अफगानिस्तान के बाद वेस्टइंडीज से भिड़ेगा भारत, सभी मैचों की तारीखों का ऐलान, देखें शेड्यूल

Published - 03 Sep 2026, 11:50 AM | Updated - 03 Sep 2026, 12:43 PM

IND vs WI

IND vs WI: भारतीय टीम के अफगानिस्तान दौरे का आगाज होने वाला है. दोनों टीमें दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में तीनों मुकाबलों की टी20 सीरीज के लिए आमने-सामने होगी.13 सितंबर को भारतीय समयानुसार शाम सात बजे से पहला टी20 मैच खेला जाएगा, जबकि दूसरा और तीसरा मैच क्रमशः 15 और 17 सितंबर को होगा. अफगानिस्तान टी20 सीरीज के समापन के बाद टीम इंडिया वेस्टइंडीज टीम का सामना करने वाली है. तो आइए जानते हैं कि IND vs WI सीरीज़ का शेड्यूल कैसा है और मैच कहाँ खेले जाएंगे...

IND vs WI: अफगानिस्तान के बाद वेस्टइंडीज से भिड़ेगा भारत

Team India 14

टीम इंडिया वेस्टइंडीज (IND vs WI) के खिलाफ तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज खेलने वाली है, जो अगले साल खेले जाने वाले आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 की तैयारियों के लिहाज से काफी जरूरी है. दोनों टीमों के बीच पहला मुकाबला 27 सितंबर को खेला जाएगा, जिसकी मेजबानी का जिम्मा तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम को दिया गया है. भारतीय टीम और विंडीज टीम यह भिड़ंत अपने नाम कर सीरीज का शानदार आगाज करना चाहेगी.

PAK के खिलाफ तीसरे टेस्ट के लिए इंग्लैंड ने किया टीम का ऐलान, इन 15 खिलाड़ियों को मौका

इस दिन होगा सीरीज का आगाज

भारत बनाम वेस्टइंडीज (IND vs WI) वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला 30 सितंबर को खेला जाना है. गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में दोनों टीमें एक-दूसरे को कांटे की टक्कर देते नजर आएंगी. सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच 3 अक्टूबर को खेला जाएगा. इस मैच को आयोजन न्यू चंढीगढ़ के महाराज यदविंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में होगा. वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय फैंस काफी उत्साहित हैं. इस सीरीज के जरिए विराट कोहली और रोहित शर्मा की जोड़ी लंबे समय के बाद टीम में वापसी करेगी.

टी20 सीरीज में होगा आमना-सामना

वनडे सीरीज (IND vs WI) के समापन के बाद भारतीय टीम पांच मुकाबलों की टी20 सीरीज में वेस्टइंडीज का सामना करेगी. 6 अक्टूबर से लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में इस सीरीज की शुरुआत होगी. जबकि दूसरा और तीसरा मैच क्रमशः 9 अक्टूबर और 11 अक्टूबर का खेला जाएगा. 14 अक्टूबर 2026 को हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में चौथा टी20 मैच होगा. वहीं, सीरीज का पांचवां और आखिरी मुकाबला 17 अक्टूबर को बेंगलुरू के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा.

IND vs WI: ऐसा रहेगा वेस्टइंडीज सीरीज के लिए भारत का शेड्यूल

मैचतारीखस्थानसमय
पहला वनडे27 सितंबर 2026ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम, तिरुवनंतपुरमदोपहर 2:00 बजे
दूसरा वनडे30 सितंबर 2026बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम, गुवाहाटीदोपहर 2:00 बजे
तीसरा वनडे3 अक्टूबर 2026महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, मुल्लांपुरदोपहर 2:00 बजे
पहला टी206 अक्टूबर 2026भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम, लखनऊशाम 7:00 बजे
दूसरा टी209 अक्टूबर 2026जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, रांचीशाम 7:00 बजे
तीसरा टी2011 अक्टूबर 2026होल्कर स्टेडियम, इंदौरशाम 7:00 बजे
चौथा टी2014 अक्टूबर 2026राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम, हैदराबादशाम 7:00 बजे
पांचवां टी2017 अक्टूबर 2026एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरुशाम 7:00 बजे

13 तारीख को इस प्लेइंग इलेवन के साथ उतरेगी टीम इंडिया, वैभव, अभिषेक, संजू, चक्रवर्ती, बुमराह..

Tagged:

team india IND vs AFG IND vs WI
Manvi Nautiyal

मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com