तिलक वर्मा से लाख गुना बेहतर है ये भारतीय खिलाड़ी, लेकिन RCB का होने के चलते नहीं मिलता मौका

Published - 23 Oct 2026, 08:53 AM | Updated - 23 Oct 2026, 09:48 AM

Tilak Varma And RCB Players

भारत की टी20 टीम के उपकप्तान तिलक वर्मा (Tilak Varma) का प्रदर्शन एक बार फिर सवालों के घेरे में है। वेस्टइंडीज के खिलाफ पांचवें टी20 में महज 7 रन बनाने वाले तिलक न्यूजीलैंड दौरे पर पांच मैचों की टी20 सीरीज के पहले मैच में भी फ्लॉप साबित हुए।

बाएं हाथ के इस खिलाड़ी को ओपनर्स के द्वारा मिली अच्छी शुरुआत का फायदा उठाने के लिए नंबर-3 पर भेजा गया था लेकिन तिलक ने अपनी बल्लेबाजी से पूरा मोमेंटम ही खराब कर दिया। तिलक वर्मा (Tilak Varma) की बल्लेबाजी काफी धीमी रही और दबाव बढ़ गया लेकिन आखिरी में कप्तान श्रेयस अय्यर और नमन धीर ने जीत दिलाने का काम किया।

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 में Tilak Varma साबित हुए फ्लॉप

Tilak Varma And RCB Players 1

गौतम गंभीर को तिलक वर्मा (Tilak Varma) पर काफी भरोसा है। उन्हें लगातार बैक किया जा रहा है और जब कप्तानी में बदलाव हुआ तो उपकप्तानी तिलक को सौंप दी गई। हालांकि, इस खिलाड़ी का प्रदर्शन अभी तक उस स्तर का नहीं रहा है। न्यूजीलैंड के खिलाफ क्राइस्टचर्च में बल्लेबाजों ने जमकर रन बनाए। ऐसा लग रहा था कि पिच पूरी तरह से बैटिंग के लिए उपयुक्त है।

226 के रन चेज में भारत की शुरुआत शानदार रही और 5.5 ओवर में ही 93 रन बन गए लेकिन नंबर-3 पर आए तिलक वर्मा जूझते नजर आए। तिलक ने 11 गेंदों का सामना किया और उनके बल्ले से सिर्फ 6 रन आए। उनका स्ट्राइक रेट 54.54 रहा।

RCB के इस खिलाड़ी को तिलक की जगह शामिल करने की मांग

जिस तरह से तिलक वर्मा (Tilak Varma) ने धीमी बल्लेबाजी की, उससे उनकी काफी आलोचना हो रही है। काफी सारे फैंस उनकी जगह RCB के एक खिलाड़ी को खिलाने की मांग कर रहे, जिसे वो तिलक से काफी बेहतर बता रहे हैं। यह खिलाड़ी कोई और नहीं, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार हैं, जिन्होंने पिछले दो आईपीएल सीजन में मध्यक्रम में खेलते हुए शानदार प्रदर्शन किया है।

2025 के आईपीएल में पाटीदार ने 143.77 के स्ट्राइक रेट से 312 रन बनाए। इसके बाद, 2026 में 192.69 के स्ट्राइक रेट से 501 रन जड़े। इसके बावजूद कोच गौतम गंभीर उन्हें तवज्जो नहीं दे रहे हैं।

रजत पाटीदार के टी20 आंकड़े

भारत के लिए रजत पाटीदार ने अभी तक सिर्फ 4 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं, जिनमें 1 ODI और 3 टेस्ट शामिल हैं। टी20 इंटरनेशनल में रजत को मौका नहीं मिला है लेकिन वे आईपीएल और घरेलू क्रिकेट में अपने हुनर को साबित कर चुके हैं। दाएं हाथ के बल्लेबाज ने अभी तक 113 मुकाबलों में 160.08 के स्ट्राइक रेट से 3389 रन बनाए हैं। इस दौरान 1 शतक और 31 अर्धशतक भी अपने नाम किए हैं।

यह भी पढ़ें: IND vs NZ: संजू ने लगाई रिकार्ड्स की झड़ी; टीम इंडिया ने भी रचा इतिहास; जानें पहले टी20 के 20 बड़े रिकॉर्ड

Tagged:

team india RCB Tilak Varma Rajat Patidar IND vs NZ T20 Series 2026
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com