वर्ल्ड कप 2027 के लिए सिर्फ इन 3 स्पिनरों को ले जाएंगे कोच गंभीर, बाकी किसी को नहीं मिलेगी जगह

Published - 03 Sep 2026, 12:25 PM | Updated - 03 Sep 2026, 01:31 PM

World Cup 2027

World Cup 2027: अगला साल भारतीय क्रिकेट के लिए काफी ज्यादा अहम होने वाला है, क्योंकि सबसे बड़ा टूर्नामेंट वनडे वर्ल्ड कप खेला जाएगा। हर साल में होने वाला ODI वर्ल्ड कप इस बार दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की संयुक्त मेजबानी में होगा। इसका आधिकारिक शेड्यूल अभी जारी नहीं हुआ है, लेकिन 2 अक्टूबर से 21 नवंबर तक की विंडो चर्चा में है।

ICC ने World Cup 2027 के फॉर्मेट में बदलाव करते हुए कुल 14 टीमों को शामिल किया है। पहले राउंड में एक 'सुपर सीरीज' होगी, जिसमें क्वालीफाई करने वाली 14 टीमों में से सबसे कम रैंकिंग वाली तीन टीमें राउंड-रॉबिन फॉर्मेट में खेलेंगी। सुपर सीरीज में टॉप पर रहने वाली टीम प्रतियोगिता के अगले चरण में पहुंचेगी। यहां छह-छह टीमों के दो ग्रुप बनाए जाएंगे। इसके बाद, सुपर-7, फिर सेमीफाइनल मुकाबले और आखिरी में फाइनल होगा।

World Cup 2027 के लिए भारत भी मजबूती से कर रहा तैयारी

World Cup 2027 1

भारतीय टीम ने अभी तक दो बार वनडे वर्ल्ड कप का खिताब जीता है। आखिरी खिताबी जीत 2011 में आई थी, तब टीम इंडिया ने श्रीलंका को हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया था। उसके बाद से एक भी बार भारत ख़िताब नहीं जीत पाया है। उसका सबसे अच्छा प्रदर्शन 2023 में रहा था, जब रोहित शर्मा की अगुआई में पूरे टूर्नामेंट में बिना कोई मैच गंवाए फाइनल में जगह बनाई थी लेकिन फिर ऑस्ट्रेलिया के हाथों दिल तोड़ने वाली हार का सामना करना पड़ा था।

हालांकि, इस बार नए कप्तान शुभमन गिल की कप्तानी में भारतीय टीम चुनौती पेश करती नजर आएगी। इसके लिए BCCI भी कोई कमी नहीं रखना चाहता है और अभी भी कुछ अतिरिक्त वनडे मुकाबलों का प्रबंध कर रहा है, ताकि टीम अच्छी तरह से तैयारी कर सके।

तेज गेंदबाजों के साथ-साथ स्पिनर्स की भूमिका भी अहम होगी

दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में World Cup 2027 के आयोजन के कारण तेज गेंदबाजों का रोल काफी अहम माना जा रहा है। खासतौर पर दक्षिण अफ्रीका की पिचों से पेसर्स को काफी ज्यादा मदद मिलती है। इसी वजह से भारतीय टीम भी अपने पेस अटैक को मजबूत करने के लिए कई युवाओं को आजमा रही है, जो जसप्रीत बुमराह की अगुआई वाले तेज गेंदबाजी विभाग में अच्छा कर सकें।

हालांकि, सिर्फ तेज गेंदबाजों से काम नहीं चलेगा, क्योंकि स्पिनर्स की भूमिका भी काफी अहम होगी। भारतीय टीम हमेशा से ही बीच के ओवरों में विपक्षी बल्लेबाजों को स्पिन के जाल में फंसाने का प्रयास करती आई है। इसी वजह से कुछ ऐसी ही योजना इस बार भी देखने को मिल सकती है। ऐसे में गौतम गंभीर 3 स्पिनर्स को चुन सकते हैं।

इन दो स्पिन ऑलराउंडरों और इस स्पेशलिस्ट स्पिनर को गंभीर दे सकते हैं मौका

World Cup 2027 का आयोजन एशिया से बाहर होना है। इसी वजह से भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ऐसे स्पिन विकल्प देख रहे हैं, जो गेंदबाजी के साथ-साथ बल्लेबाजी में भी माहिर हों। इसी वजह से ऑलराउंडर अक्षर पटेल और वॉशिंगटन सुंदर का चयन काफी हद तक पक्का माना जा सकता है। अक्षर ने इंग्लैंड वनडे सीरीज में अच्छा भी किया था। वहीं, सुंदर की ऑफ स्पिन एबिलिटी और बल्लेबाजी काफी अहम साबित हो सकती है।

इसी वजह से गंभीर, अक्षर और सुंदर के रूप में दो स्पिन ऑलराउंडरों को World Cup 2027 में चुन सकते हैं। वहीं, इनके साथ स्पेशलिस्ट स्पिनर के रूप में कुलदीप यादव को जगह मिल सकती है। उनके अलावा अभी अन्य कोई विकल्प आजमाया नहीं गया है।

यह भी पढ़ें: PAK के खिलाफ तीसरे टेस्ट के लिए इंग्लैंड ने किया टीम का ऐलान, इन 15 खिलाड़ियों को मौका

Tagged:

team india Gautam Gambhir axar patel kuldeep yadav Washington Sundar world cup 2027
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com