एशियन गेम्स के लिए दोबारा से टीम इंडिया का होगा ऐलान, ये 4 खिलाड़ी 15 सदस्यीय दल से निकाले जाएंगे बाहर
Table of Contents
Team India update for Asian Games: इस साल सितंबर-अक्टूबर में जापान के आइची प्रान्त और नागोया शहर में एशियन गेम्स का आयोजन होगा। एक बार फिर से क्रिकेट के लिए टीमों के बीच मेडल जीतने की जद्दोजहद देखने को मिलेगी। पिछली बार पुरुष और महिला दोनों वर्गों में भारतीय क्रिकेट टीम का बोलबाला रहा था और गोल्ड मेडल जीते थे। ऐसे में फैंस को एक बार फिर से उसी तरह के प्रदर्शन की उम्मीद है।
एशियन गेम्स (Asian Games) के लिए BCCI ने कुछ दिनों पहले ही टीम इंडिया के स्क्वाड दोनों वर्गों के लिए घोषित कर दिए। लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा पुरुष टीम को लेकर है। चयन समिति ने आयरलैंड-इंग्लैंड दौरे के लिए जब टी20 स्क्वाड घोषित किया था। उसी समय एशियन गेम्स के लिए भी 15 सदस्यीय टीम का ऐलान किया था लेकिन अब लगता है कि स्क्वाड में आने वाले समय में कुछ बदलाव किए जा सकते हैं।
Asian Games के लिए भारत के पुरुष स्क्वाड में होगा बदलाव?

अभी तक यही संभावना जताई जा रही थी कि एशियन गेम्स (Asian Games) के लिए BCCI के द्वारा जो स्क्वाड घोषित किया गया, उसमें कोई बदलाव नहीं होंगे। लेकिन अब ट्विस्ट देखने को मिल सकता है। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, एशियन गेम्स के लिए टीम इंडिया में अंतिम समय में कुछ बदलाव हो सकते हैं।
BCCI संबंधित अधिकारियों से इस बारे में अनुरोध कर सकता है, अगर उसने पहले से ऐसा नहीं किया है। नियम उन्हें ऐसा करने की इजाजत देते हैं, और ऐसे खिलाड़ी को भी शामिल किया जा सकता है, जो शुरूआती लिस्ट का हिस्सा नहीं था।
इन 4 खिलाड़ियों पर गिर सकती है गाज
एशियन गेम्स (Asian Games) के लिए भारत के 15 सदस्यीय स्क्वाड में चार बदलाव देखने को मिल सकते हैं। इसकी वजह हाल ही में जिम्बाब्वे टी20 सीरीज के लिए घोषित हुआ स्क्वाड है, जिससे उन खिलाड़ियों को ड्रॉप किया गया, जिनका प्रदर्शन खास नहीं रहा। यही कारण है कि इन्हें एशियाई खेलों के स्क्वाड से भी अब बाहर किया जा सकता है।
ये खिलाड़ी संजू सैमसन, वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल और रवि बिश्नोई हैं। इन सभी का हालिया प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। इन्हें जिम्बाब्वे टी20 सीरीज के लिए भी नहीं चुना गया है। ऐसे में एशियन गेम्स के स्क्वाड से भी पत्ता काटा जा सकता है।
एशियन गेम्स के लिए भारत का 15 सदस्यीय स्क्वाड
श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, तिलक वर्मा (उपकप्तान), नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, जसप्रित बुमरा, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, वैभव सूर्यवंशी
यह भी पढ़ें: मोहम्मद शमी का फूटा गुस्सा, सीधे तौर पर गौतम गंभीर को बताया वापसी ना होने का जिम्मेदार