PAK के खिलाफ तीसरे टेस्ट के लिए इंग्लैंड ने किया टीम का ऐलान, इन 15 खिलाड़ियों को मौका
Published - 03 Sep 2026, 11:08 AM | Updated - 03 Sep 2026, 11:48 AM
Table of Contents
इंग्लैंड और पाकिस्तान (ENG vs PAK) के बीच जारी तीन मुकाबलों की टेस्ट सीरीज अपने आखिरी चरण पहुंच गई है. 9 सितंबर से बर्मिंघम के एजबेस्टन में दोनों टीमें सीरीज के तीसरे मैच के लिए आमने-सामने होंगी. शुरुआती दो मुकाबले जीतने के बाद इंग्लिश टीम ने सीरीज में 2-0 से अजेय बढ़त हासिल कर ली है.
इसके बाद अब जो रूट एंड कंपनी तीसरे मैच (ENG vs PAK) में पाकिस्तान का सूपड़ा साफ करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. बीते बुधवार इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने इस भिड़ंत के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है, जिसमें दो बदलाव देखने को मिले हैं.
ENG vs PAK: तीसरे टेस्ट के लिए हुआ टीम का ऐलान

9 सितंबर से पाकिस्तान (ENG vs PAK) के खिलाफ खेले जाने वाले तीसरे टेस्ट मैच के लिए इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने टीम में एक बदलाव किया है. उन्होंने तेज गेंदबाज मैथ्यू फिशर को टीम से बाहर का रास्ता दिखाया है. इसके अलावा डरहम के तेज गेंदबाज ब्रायडन कार्स को भी टीम में जगह नहीं मिली है. 31 वर्षीय यह इंग्लिश खिलाड़ी अभी भी डर्बीशायर पुलिस की जांच के दायरे में हैं, जिसकी वजह से उन्हें तीसरे टेस्ट से ड्रॉप होना पड़ा. उनकी गैरमौजूदग़ी में हैम्पशायर के सॉनी बेकर को मौका मिला है.
ब्रायडन कार्स को नहीं मिली क्लीन चीट
डरहम में पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट में मिली जीत के बाद ब्रायडन कार्स 22 अगस्त 2026 का जश्न मनाने के लिए नाइटक्लब पहुंचे थे, जिसके बाहर पुलिस ने कथित मारपीट और व्यवधान के मामले में उन्हें हथकड़ी पहनाई. ब्रायडन कार्स को इस मामले में अब तक क्लीन चीट नहीं मिल पाई है, जिसकी वजह से वह तीसरे टेस्ट का हिस्सा नहीं बन पाएंगे. इससे पहले उन्हें लॉर्ड्स में खेला गया दूसरा टेस्ट भी मिस करना पड़ा था.
पाकिस्तान टीम में भी हुए बदलाव
इंग्लैंड के खिलाफ पहले दो मुकाबलों में मिली हार के बाद पाकिस्तान ने तीसरे टेस्ट के लिए टीम में 7 बदलाव किए हैं. इसके अलावा उन्होंने अपने हेड कोच सरफराज अहमद और गेंदबाजी कोच उमर गुल को घर भेज दिए हैं. वहीं, सैम अयूब, मोहम्मद इमारन जूनियर और अराफात मिन्हास जैसे युवा खिलाड़ियों की टीम में एंट्री हुई है. हालांकि, टीम की कमान अभी भी बाबर आजम के हाथों में ही है.
ENG vs PAK तीसरे टेस्ट के लिए पाकिस्तान-इंग्लैंड का स्क्वाड
इंग्लैंड: जो रूट (कप्तान), बेन डकेट, एमिलियो गे, जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, सन्नी बेकर, शोएब बशीर, हैरी ब्रूक, सैम कुक, जॉर्डन कॉक्स (विकेटकीपर), डैन लॉरेंस, ओली पोप, ओली रॉबिन्सन, जैमी स्मिथ (विकेटकीपर), जोश टोंग।
पाकिस्तान: बाबर आजम (कप्तान), अब्दुल्ला फजल, अराफात मिन्हास, अजान अवैस, मोहम्मद अब्बास, मोहम्मद अली, मोहम्मद इमरान, मोहम्मद इमरान जूनियर, गाजी गोरी (विकेटकीपर), रजाउल्लाह, साद बेग (विकेटकीपर) सैम अयूब, साजिद खान, सऊद शकील, शान मसूद, उबैद शाह।
अफगानिस्तान सीरीज में चुने जाने के हकदार नहीं थे ये 3 खिलाड़ी, चयनकर्ताओं ने फिर भी दे डाला मौका
ऑथर के बारे में
मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर