वर्ल्ड कप 2027 से ड्रॉप होंगे रोहित शर्मा! कोच गंभीर ने खोज लिया उनका तगड़ा वनडे रिप्लेसमेंट

Published - 23 Jan 2026, 06:40 PM | Updated - 23 Jan 2026, 06:41 PM

Rohit Sharma

Rohit Sharma: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा साल 2027 में होने वाले वनडे विश्व कप 2027 का सपना देख रहे हैं और यही कारण है कि वह लगातार घरेलू क्रिकेट में खेलते नजर आते हैं। जबकि उनका वनडे प्रारूप में भी फॉर्म कमाल का रहा है।

लेकिन अब कोच गौतम गंभीर उन्हें वर्ल्ड कप 2027 से ड्रॉप कर सकते हैं और उन्होंने उनके रिप्लेसमेंट के तौर पर तगड़ा खिलाड़ी खोज लिया है। दिग्गजों का भी मानना है कि ये खिलाड़ी विश्व कप में भारतीय टीम के लिए तुरुप का इक्का बन सकता है। चलिए आपको बताते हैं कौन है ये खिलाड़ी, जो रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को कर सकता है रिप्लेस।

उम्र बन सकती रोहित के लिए विश्व कप का रोड़ा

भारत के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली गई वनडे सीरीज से पहले कप्तानी से हटा दिया गया था। लेकिन इसके बावजूद उनके बल्ले से लगातार रन निकल रहे हैं। रोहित ने कप्तानी से हटाए जाने के बाद भारत के लिए 9 पारियां खेली हैं, जिसमें उन्होंने तीन अर्धशतक और एक शतक ठोका है।

इससे अंदाजा लगाया सकता है, कि रोहित का फॉर्म कमाल है। जबकि उन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में खेले एक मैच में 155 रन की शानदार पारी भी खेली थी। जबकि रोहित शर्मा (Rohit Sharma) भी वनडे विश्व कप 2027 खेलना चाहते हैं, लेकिन उनकी बढ़ती उम्र वर्ल्ड कप का रोड़ा बन सकती है।

विश्व कप तक 40 पार कर जाएंगे Rohit Sharma

रोहित शर्मा फिलहाल 38 साल के हैं और वनडे विश्व कप जो कि नवंबर 2027 को खेला जाना है, तब तक वह 40 की उम्र को पार कर चुके होंगे। यही कारण है कि बीसीसीआई और चयन समिति भी रोहित के खेलने पर संदेह जता रही है।

ऐसे में कोच गौतम गंभीर रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की जगह बतौर सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा को मौका दे सकते हैं, जो कि इस समय भारत के लिए टी20 प्रारूप में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। अभिषेक आक्रामक बल्लेबाजी शैली के लिए जाने जाते हैं जो कि पहली गेंद से ही गेंदबाजों पर दबाव बनाने की कोशिश करते हैं। यही कारण है कि कोच गौतम गंभीर उन्हें रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के स्थान पर वनडे में मौका देने पर विचार कर सकते हैं।

घरेलू क्रिकेट में शेर की तरह दहाड़ता ये विस्फोटक बल्लेबाज, लेकिन टीम इंडिया में आते ही बन जाता भीगी बिल्ली

अभिषेक के लिस्ट-ए आंकड़े

अभिषेक शर्मा को अभी तक भारत के लिए वनडे प्रारूप में मौका नहीं मिला है, लेकिन चर्चाएं हैं कि उनके शानदार प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें इस प्रारूप में भी मौका दिया जा सकता है। बता दें कि, अभिषेक पंजाब के लिए घरेलू क्रिकेट खेलते हैं। उन्होंने साल 2017 में लिस्ट ए में डेब्यू किया था और इसके बाद से अब तक 69 मुकाबले खेल चुके हैं।

इसकी 68 पारियों में उन्होंने 33.78 की औसत के साथ 2196 रन बनाए हैं, जिसमें चार शतक और 8 अर्धशतक शामिल है। वहीं, अभिषेक शर्मा आक्रामक बैटिंग के साथ-साथ लेफ्ट आर्म स्पिन गेंदबाजी भी कर सकते हैं। उन्होंने लिस्ट ए में 41 विकेट झटके हैं। अगर अभिषेक को वनडे विश्व कप 2027 के लिए चुना जाता है तो वह बल्ले के साथ-साथ अपनी गेंदबाजी से भी टीम की जीत में योगदान दे सकते हैं।

ODI वर्ल्ड कप 2027 के लिए सामने आ गया भारत के कप्तान का नाम, अब यह खिलाड़ी संभलेगा टीम की कमान

Tagged:

Rohit Sharma abhishek sharma cricket news ODI World Cup 2027
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com