IND vs NZ: दूसरे टी20 के लिए भारत की अपडेटेड 15 सदस्यीय टीम का ऐलान, गंभीर के 4 फेवरेट को मौका

Published - 23 Oct 2026, 09:48 AM | Updated - 23 Oct 2026, 10:32 AM

India 82

India updated squad: भारत के न्यूजीलैंड दौरे का आगाज 22 अक्टूबर को खेले गए पांच मैचों की टी20 सीरीज के पहले मुकाबले के साथ हो गया। क्राइस्टचर्च में हुए मुकाबले में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 226 के लक्ष्य का पीछा करते हुए 4 विकेट से रिकॉर्ड तोड़ जीत दर्ज की। इस वेन्यू पर यह किसी भी टीम का सबसे बड़ा रन चेज रहा है।

अब सभी की नजर दूसरे मुकाबले पर है, जो 24 अक्टूबर को खेला जाएगा। इसका वेन्यू भी क्राइस्टचर्च ही है। भारत का प्रयास दूसरे मैच में भी जीत का मोमेंटम बनाए रखना होगा। इसके लिए टीम इंडिया (Team India) का 15 सदस्यीय स्क्वाड घोषित कर दिया गया है, जिसमें हेड कोच गौतम गंभीर के 4 पसंदीदा खिलाड़ी भी शामिल हैं।

गंभीर के ये 4 पसंदीदा खिलाड़ी दूसरे टी20 के लिए India के स्क्वाड का हिस्सा

India 83

भारतीय टीम के हेड कोच के रूप में गौतम गंभीर का दबदबा मैदान के अंदर ही नहीं, बाहर भी देखने को मिलता है। गंभीर सिलेक्शन में भी अपना प्रभाव दिखाते हैं। यही कारण है कि जब कोई स्क्वाड आता है, उनके कुछ पसंदीदा खिलाड़ी जरूर हिस्सा रहे हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे मैच के स्क्वाड में भी ऐसा ही देखने को मिला है।

गंभीर के पसंदीदा तिलक वर्मा, नमन धीर, मयंक यादव और संजू सैमसन को मौका मिला है। तिलक को छोड़कर अन्य सभी ने पहले टी20 में काफी अच्छा प्रदर्शन किया था। नमन ने 15 गेंदों में 42 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली। वहीं, मयंक ने चार ओवर में 40 रन देकर एक विकेट लिया, जबकि संजू ने 33 गेंदों में 67 रन बनाए।

इंजरी की वजह से ईशान किशन बाहर

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे मैच के लिए भारत (India) के बल्लेबाज ईशान किशन उपलब्ध नहीं रहेंगे। BCCI ने बताया कि ईशान को पहले मैच के दौरान दाहिने पैर के एडक्टर (adductor) में हल्की चोट लगी, जिसकी वजह से वे कल होने वाला मैच मिस करेंगे। इंजरी की वजह से ही शायद ईशान को पहले मुकाबले में नंबर-3 पर नहीं भेजा गया था और इस फैसले पर सवाल उठ रहे थे लेकिन अब पूरी तस्वीर साफ़ हो गई है।

वैभव सूर्यवंशी समेत इन खिलाड़ियों का भी हुआ सिलेक्शन

श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाले भारत (India) के स्क्वाड में अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी के साथ-साथ ईशान किशन भी शामिल हैं। नीतीश कुमार रेड्डी और शिवम दुबे के रूप में दो पेस बॉलिंग ऑलराउंडर भी हैं। इसके अलावा अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती और कुलदीप यादव को भी बरकरार रखा गया है। हालांकि, वरुण और कुलदीप दोनों को ही पहले मैच में जगह नहीं मिली थी।

भारत (India) के पेस अटैक में मयंक यादव के अलावा भुवनेश्वर कुमार, प्रिंस यादव और अर्शदीप सिंह भी शामिल हैं। पहले मैच में प्रिंस को मौका नहीं मिला था लेकिन अन्य तीनों पेसर खेलते नजर आए थे।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 के लिए भारतीय टीम का अपडेटेड स्क्वाड

श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), वैभव सूर्यवंशी, तिलक वर्मा (उपकप्तान), अक्षर पटेल, शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, प्रिंस यादव, मयंक यादव, अर्शदीप सिंह, भुवनेश्वर कुमार, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव

यह भी पढ़ें: तिलक वर्मा से लाख गुना बेहतर है ये भारतीय खिलाड़ी, लेकिन RCB का होने के चलते नहीं मिलता मौका

Tagged:

team india Gautam Gambhir Tilak Varma Sanju Samson New Zealand cricket team Mayank Yadav naman dhir
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com