यास का ऐलान, अब कभी नहीं पकड़ेंगे बल्ला
Published - 24 Sep 2026, 08:25 AM | Updated - 24 Sep 2026, 09:05 AM
Table of Contents
इंग्लैंड क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी जो रूट (Joe Root) के छोटे भाई ने बिली रूट ने 34 साल की उम्र में पेशेवर क्रिकेट को अलविदा कहने का फैसला ले लिया है. अपने 14 साल के लंबे क्रिकेट करियर पर विराम लगाते हुए उन्होंने कहा कि अब जिंदगी के अगले अध्याय की ओर बढ़ने का समय आ गया है. बिली रूट (Billy Root) पिछले सात दिनों में रिटायरमेंट का ऐलान करने वाले ग्लैमॉर्गन के तीसरे खिलाड़ी है. उनसे पहले क्रिस कूके और कॉलिन इंग्राम ने संन्यास का ऐलान किया.
Root ने किया संन्यास का ऐलान

34 वर्षीय बिली रूट ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर अपने संन्यास की जानकारी क्रिकेट फैंस को दी है. अपने रिटायरमेंट की घोषणा करते हुए उन्होंने लिखा कि, “अगले चैप्टर का समय”. साथ ही बिली रूट ने बताया कि वह खुद को बेहद भाग्यशाली मानते हैं क्योंकि उन्हें उस खेल को करियर बनाने का मौका मिला, जिसे बचपन से प्यार करते आए हैं. दो शानदार क्लबों का प्रतिनिधित्व करना और चार ट्रॉफी जीतने वाली टीमों का हिस्सा बनना उनके लिए सम्मान की बात है.
IND vs WI ODI सीरीज शुरू होने से पहले टीम को लगा 440 वोल्ट का झटका, एक साथ 4 खिलाड़ी हुए चोटिल
सोशल मीडिया पर शेयर किया पोस्ट
बिली रूट (Billy Root) ने अपना रिटायरमेंट पोस्ट शेयर करते हुए इंस्टाग्राम पर लिखा कि,
"दो महान क्लबों को रिप्रेजेंट करना और चार ट्रॉफी जीतने की सफलता में हिस्सा लेना मेरे लिए बहुत खुशी की बात है। मैं बहुत खुशकिस्मत महसूस करता हूं कि मुझे उस चीज में करियर बनाने का मौका मिला जिसे मैं बचपन से पसंद करता था। पिछले 14 सालों में बहुत उतार-चढ़ाव आए हैं, लेकिन मैं कुछ भी नहीं बदलूंगा। मैं इस सफर, जिन लोगों के साथ मैंने इसे शेयर किया है और बचपन के सपने को जीने के मौके के लिए हमेशा बहुत आभारी रहूंगा। इसमें हिस्सा लेने वाले सभी लोगों का धन्यवाद।"
इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू का नहीं मिला मौका
जहां एक तरफ जो रूट (Joe Root) ने अपनी धमाकेदार बल्लेबाजी से क्रिकेट जगत में अपनी एक अलग पहचान और स्थान बनाया है, वहीं उनके छोटे भाई बिली रूट को इंटकनेशनल क्रिकेट में डेब्यू का ही मौका नहीं मिल सका. 83 फर्स्ट क्लास में उनके नाम 4107 रन और 8 विकेट दर्ज हैं, जबकि 60 लिस्ट ए खेलते हुए बिली रूट 1665 रन बना सके और 6 विकेट चटकाए. 50 टी20 में उनके बल्ले से 634 रन निकले और एक भी सफलता हाथ नहीं लगी.
ऑथर के बारे में
मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर