IND vs NZ: दूसरे टी20 में खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी या बैठेंगे बाहर, बड़ी रिपोर्ट आई सामने
Table of Contents
अफगानिस्तान और वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत की पिछली दो टी20 सीरीज में वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) को एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला। कुल 8 टी20 हुए, लेकिन प्लेइंग XI में वैभव के लिए जगह नहीं बन पाई। न्यूजीलैंड दौरे पर खेली जा रही पांच मैचों की टी20 सीरीज में भी यही कहानी देखने को मिली और 15 वर्षीय खिलाड़ी को पहले मैच के लिए नहीं चुना गया।
ऐसे में फैंस जानने को बेताब हैं कि 24 अक्टूबर को न्यूजीलैंड के खिलाफ क्राइस्टचर्च में होने वाले दूसरे मैच के लिए वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) को प्लेइंग XI में जगह मिलेगी या नहीं, इसको लेकर रिपोर्ट में बड़ा अपडेट सामने आया है।
दूसरे टी20 में Vaibhav Sooryavanshi के खेलने को लेकर आया बड़ा अपडेट

इंग्लैंड में अपने टी20 करियर की शुरुआत करने वाले वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) को अभी तक ज्यादा मौके नहीं मिले हैं। वे स्क्वाड का लगातार हिस्सा रहे हैं, लेकिन ज्यादातर उन्हें बेंच पर ही रखा गया है। न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले मैच में भी वैभव को सिर्फ पानी पिलाने का काम मिला।
हालांकि, दूसरे मैच में उनके खेलने की संभावना नजर आ रही है, क्योंकि पहले मैच में खेलने वाला टीम इंडिया का एक स्टार खिलाड़ी चोट के चलते दूसरे मुकाबले के लिए उपलब्ध नहीं रहेगा।
इस खिलाड़ी के इंजर्ड होने के चलते वैभव को किया जा सकता है शामिल
वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) को दूसरे मैच में ईशान किशन की जगह प्लेइंग XI में शामिल किया जा सकता है। ईशान को पहले टी20 के दौरान मांसपेशियों में खिंचाव की समस्या हो गई, जिसके कारण वे दूसरे मुकाबले से बाहर हो गए हैं। इसकी जानकारी खुद BCCI ने दी और उनकी निगरानी मेडिकल टीम रख रही है।
ईशान की गैरमौजूदगी में बाएं हाथ के वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) रिप्लेसमेंट के रूप प्लेइंग XI में आ सकते हैं। अगर वैभव आते हैं तो फिर पहले मैच में 67 रन बनाने वाले संजू सैमसन को अपना ओपनिंग स्पॉट छोड़कर नंबर-3 पर खेलना पड़ सकता है। वहीं, तिलक को वापस मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी के लिए भेजा जा सकता है।
अब तक ऐसा रहा है वैभव का टी20 करियर
आईपीएल 2026 में 776 रन बनाकर ऑरेंज कैप अपने नाम करने वाले वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) को आयरलैंड में बेंच पर रहना पड़ा लेकिन इंग्लैंड में डेब्यू का मौका मिला। उन्हें तीन मैचों में खिलाया गया। इसके बाद, जिम्बाब्वे दौरे पर तीन मैचों की टी20 सीरीज में खेले और 151 रन बनाकर प्लेयर ऑफ द सीरीज का ख़िताब अपने नाम किया।
फिर वैभव सूर्यवंशी को अफगानिस्तान के खिलाफ नहीं खिलाया गया और जापान के खिलाफ भी टी20 मैच के लिए प्लेइंग XI का हिस्सा नहीं बने। एशियन गेम्स में वैभव ने दो मैच खेले लेकिन वेस्टइंडीज के खिलाफ एक भी मैच के लिए अंतिम ग्यारह में नहीं चुने गए। कुल मिलाकर इस खिलाड़ी ने अभी तक 8 मैच भारत के लिए खेले हैं और 186.36 के स्ट्राइक रेट से 246 रन बनाए हैं। उनके नाम 2 अर्धशतक भी दर्ज हैं।
यह भी पढ़ें: बार-बार फ्लॉप होता ये खिलाड़ी, लेकिन कोच गंभीर का लाडला होने के चलते कभी नहीं होता बाहर
Tagged:
IND vs NZ team india Vaibhav Sooryavanshi