वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए टीम का हुआ ऐलान, इन 15 खिलाड़ियों को मिला गोल्डन चांस
Table of Contents
Bangladesh vs West Indies: यूएई में वनडे ट्राई-सीरीज के फाइनल में जगह बनाने में नाकाम रहने वाली बांग्लादेश टीम के लिए अगली चुनौती वेस्टइंडीज है। कैरेबियाई टीम दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए बांग्लादेश के दौरे पर आई है। सीरीज की शुरुआत 28 अक्टूबर से मीरपुर में होने वाले टेस्ट मैच के साथ होगी।
इन दोनों टेस्ट के लिए बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड की चयन समिति ने बांग्लादेश के 15 सदस्यीय स्क्वाड का ऐलान कर दिया है। अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट के लिए चुनी गई टीम की तुलना में कुछ बदलाव भी हुए हैं।
West Indies के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए तस्कीन की हुई वापसी

वेस्टइंडीज के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए अनुभवी तेज गेंदबाज तस्कीन अहमद की वापसी से एशियाई टीम को मजबूती मिली है। इस महीने की शुरुआत में अफगानिस्तान के खिलाफ खेले गए इकलौते टेस्ट से बाहर रहने वाले तस्कीन को, 15 खिलाड़ियों की टीम में शामिल किया गया है। तस्कीन का आना काफी फायदेमंद है, क्योंकि वे पेस अटैक का अहम हिस्सा हैं। उन्होंने अभी तक 21 टेस्ट मैच खेले हैं और 59 विकेट हासिल किए हैं।
इन दो खिलाड़ियों की हुई स्क्वाड से छुट्टी
बांग्लादेश ने वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले टेस्ट मुकाबलों के स्क्वाड से दो खिलाड़ियों को बाहर का रास्ता दिखाया है। ये खिलाड़ी तेज गेंदबाज खालिद अहमद और बल्लेबाज सौम्य सरकार हैं। खालिद को तस्कीन अहमद ने रिप्लेस किया है। अफगानिस्तान के खिलाफ 34 साल के खालिद को स्क्वाड में जगह मिली थी लेकिन वे प्लेइंग XI का हिस्सा नहीं बन पाए थे।
बात करें सौम्य सरकार की तो उन्होंने 2021 के बाद से बांग्लादेश के लिए एक भी टेस्ट नहीं खेला है लेकिन वे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ और अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए टीम में शामिल थे। अब उन्हें बिना खिलाए ही बाहर कर दिया गया है।
शांतो की कप्तानी में इन खिलाड़ियों को भी मिला मौका
वेस्टइंडीज सीरीज के लिए बांग्लादेश की कमान नजमुल हुसैन शांतो को ही सौंपी गई है। लिटन दास हिप इंजरी से उबर गए हैं और वे भी आगामी टेस्ट मुकाबलों में नजर आएंगे। मेहदी हसन मिराज भी फिट हो गए हैं, उन्हें भी स्क्वाड का हिस्सा बनाया गया है। बल्लेबाजी विभाग में तौहीद हृदोय और जाकेर अली को भी जगह मिली है।
टीम में तीन विशेषज्ञ स्पिनर हैं: मेहदी, तैजुल इस्लाम और नईम हसन। तस्कीन के अलावा, तेज गेंदबाजी आक्रमण में शोरिफुल इस्लाम, इबादत हुसैन और हसन महमूद शामिल हैं। नाहिद राणा अभी भी टीम से बाहर हैं क्योंकि वे 'साइड स्ट्रेन' से उबर रहे हैं।
वेस्टइंडीज टेस्ट सीरीज के लिए बांग्लादेश का स्क्वाड
नजमुल हुसैन शांतो (कप्तान), तस्कीन अहमद, जाकेर अली, लिटन दास (विकेटकीपर), मोमिनुल हक, तंजीद हसन, इबादत हुसैन, तौहीद हृदोय, शादमान इस्लाम, शोरिफुल इस्लाम, तैजुल इस्लाम, हसन महमूद, मेहदी हसन मिराज, मुशफिकुर रहीम, नईम हसन
यह भी पढ़ें: तिलक वर्मा से लाख गुना बेहतर है ये भारतीय खिलाड़ी, लेकिन RCB का होने के चलते नहीं मिलता मौका
Tagged:
MUSHFIQUR RAHIM Najmul Hossain Shanto bangladesh cricket team west indies cricket team Taskin Ahmed