जिम्बाब्वे टी20 सीरीज के लिए 15 सदस्यीय टीम इंडिया का ऐलान, संजू बाहर, प्रभसिमरन-अशोक शर्मा को डेब्यू

Published - 07 Jul 2026, 09:30 AM | Updated - 07 Jul 2026, 10:02 AM

Team India 67

Team India squad for Zimbabwe Tour: इंग्लैंड दौर के बाद भारत को जिम्बाब्वे जाना है। वहां जाकर मेजबान जिम्बाब्वे के खिलाफ टीम इंडिया तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी। इस सीरीज की शुरुआत 23 जुलाई से होगी और सभी मुकाबले हरारे में खेले जाएंगे। इसके लिए BCCI ने भारतीय स्क्वाड का ऐलान इंग्लैंड टी20 सीरीज के बीच ही कर दिया, जिसमें कुछ अहम फैसले भी लिए गए।

इंग्लैंड टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया (Team India) के स्क्वाड में 16 खिलाड़ियों का चयन हुआ था लेकिन जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए सिर्फ 15 खिलाड़ी चुने गए है। मौजूदा स्क्वाड से 7 खिलाड़ी ऐसे हैं, जो जिम्बाब्वे सीरीज का हिस्सा नहीं होंगे। वहीं, प्रभसिमरन सिंह और अशोक शर्मा समेत चार अनकैप्ड खिलाड़ियों को भी मौका मिला है। हालांकि, सबसे ज्यादा चर्चा संजू सैमसन की हो रही है, जिन्हें स्क्वाड में शामिल नहीं किया गया है।

जिम्बाब्वे टी20 सीरीज के लिए संजू सैमसन को Team India से किया गया बाहर

Team India 68

BCCI की सीनियर चयन समिति ने जिम्बाब्वे दौरे के लिए सबसे बड़ा फैसला लेते हुए ओपनर संजू सैमसन को नहीं चुना है। संजू का चयन किस वजह से नहीं हुआ है, इसकी जानकारी मीडिया रिलीज में नहीं दी गई है। टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत (Team India) के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले सैमसन का आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर तीन पारियों में बल्ला नहीं चला। इनमें उन्होंने सिर्फ 6 रन बनाए। फिर वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग XI में संजू की जगह शामिल करने का फैसला लिया गया।

जब वैभव की एंट्री हुई तो माना जा रहा था कि शायद सैमसन की अब टीम इंडिया (Team India) की प्लेइंग XI में वापसी न हो लेकिन उन्हें जिम्बाब्वे टी20 सीरीज के स्क्वाड में ही नहीं चुना जाएगा, इसकी उम्मीद कम ही लोगों ने की थी। यही वजह है कि उनके न चुने जाने से सोशल मीडिया पर काफी बवाल भी मचा हुआ है।

इंग्लैंड दौरे में शामिल ये 7 खिलाड़ी जिम्बाब्वे सीरीज का नहीं होंगे हिस्सा, इन 4 अनकैप्ड का हुआ चयन

चयन समिति ने इंग्लैंड दौरे के टीम इंडिया (Team India) के 16 सदस्यीय स्क्वाड में शामिल संजू सैमसन समेत सात खिलाड़ियों को जिम्बाब्वे टूर के लिए नहीं चुना है। संजू के अलावा ये खिलाड़ी अर्शदीप सिंह, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, प्रसिद्ध कृष्णा और हर्षित राणा हैं। इनमें से कुछ को ड्रॉप किया गया है और कुछ को आराम दिया गया है।

वहीं, नए खिलाड़ियों में प्रभसिमरन सिंह को दूसरे विकेटकीपर के रूप में चुना गया है। इसके अलावा तेज गेंदबाज यश ठाकुर और अशोक शर्मा तथा स्पिन ऑलराउंडर हर्ष दुबे को पहली बार टी20आई के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड में जगह मिली है।

रिंकू सिंह और मयंक यादव की वापसी

जिम्बाब्वे के खिलाफ भारतीय स्क्वाड में रिंकू सिंह को भी जगह मिली है, जिन्हें आयरलैंड-इंग्लैंड दौरे के लिए टी20आई टीम से बाहर कर दिया गया था। रिंकू ने आईपीएल में कुछ अच्छी पारियां खेली थी। इसी वजह से चयन समिति ने उन्हें दोबारा मौका दिया है।

वहीं, तेज गेंदबाज मयंक यादव भी वापस आ गए हैं। मयंक ने 2024 में बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज में भारतीय टीम (Team India) के लिए डेब्यू किया था लेकिन इसके बाद इंजरी और फिटनेस की समस्या के कारण दोबारा नहीं खेल पाए। हालांकि, अब फिट होकर धमाल मचाने को तैयार हैं।

जिम्बाब्वे टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का स्क्वाड

श्रेयस अय्यर (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा (उपकप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे, रिंकू सिंह, हर्ष दुबे, वरुण चक्रवर्ती, प्रिंस यादव, यश ठाकुर, अशोक शर्मा, मयंक यादव और प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर)।

यह भी पढ़ें: क्रिकेट जगत में पसरा मातम, लाइव मैच के दौरान बल्लेबाजी करते हुए खिलाड़ी का हुआ निधन

Tagged:

team india Prabhsimran Singh shreyas iyer Sanju Samson zimbabwe cricket team Ashok Sharma
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com