ऑफिशियल घोषणा से मचा हड़कंप, बांग्लादेश बाहर, नई टीम को मिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 टिकट
Published - 23 Jan 2026, 07:35 PM | Updated - 24 Jan 2026, 01:08 PM
Table of Contents
T20 World Cup: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 से बांग्लादेश को आधिकारिक तौर पर बाहर कर दिया गया है। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने 22 बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड को 22 तारीख तक अल्टीमेटम दिया था कि उन्हें भारत आकर विश्व कप 2026 (T20 World Cup) खेलना होगा, लेकिन बीसीबी लगातार श्रीलंका में अपने मैच करवाने की मांग पर अड़ा हुआ था।
हालांकि, अब आईसीसी ने बांग्लादेश को टी20 विश्व कप 2026 से बाहर कर दिया है और उनकी जगह नई टीम को विश्व कप 2026 का टिकट थमा दिया गया है। ये फैसला आने के बाद हर तरफ हड़कंप मच गया है।
बांग्लादेश हुआ T20 World Cup से बाहर!
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड लगातार भारत में टी20 विश्व कप 2026 (T20 World Cup) नहीं खेलने पर अड़ा हुआ था, जिसके बाद उन्होंने आईसीसी का दरवाजा खटखटा और मांग की कि उनके मुकाबलों को श्रीलंका में शिफ्ट कर दिए जाए। इसके लिए 21 जनवरी को अंतिम मीटिंग भी आयोजित की गई थी, जिसमें सभी देशों ने बांग्लादेश के खिलाफ वोटिंग की थी।
इसके बाद आईसीसी ने बीसीबी को विचार करने और उनकी अंतरिम सरकार के साथ चर्चा करने के लिए एक दिन का अतिरिक्त समय दिया था। लेकिन बांग्लादेश अपनी मांग पर अड़ा रहा। इसके बाद खबरें हैं कि उनको स्कॉटलैंड की टीम के साथ रिप्लेस कर दिया गया है।
स्कॉटलैंड को मिली सरप्राइज एंट्री
बांग्लादेश के बाहर होने के बाद स्कॉटलैंड की एंट्री आगामी टी20 विश्व कप 2026 (T20 World Cup) के लिए फिक्स मानी जा रही है। दरअसल, कहा जा रहा है कि स्कॉटलैंड को बांग्लादेश के रिप्लेसमेंट के तौर पर उनके ग्रुप में शामिल किया जा सकता है।
Scotland will officially replace Bangladesh in the ICC World Cup in a while.
— Vikrant Gupta (@vikrantgupta73) January 23, 2026
बता दें कि, कुछ महीनों पहले तक किसी ने कल्पना भी नहीं की थी, कि स्कॉटलैंड भारत में टी20 विश्व कप 2026 (T20 World Cup) खेलने के लिए आ रही है। हालांकि, अभी तक आईसीसी की ओर से इसपर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन खबरें हैं कि जय शाह इसकी घोषणा जल्द की कर सकते हैं, ताकि स्कॉटलैंड ने बांग्लादेश को विश्व कप में रिप्लेस कर लिया है।
बीसीबी ने लगाई आखिरी गुहार
हालांकि, बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड भी विश्व कप (T20 World Cup) खेलने के लिए अपनी एड़ी चोटी का जोर लगा रहा है, लेकिन अब पूरा मामला उनके हाथ से भी बाहर निकलता नजर आ रहा है। बीसीबी ने अपना आखिरी दांव चलते हुए आईसीसी की डिस्प्यूट रेजोल्यूशन कमेटी (डीआरसी) का दरवाजा खटखटाया है।
लेकिन वहां भी उनकी अपील रद्द होना तय माना जा रहा है, क्योंकि ये पूरा मामला डीआरसी के अधिकार क्षेत्र से बाहर का है। वहीं, खबरें ये भी हैं कि अब आईसीसी अध्यक्ष जय शाह बांग्लादेश के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर सकते हैं।
हालांकि, बीसीबी के एक अधिकारी ने एक भी कहा कि अगर डीआरसी से भी उनको निराशा हाथ लगती है तो वह फिर स्विट्जरलैंड स्थित कोर्ट ऑफ ऑर्बिट्रेशन फॉर स्पोर्ट (CAS) जाएंगे। लेकिन खास बात ये है कि ये सारे हतकंडे अपने के बाद भी उनका विश्व कप में खेलना मुश्किल होगा, जबकि इसके बाद उनके रिश्ते आईसीसी के साथ खराब भी हो सकते हैं, जिसका नुकसान सीधे-सीधे बांग्लादेश के क्रिकेट को उठाना पड़ सकता है।
वर्ल्ड कप 2027 से ड्रॉप होंगे रोहित शर्मा! कोच गंभीर ने खोज लिया उनका तगड़ा वनडे रिप्लेसमेंट
Tagged:
T20 World Cup bangladesh cricket team Scotland Cricket teamऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर