जिम्बाब्वे टी20 सीरीज में चयन के हकदार थे ये 4 खिलाड़ी, लेकिन चयनकर्ताओं ने की नाइंसाफी, नहीं दिया मौका

Published - 07 Jul 2026, 10:49 AM | Updated - 07 Jul 2026, 12:09 PM

Zimbabwe T20 Series

India vs Zimbabwe T20 Series: 23 जुलाई से भारत के जिम्बाब्वे दौरे की शुरुआत होनी है। इस दौरे के अंतर्गत दोनों टीमों तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलेंगी। सीरीज का आयोजन हरारे स्पोर्ट्स क्लब में होना है। भारत ने पिछली बार 2024 में जिम्बाब्वे में पांच टी20 खेले थे लेकिन इस बार तीन ही मुकाबलों में हिस्सा लेगी। इसके लिए 15 सदस्यीय स्क्वाड का ऐलान भी कर दिया गया है। कप्तानी की जिम्मेदारी श्रेयस अय्यर और उपकप्तानी की तिलक वर्मा उठाएंगे।

जिम्बाब्वे टी20 सीरीज (Zimbabwe T20 Series) के लिए संजू सैमसन समेत कई प्रमुख खिलाड़ियों को जगह नहीं दी गई है। इनके स्थान पर कुछ पुराने खिलाड़ियों को वापसी का मौका मिला है, जबकि कुछ अनकैप्ड खिलाड़ी भी चुने गए हैं। इसके बावजूद कई हकदार खिलाड़ियों को नजरअंदाज कर दिया गया। इस लेख में हम ऐसे ही 4 खिलाड़ियों का जिक्र करने जा रहे हैं।

इन 4 खिलाड़ियों को मिलना चाहिए थे Zimbabwe T20 Series में मौका

1. रजत पाटीदार

Zimbabwe T20 Series 1

RCB के कप्तान रजत पाटीदार को अच्छे प्रदर्शन के बावजूद लगातार अनदेखा किया जा रहा है। पाटीदार ने घरेलू क्रिकेट में जमकर रन बनाए और आईपीएल 2026 में 192.69 की स्ट्राइक रेट से 501 रन जड़े। उनकी कप्तानी में ही बेंगलुरु की टीम ने लगातार दो बार आईपीएल का टाइटल भी जीता।

ऐसे में उम्मीद की जा रही थी कि उनका चयन टी20 टीम में होगा लेकिन पहले उन्हें आयरलैंड-इंग्लैंड दौरे से नजरअंदाज कर दिया गया। अब जिम्बाब्वे टी20 सीरीज (Zimbabwe T20 Series) में भी चयन नहीं हुआ है।

2. क्रुणाल पांड्या

रजत पाटीदार के साथी क्रुणाल पांड्या ने भी RCB के दो टाइटल जीतने में अहम योगदान दिया है। क्रुणाल गेंदबाजी के साथ-साथ बल्लेबाजी में भी अच्छा करने में कामयाब रहे। उन्होंने इस बार आईपीएल में 8.41 की इकॉनमी रेट से 14 विकेट लिए और बल्लेबाजी में 145.80 की स्ट्राइक रेट से 226 रन बनाए।

अक्षर पटेल के न चुने जाने पर क्रुणाल का जिम्बाब्वे टी20 सीरीज (Zimbabwe T20 Series) के स्क्वाड में होना बनता था लेकिन चयनकर्ताओं ने हर्ष दुबे को मौका दिया है।

3. कार्तिक त्यागी

तेज गेंदबाज कार्तिक त्यागी को करियर की शुरुआत में काफी हाइप मिला था, क्योंकि उनका प्रदर्शन अच्छा था और गेंदबाजी एक्शन ब्रेट ली-इशांत शर्मा के एक्शन का मिश्रण माना जाता था। हालांकि, चोट के कारण कार्तिक कुछ समय के लिए एक्शन से दूर हो गए।

इस बार आईपीएल में उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए तेज गेंदबाजी विभाग को लीड करने का काम किया और 14 मैचों में 9.76 के इकॉनमी रेट से 18 विकेट लिए। अशोक शर्मा और यश ठाकुर की तुलना में कार्तिक जिम्बाब्वे टी20 सीरीज (Zimbabwe T20 Series) में चुने जाने ज्यादा हक़दार थे।

4. साकिब हुसैन

आईपीएल 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए डेब्यू करने वाले बिहार के तेज गेंदबाज साकिब हुसैन ने बहुत ही ज्यादा प्रभावित किया था। साकिब ने डेब्यू सीजन में ही अपनी प्रतिभा का नमूना पेश करते हुए 11 मैचों में 9.45 की इकॉनमी रेट से 15 विकेट लिए।

साकिब के पास कई तरह की विविधताएं भी हैं, जिनके कारण बल्लेबाजों को उनके खिलाफ रन बनाना आसान नहीं होता। ऐसे में जिम्बाब्वे टी20 सीरीज (Zimbabwe T20 Series) उनको आजमाने के लिए अच्छा मौका थी लेकिन चयनकर्ताओं ने अनदेखा कर दिया।

यह भी पढ़ें: जिम्बाब्वे टी20 सीरीज के लिए 15 सदस्यीय टीम इंडिया का ऐलान, संजू बाहर, प्रभसिमरन-अशोक शर्मा को डेब्यू

Tagged:

team india Rajat Patidar Kartik Tyagi zimbabwe cricket team Krunal Pandya Sakib Hussain
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com