Covid-19 में मदद के लिए आगे आए विराट-अनुष्का, शुरु किया एक नया अभियान

Published - 07 May 2021, 09:33 AM

covid-19

वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (Covid-19) ने भारत में हाहाकार मचा रखा है। संसाधनों की कमी अब मरीजों की मौत की वजह बनती जा रही है। ऑक्सीजन, अस्पतालों में बेड व डॉक्टर्स की कमी होने के चलते हजारों लोग रोजाना अपनी जान गंवा रहे हैं। हालांकि इन सबके बीच कुछ बड़े नाम सामने आकर मदद का हाथ आगे बढ़ा रहे हैं। अब विराट कोहली-अनुष्का शर्मा ने बुरे वक्त में अभियान शुरु किया है।

Covid-19 के लिए विरुष्का ने शुरु किया अभियान

भारत में कोरोना वायरस (Covid-19) की दूसरी लहर में हजारों की संख्या में लोग अपनी जान गंवा रहे हैं। वहीं वैज्ञानिक अब तीसरी लहर की बात कर रहे हैं, जिसके खतरे का अंदाजा लगाना भी मुश्किल है। इस बीच भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली व उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा ने अभियान शुरु किया है और अपने फैंस से इसमें सपोर्ट के लिए कहा है। इस बात की जानकारी विराट कोहली ने ट्विटर पर दी। उन्होंने लिखा,

"अनुष्का और मैंने कोविड-19 राहत के लिए @ketto पर फंड जुटाने एक अभियान शुरू किया है. और हम आपके समर्थन के लिए आभारी रहेंगे। आइए हम सब साथ आएं और जरूरतमंद लोगों की मदद करें। मैं आप सभी से हमारे अभियान में शामिल होने का आग्रह करता हूं।"

2 करोड़ रुपये किए डोनेट

अनुष्का शर्मा व विराट कोहली ने 2 करोड़ रुपये डोनेट कर फंड रेजर की शुरुआत की है। दोनों ने ट्विटर पर शेयर किए हुए वीडियो में कहा,

"भारत में हालात काफी कठिन है। दिन रात हमारे लिए लड़ रहे लोगों को सलाम। लेकिन अब उन्हें जरूरत है, हमारे सपोर्ट की और उनके साथ खड़े होने की. इसलिए हम एक फंड रेजर की शुरुआत की है।"

अनुष्का ने नहीं मनाया था जन्मदिन

बॉलीवुड दिवा अनुष्का शर्मा ने 1 मई को अपना जन्मदिन नहीं मनाया था। तब उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए जन्मदिन को सेलिब्रेट करने से मना किया था। अनुष्का ने अपने वीडियो में कहा था कि इस कठिन समय में देश जब Covid-19 संकट से जूझ रहा है तो उन्होंने अपना जन्मदिन मनाना उचित नहीं समझा। वीडियो में अनुष्का ने संकट की इस घड़ी में अपने प्रशंसकों से एकजुट होने और देश का समर्थन करने की भी अपील की।

Tagged:

विराट कोहली आईपीएल 2021 अनुष्का शर्मा कोरोना वायरस
Sonam Gupta

यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com