श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ रचा इतिहास, 430 रन के लक्ष्य का कर डाला पीछा
Table of Contents
England vs Sri Lanka: क्रिकेट प्रेमियों के लिए गुरुवार (22 अक्टूबर) का दिन बेहद खास रहा, क्योंकि उन्हें एक के बाद एक कई रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। दिन में भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहले टी20 मैच में टक्कर हुई, जिसमें टीम इंडिया ने बाजी मारी। इसके बाद, दक्षिण अफ्रीका ने दूसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जबरदस्त जीत हासिल की।
वहीं, अंत में इंग्लैंड के खिलाफ श्रीलंका (Sri Lanka) ने वनडे क्रिकेट के दूसरे सबसे बड़े टारगेट को हासिल करते हुए ऐतिहासिक जीत दर्ज करने का कारनामा किया। इंग्लैंड ने 430 का विशाल टारगेट दिया था लेकिन श्रीलंकाई बल्लेबाजों ने एकजुट प्रदर्शन कर अपनी टीम की इतिहास रचने में मदद की।
Sri Lanka ने ODI क्रिकेट के दूसरे सबसे बड़े रन चेज को दिया अंजाम

पाकिस्तान में खेली जा रही ट्राई-सीरीज के तीसरे मैच में इंग्लैंड ने 429/4 का स्कोर बनाया। इस विशाल स्कोर के सामने श्रीलंका (Sri Lanka) की जीत दर्ज करने की संभावना कम ही नजर आ रही थी लेकिन उनके बल्लेबाजों ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए वो कर दिखाया, जिसके बारे में उनके फैंस ने भी ज्यादा नहीं सोचा होगा।
श्रीलंका ने 49.5 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 430 रन बनाकर वनडे में दूसरे सबसे बड़े रन चेज का रिकॉर्ड बना दिया। इस मामले में भारत को पीछे छोड़ा, जिसने इसी साल 30 सितंबर को वेस्टइंडीज के खिलाफ 406 के टारगेट को हासिल किया था।
रत्नायके का शतक, अविष्का, शनाका और लियानागे का अहम योगदान
लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका (Sri Lanka) की शुरुआत खराब रही और 24 के स्कोर पर 2 विकेट गिर गए। इसके बाद, अविष्का फर्नांडो और पवन रत्नायके ने शतकीय साझेदारी करते हुए स्कोर को 190 तक पहुंचाया। फर्नांडो 97 रन बनाकर आउट हो गए लेकिन रत्नायके जमे रहे और उन्होंने शतक जड़ते हुए 130 रनों की पारी खेली।
इसके बाद, दासुन शनाका ने आक्रामक बल्लेबाजी की और रनों की गति में इजाफा किया। शनाका ने महज 50 गेंदों में 97 रन जड़ दिए। श्रीलंका के रन चेज को अंजाम तक पहुंचाने का काम जेनिथ लियानागे ने किया और 27 गेंदों में 61 रन बनाकर नाबाद रहे। इंग्लैंड की तरफ से जोश टंग ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए।
ब्रूक का ODI में सबसे तेज दोहरा शतक नहीं आया काम
टॉस हारकर इंग्लैंड को पहले बल्लेबाजी का मौका मिला और उसकी तरफ से कमाल का प्रदर्शन देखने को मिला। टॉम बैंटन ने 50 और बेन डकेट ने 29 रन बनाए। जो रूट ने 69 रनों का योगदान दिया। हालांकि, इंग्लैंड की पारी में सबसे ज्यादा कोहराम कप्तान हैरी ब्रूक ने मचाया, जिन्होंने 114 गेंदों में ODI क्रिकेट का सबसे तेज दोहरा शतक जड़ दिया।
ब्रूक ने 116 गेंदों में 222 रनों की पारी खेली। वहीं, विल जैक्स ने भी 30 गेंदों में नाबाद 66 रन बनाए। श्रीलंका की तरफ से दुनिथ वेल्लालागे ने सबसे ज्यादा 2 विकेट लिए।
यह भी पढ़ें: AUS vs SA: ऑस्ट्रेलिया की हार से टीम इंडिया को बड़ा फायदा, अब ये 2 टीमें कर रही फ़ाइनल के लिए क्वालीफाई
Tagged:
England Cricket Team Sri Lanka Cricket team Harry Brook dasun shanaka ENG vs SL Pavan Rathnayake