खत्म हुआ इस दिग्गज भारतीय खिलाड़ी का करियर, अब शायद कभी नहीं खेलेगा टीम इंडिया के लिए मैच
Table of Contents
Big player's career ended for Team India: भारतीय टीम में काफी ज्यादा स्पर्धा है। खासतौर पर सबसे छोटे फॉर्मेट यानी टी20 में जगह बनाने को लेकर मारामारी है। खिलाड़ियों का पूल इतना बड़ा है कि अच्छे प्रदर्शन के बावजूद उन्हें स्क्वाड में नहीं चुना जा रहा है। इसका फायदा चयनकर्ता भी उठा रहे हैं, जो भी खिलाड़ी खराब कर रहा है, उसे कुछ ही मैचों के बाद बाहर का रास्ता दिखा दिया जाता है।
सूर्यकुमार यादव को टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीतने के बावजूद अगली सीरीज से अपने पद और स्क्वाड में जगह से हाथ धोना पड़ा। हार्दिक पांड्या भी योजनाओं का हिस्सा नहीं लग रहे हैं। वहीं, अब एक और स्टार खिलाड़ी को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है, जिसके बारे में कहा जा रहा है कि शायद वो दोबारा टीम इंडिया (Team India) की जर्सी में नहीं नजर आएगा।
जिम्बाबे टी20 सीरीज से दिग्गज खिलाड़ी की Team India के स्क्वाड से छुट्टी

यहां जिस खिलाड़ी की बात हो रही है, वो संजू सैमसन हैं। संजू को लेकर हमेशा से भारतीय टीम (Team India) में निश्चितता की कमी रही है। कभी उन्हें अच्छा करने के बावजूद बाहर कर दिया जाता था तो कभी उन्हें लगातार मौके नहीं मिलते थे। इस बार उन्हें सिर्फ तीन पारियों के प्रदर्शन के आधार पर जिम्बाब्वे दौरे के लिए चुने गए टी20 स्क्वाड से बाहर कर दिया गया।
सिर्फ तीन पारियों के आधार पर संजू सैमसन टीम इंडिया से बाहर
दरअसल, टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत (Team India) के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज संजू सैमसन को आयरलैंड में दो और इंग्लैंड टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में खिलाया गया। इन तीन मैचों में संजू का बल्ला नहीं चला और वो सिर्फ 6 रन बना पाए। इसी वजह से मैनचेस्टर में खेले गए दूसरे टी20 में इंग्लैंड के खिलाफ प्लेइंग XI से सैमसन को ड्रॉप कर गया गया और वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू हुआ।
हालांकि, सिर्फ तीन मैचों के आधार पर संजू सैमसन को बाहर किए जाने से फैंस के साथ-साथ तमाम दिग्गज भी हैरान हैं। अजिंक्य रहाणे ने तो इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर करते हुए लिखा कि संजू से बातचीत की गई होगी। उन्होंने सैमसन की जल्दी वापसी की उम्मीद भी लगाई है।
संजू सैमसन के लिए आगे की राह कठिन
जिम्बाब्वे टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया (Team India) से संजू सैमसन को बाहर किए जाने से एक संदेश जरूर मिलता है। काफी हद तक साफ़ हो गया है कि अब इस 32 वर्षीय खिलाड़ी को फ्यूचर के लिए शायद नहीं देखा जा रहा है। अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी की जोड़ी को बैक किया जाएगा। वहीं, मुख्य विकेटकीपर के रूप में ईशान किशन को मौके मिलेंगे, जबकि बैकअप में अब प्रभसिमरन सिंह आ गए हैं।
संजू सैमसन एशियन गेम्स के लिए स्क्वाड में जरूर शामिल हैं लेकिन हालिया मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि 15 सदस्यीय टीम में कुछ बदलाव हो सकते हैं। इससे साफ़ है कि संजू को उससे भी बाहर किया जा सकता है। अगर ऐसा हुआ तो फिर संजू के लिए टीम इंडिया में दोबारा वापसी करना मुश्किल ही है।
यह भी पढ़ें: प्रैक्टिस के दौरान वैभव सूर्यवंशी हुए चोटिल, तीसरा टी20 कर सकते हैं मिस, ये खिलाड़ी करेगा रिप्लेस