बजट सत्र 2021 में भारतीय टीम का हुआ जिक्र, जानिए निर्मला सीतारमण ने क्या कहा

Published - 01 Feb 2021, 09:01 AM

खिलाड़ी

बजट सत्र 2021: साल 2020 लोगों की जिंदगी में एक ग्रहण की तरह आया, जिसने अचानक से ही क्रिकेट जगत समेत लोगों की पूरी जिंदगी को घर में कैद करके रख दिया था. कोरोना महामारी का प्रकोप इस कदर बढ़ा की लॉकडाउन का सिवा कोई और चारा ही नहीं बचा था. इस लॉक जिंदगी में जब लोगों के बीच एंटरटेनमेंट का तड़का खत्म होने लगा तब, क्रिकेट ने सभी की जिंदगी में नए रोमांच और उर्जा का काम किया.

बजट सत्र (2021) में भारतीय टीम की जीत का जिक्र

बजट सत्र

2020 में घरों में कैद होने के बाद ऐसा लगा जैसे जिंदगी कहीं थम सी गई है, हर तरह की गतिविधियों पर प्रतिंबध लगा दिया गया था. लेकिन महामारी से मिली राहत के बाद आईपीएल और फिर भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच हुई रोमांचक सीरीज ने दर्शकों को खुशी का एक मौका दिया. इसी बीच सोमवार को 2021 का बजट सत्र पेश हुआ है.

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 27 दिसंबर 2020 से शुरू हुई पहली टेस्ट सीरीज ने पूरे क्रिकेट फैंस को निराश कर दिया. लेकिन यह निराशा अगले मैच में भारतीय टीम के लिए सीख का सबक बनी और फिर फुल एनर्जी के साथ मेलबर्न में अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में टीम इंडिया लौटी.

निर्मला सीतारमण ने बजट सत्र के दौरान टीम इंडिया की तारीफ में कही ये बात

बजट सत्र-भारतीय टीम

पहले मुकाबले में न्यूनतम स्कोर पर ऑल आउट होने वाली भारतीय टीम दूसरे टेस्ट मैच पर शानदार जीत की दावेदारी ठोकी. यही नहीं आखिर में कंगारू को उसी की सरजमीं पर जबरदस्त मात देते हुए टीम इंडिया ने सीरीज को भी अपने नाम कर लिया. शायद ये बड़ा कारण है कि, पहली बार बजट सत्र (2021) में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भाषण के दौरान भारत-ऑस्ट्रेलिया सीरीज के बारे में भी जिक्र किया है.

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की तरफ से सोमवार, 1 फरवरी को बजट सत्र पेश किया गया है. इस दौरान भाषण देते हुए मंत्री ने कहा कि,

'बीता हुआ साल सभी के लिए दिक्कतों से भरा रहा है. लेकिन हर भारतीय ने ऐसी स्थिति का डटकर सामना किया. महामारी का असर भारतीय अर्थव्यवस्था पर भी पड़ा, लेकिन इसके बाद इसने अच्छी वापसी की. खास बात तो यह है कि, टीम इंडिया की ऑस्ट्रेलिया में शानदार कामयाबी हमें भारत के लोगों की अंतर्निहित ताकत की याद दिलाती है.'

बजट सत्र में इस वजह से हुई टीम इंडिया का जिक्र

बजट सत्र 2021

दरअसल भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहला एडिलेड टेस्ट मुकाबला हार गई थी. इस मैच की दूसरी पारी में कोई भी खिलाड़ी दहाई का भी आंकड़ा पार नहीं कर पाए थे, और महज 36 रन के न्यूनतम स्कोर पर पूरी टीम पवेलियन रवाना हो गई थी.

इस निराशाजनक हार के बाद टीम इंडिया ने मेलबर्न में वापसी की और जीत के साथ आगाज किया, सिडनी टेस्ट ड्रॉ करवाया और ब्रिस्बेन में जीत हासिल की. 2-1 से टेस्ट सीरीज जीतकर टीम इंडिया स्वदेश लौट आई है. यही कारण है कि बजट सत्र में भारत की जीत का भी जिक्र हुआ है.

Tagged:

ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com