इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम का ऐलान, इन 15 खिलाड़ियों को सुनहरा मौका
Published - 03 Sep 2026, 12:43 PM | Updated - 03 Sep 2026, 01:29 PM
Table of Contents
England vs Sri Lanka: इंग्लैंड क्रिकेट टीम इस समय पाकिस्तान के खिलाफ तीन मुकाबलों की टेस्ट सीरीज खेल रही है. श्रृंखला का तीसरा और आखिरी मैच 9 सितंबर से बर्मिंघम के एजबेस्टन में आयोजित किया जाएगा. इसके समापन के बाद टी20 सीरीज के लिए मैदान पर उतरेगी, जिसमें उसका सामना श्रीलंका (England vs Sri Lanka) से होगा. इस सीरीज के लिए श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने अपनी टीम की घोषणा कर दी है, जिसकी कमान 31 वर्षीय बल्लेबाज को सौंपी गई है.
England के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए हुआ श्रीलंका टीम का ऐलान

श्रीलंका टीम इंग्लैंड दौरे (England vs Sri Lanka) के लिए रवाना होने वाली है, जहां दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज और इतने ही मुकाबलों की वनडे सीरीज खेली जाएगी. 15 सितंबर से इंग्लिश टीम के खिलाफ खेले जाने वाली टी20 सीरीज के लिए श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने अपनी 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है, जिसमें अनुभवी और युवा खिलाड़ियों का मिश्रण देखने को मिला है. कुसल मेंडिस को टीम के कप्तान की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि उपकप्तान की भूमिका के लिए चरिथ असलंका का चयन हुआ है.
पूर्व कप्तान दसुन शनाका को मिला मौका
इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए पूर्व कप्तान दसुन शनाका टीम में अपनी जगह बचाने में सफल रहे. इसके अलावा वह वनडे टीम में वापसी करने में कामयाब हुए. वहीं, लाहिरू उदारा और थारिन्दु रथनायके को भी टी20 टीम में मौका मिला है. अनुभवी स्पिनर वानिंदु हसरंगा भी इंग्लैंड टी20 सीरीज का हिस्सा होंगे.
वनडे टीम में शामिल हुए पवन रथनायके, सचिन्दु कोलोम्बेज, असिथा फर्नांडो और दिलशान मदुशंका को टी20 सीरीज से ड्रॉप कर दिया गया है. बता दें कि पिछले 12 सालों में श्रीलंका ने इंग्लैंड की धरती पर कोई भी सीरीज नहीं जीती है. ऐसे में इस बाद फैंस की नजरें इस पर टिकी होगी कि कुसल मेंडिस एंड कंपनी क्या टीम के इस सूखे को खत्म कर पाती है या नहीं.
England vs Sri Lanka टी20 सीरीज के लिए श्रीलंका टीम
कुसल मेंडिस (कप्तान), पथुम निसांका, कामिल मिशारा, लाहिरु उडारा, कामेंदु मेंडिस, चरिथ असलंका, जेनिथ लियानागे, दसुन शनाका, दुनिथ वेल्लागे, वानिंदु हसरंगा, महीश तीक्ष्णा, थारिंडु रथनायके, दुष्मांता चमीरा, ईशान मलिंगा, नुवान तुषारा, बिनौरा फर्नांडो।
वनडे सीरीज के लिए श्रीलंकाई टीम
कुसल मेंडिस (कप्तान), पथुम निसांका, कामिल मिशारा, कामेंदु मेंडिस, चरिथ असलंका, जेनिथ लियानगे, पवन रथनायके, दसुन शनाका, वानिंदु हसरंगा, दुनिथ वेल्लागे, महेश तीक्ष्णा, सचिन्दु कोलोम्बेज, दुष्मंथा चमीरा, ईशान मलिंगा, असिथा फर्नांडो, दिलशान मदुशंका।
इंग्लैंड दौरे के लिए श्रीलंका का शेड्यूल
| मैच | तारीख | वेन्यू |
|---|---|---|
| पहला टी20 | 15 सितंबर | साउथेम्प्टन |
| दूसरा टी20 | 17 सितंबर | कार्डिफ |
| तीसरा टी20 | 19 सितंबर | मैनचेस्टर |
| पहला वनडे | 22 सितंबर | चेस्टर-ली-स्ट्रीट |
| दूसरा वनडे | 24 सितंबर | लीड्स |
| तीसरा वनडे | 27 सितंबर | द ओवल |
अफगानिस्तान टी20 सीरीज में पानी पिलाते ही रह जाएंगे ये 4 खिलाड़ी! प्लेइंग 11 में मौका मिलना मुश्किल
ऑथर के बारे में
मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर