दूसरे टी20 से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका, स्टार खिलाड़ी इंजर्ड, मैच करेगा मिस

Published - 23 Oct 2026, 10:29 AM | Updated - 23 Oct 2026, 11:14 AM

Team India

न्यूजीलैंड दौरे पर टीम इंडिया (Team India) सबसे पहले पांच मैचों की टी20 सीरीज में हिस्सा ले रही है। इस सीरीज का पहला मैच 22 अक्टूबर को क्राइस्टचर्च में हुआ, जिसमें भारत ने 4 विकेट से जीत दर्ज की। 226 के लक्ष्य को श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम ने अंतिम ओवर में हासिल किया और सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली।

इस सीरीज का दूसरा मैच 24 अक्टूबर को क्राइस्टचर्च में ही होना है। हालांकि, इस मैच से पहले टीम इंडिया (Team India) को बड़ा झटका लगा है, क्योंकि स्टार खिलाड़ी चोटिल होने की वजह से बाहर हो गया है। इसकी जानकारी खुद BCCI ने दी।

Team India का ये स्टार खिलाड़ी दूसरे टी20 से हुआ बाहर

Team India 1

भारतीय टीम (Team India) के लिए टी20 में धमाकेदार प्रदर्शन करने वाले ईशान किशन न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे मैच के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे। चोटिल होने की वजह से ईशान बाहर हुए हैं। उन्हें यह इंजरी पहले मुकाबले के दौरान लगी। शायद यही कारण रहा कि ईशान ने नंबर-3 के बजाय नंबर-5 पर बल्लेबाजी की, लेकिन कुछ खास नहीं कर पाए। उन्होंने 3 गेंदों का सामना किया और 1 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

BCCI ने ईशान किशन के इंजर्ड होने की दी जानकारी

ईशान किशन को लेकर BCCI ने शुक्रवार, 23 अक्टूबर को दिए गए अपडेट में बताया,

"ईशान किशन न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 इंटरनेशनल मैच से बाहर हो गए हैं। उन्हें सीरीज के पहले टी20 मुकाबले के दौरान दाएं पैर की एडक्टर मांसपेशी में हल्की चोट लगी थी। बीसीसीआई की मेडिकल टीम उनकी प्रगति पर नजर बनाए हुए हैं।"

बोर्ड द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार ईशान किशन को हल्की चोट आई है। ऐसे में उनके 27 अक्टूबर को होने वाले तीसरे मैच में खेलने की संभावना जताई जा सकती है।

पहले टी20 मैच का ऐसा रहा हाल

पहले टी20 मैच में टॉस हारकर न्यूजीलैंड ने बल्लेबाजी की और 20 ओवर में 225/4 का स्कोर बनाया। कीवी टीम की तरफ से ग्लेन फिलिप्स ने सबसे ज्यादा 82 रनों की नाबाद पारी खेली। वहीं, फिन एलन ने भी 45 रनों का योगदान दिया।

लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम इंडिया (Team India) ने 19.4 ओवर में ही 6 विकेट के नुकसान पर जीत दर्ज कर ली। भारतीय पारी में संजू सैमसन ने सबसे ज्यादा 67 रन बनाए। वहीं, नमन धीर ने 15 गेंदों में 42 रन नाबाद बनाए।

यह भी पढ़ें: NZ vs IND Today Match Prediction, 2nd T20I – दूसरे मैच में कौन मारेगा बाजी? जानें संभावित स्कोर और मैच भविष्यवाणी

Tagged:

ISHAN KISHAN IND vs NZ team india
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com