6,6,6,6,4,4,4,4.... बांग्लादेश के Towhid Hridoy ने रचा इतिहास, खेल डाली नाबाद 350 रन की पारी
Published - 03 Sep 2026, 01:29 PM | Updated - 03 Sep 2026, 02:09 PM
Table of Contents
क्रिकेट के मैदान पर आए दिन सबको चौंका देने वाले रिकॉर्ड बनते हैं. अब बांग्लादेश क्रिकेट टीम के युवा बल्लेबाज तौहीद हृदोय (Towhid Hridoy) ने अपनी तूफ़ानी बल्लेबाजी से इतिहास रच दिया है. उन्होंने विपक्षी टीम के गेंदबाजों की कुटाई करते हुए विस्फोटक पारी खेली और दिग्गज तमीम इकबाल के सालों पुराने रिकॉर्ड को धवस्त करने में कामयाब रहे. तौहीद हृदोय (Towhid Hridoy) ने छक्के-चौकों की बौछार कर नाबाद 350 रन बनाए.
बांग्लादेश के Towhid Hridoy ने रचा इतिहास

बांग्लादेश की ए टीम अनऑफिशियल टेस्ट और वनडे सीरीज के लिए साउथ अफ्रीका दौरे पर गई हुई है. पॉचेफस्ट्रूम के सेनवेस पार्क में दोनों टीमों के बीच दूसरा अनौपचारिक टेस्ट 30 अगस्त से 2 सितंबर तक खेला गया. इस मैच में बांग्लादेश के कप्तान तौहीद हृदोय (Towhid Hridoy) ने धुआंधार बल्लेबाजी कर तहलका मचा दिया. वह 481 गेंदों में 350 रन बनाकर नाबाद रहे. अपनी इस पारी में उन्होंने 27 चौके और 10 छक्के लगाए. इसी के साथ तौहीद हृदोय ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में इतिहास रच दिया.
अफगानिस्तान के बाद वेस्टइंडीज से भिड़ेगा भारत, सभी मैचों की तारीखों का ऐलान, देखें शेड्यूल
तमीम इकबाल का रिकॉर्ड हुआ ध्वस्त
तौहीद हृदोय (Towhid Hridoy) फर्स्ट क्लास क्रिकेट में बांग्लादेश के लिए सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं. इस मामले में उन्होंने तमीम इकबाल का पीछे छोड़ दिया है. उन्होंने साल 2020 में बांग्लादेश क्रिकेट लीग में हुए एक मुकाबले के दौरान 334 रनों की पारी खेली थी. इसके अलावा तौहीद हृदोय प्रथम श्रेणी क्रिकेट में तिहरा शतक जड़ने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं. उनसे पहले तमीम इकबाल और रकीबुल हसन ने यह कारनामा किया था. 2007 में नेशनल क्रिकेट लीग में रकीबुल हसन ने 313 रन की नाबाद पारी खेली थी.
बने ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज
गौरतलब है कि तौहीद हृदोय (Towhid Hridoy) ने विदेशी धरती पर फर्स्ट क्लास क्रिकेट में तिहरा शतक लगाने वाले पहले बांग्लादेशी बल्लेबाज बनने की उपलब्धि हासिल कर ली है. इसके अलावा वह साउथ अफ्रीका में इस फॉर्मेट में तिहरा शतक जड़ने वाले दूसरे विदेशी बल्लेबाज बन गए हैं. उनके नाम अफ़्रीकी सरजमीं पर फ़र्स्ट-क्लास क्रिकेट में दूसरा सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर बनाने का रिकॉर्ड दर्ज हो गया है. इस मामला में उन्होंने डैरिल कुलिनन को पछाड़ा है, जो 337 रन बनाने में कामयाब हुए थे. वहीं, स्टीफन कुक 390 रन के साथ उनसे आगे हैं.
ऑथर के बारे में
मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर