इंग्लैंड ODI सीरीज के लिए अपडेटेड टीम इंडिया का ऐलान, शिवम दुबे को मौका, नितीश रेड्डी बाहर
Published - 07 Jul 2026, 09:38 AM | Updated - 07 Jul 2026, 10:44 AM
Team India: टीम इंडिया के चयनकर्ताओं ने 22 जून को इंग्लैंड वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का चयन कर लिया था. बता दें कि इंग्लैंड से टी20 सीरीज खेलने के बाद टीम इंडिया (Team India) 19 जुलाई से इंग्लैंड के साथ 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी और इसी दौरे के भारत के चयनकर्ताओं ने 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी थी.
हालांकि करीब 15 दिन बाद भारतीय चयनकर्ताओं ने चुनी गई टीम में कुछ बदलाव किये हैं और अपडेटेड टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है.
शिवम दुबे को मिला मौका नितीश रेड्डी बाहर
इंग्लैंड के खिलाफ अपडेटेड ODI टीम इंडिया में नितीश रेड्डी चोट के चलते बाहर हो गए हैं और उनकी जगह चयनकर्ताओं ने ऑलराउंडर शिवम दुबे को मौका दिया है. बता दें शिवम दुबे 4 ODI मैच टीम इंडिया के लिए पहले भी खेल चुके हैं. साथ ही 68 टी20I मैचों का अनुभव भी इस भारतीय खिलाड़ी के पास है.
शिवम दुबे ने अपना अंतिम ODI मैच साल 2024 में श्रीलंका के खिलाफ खेला था. अब करीब 2 साल बाद वह फिर से टीम इंडिया में वापसी कर रहे हैं.
कोहली भी दिखेंगे एक्शन में
भारत (Team India) की चुनी गई 15 सदस्यीय टीम में विराट कोहली की वापसी हो गई है, उन्हें यशस्वी जायसवाल की जगह टीम इंडिया में मौका दिया गया.
बता दें कि अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे वनडे में जायसवाल ने 86 गेंदों पर 110 रन की एक शानदार पारी खेली थी, लेकिन इसके बावजूद वह इंग्लैंड वनडे सीरीज का टिकट नहीं हासिल कर पाए. अब IPL के बाद विराट कोहली पहली बार एक्शन में नजर आएंगे.
इंग्लैंड ODI सीरीज के लिए कुछ ऐसी 15 सदस्यीय Team India

यह भी पढ़ें: IND vs ENG 3rd T20I: इस वजह से रद्द हो जायेगा तीसरा टी20 मैच, टीम इंडिया नहीं खोल पाएगी जीत का खाता!