न्यूजीलैंड दौरे की टेस्ट टीम इंडिया आई सामने, गिल(कप्तान), केएल, पंत, बुमराह, जडेजा.....

Published - 14 Oct 2026, 04:46 PM | Updated - 14 Oct 2026, 05:05 PM

Team India

न्यूजीलैंड की तेज हवाओं और सीमिंग पिचों पर होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए चयनकर्ताओं ने भारतीय टीम का पूरा खाका तैयार कर लिया है। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की रेस को देखते हुए यह विदेशी दौरा टीम इंडिया (Team India) के लिए बेहद अहम माना जा रहा है। टीम इंडिया (Team India) के इस संभावित दल में अनुभव की कोई कमी नहीं है, साथ ही उन युवाओं पर भी बड़ा भरोसा जताया गया है जो मौजूदा घरेलू और अंतरराष्ट्रीय सत्र में लाल गेंद से लगातार रन और विकेट बटोर रहे हैं।

Team India के साथ बल्लेबाजी भी लीड करेंगे शुभमन
India test squad

न्यूजीलैंड की हरी पिचों पर नई गेंद का सामना करना दुनिया के किसी भी बल्लेबाज के लिए सबसे बड़ी परीक्षा माना जाता है। ऐसे में कप्तान शुभमन गिल खुद टॉप ऑर्डर में खड़े होकर सामने से टीम इंडिया (Team India) को लीड करेंगे। उनके साथ पारी की शुरुआत करने का जिम्मा ओपनर यशस्वी जायसवाल उठाएंगे,

जिनका बेखौफ अंदाज टेस्ट फॉर्मेट में भी गेंदबाजों की लाइन-लेंथ बिगाड़ने के लिए जाना जाता है। तीसरे नंबर पर केएल राहुल का लंबा अनुभव टीम इंडिया (Team India) के लिए सबसे बड़ी ढाल साबित होगा। राहुल के पास विदेशी पिचों पर पेस और स्विंग के बीच पारी को संभालने का जो हुनर है, वह ऐसे विदेशी दौरों पर महत्तवपूर्ण साबित होगा।

वर्ल्ड कप 2027 में कुछ ऐसी दिखेगी टीम इंडिया, एक साल पहले जानें सभी नाम

फिटनेस रिपोर्ट का इंतजार में तीन खिलाड़ी

हालांकि इस दौरे को लेकर चयन समिति ने अभी तक आधिकारिक टीम का औपचारिक ऐलान नहीं किया है। बीसीसीआई (BCCI) की सीनियर चयन समिति प्रमुख खिलाड़ियों की मेडिकल और फिटनेस क्लीयरेंस रिपोर्ट का इंतजार कर रही है, जिसके चलते स्क्वॉड की अंतिम घोषणा में थोड़ी देरी हो रही है। खासकर विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत, तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा और युवा पेसर हर्षित राणा की फिटनेस पर मेडिकल टीम बारीकी से नजर रखे हुए है।

जैसे ही नेशनल क्रिकेट एकेडमी से इन खिलाड़ियों को हरी झंडी मिलेगी, चयनकर्ता आधिकारिक मुहर लगा देंगे। पंत की मौजूदगी टीम इंडिया (Team India) के लोअर-ऑर्डर को काउंटर-अटैकिंग मजबूती देती है, वहीं रवींद्र जडेजा गेंद और बल्ले दोनों से संतुलन साधने का काम करेंगे। बैकअप के तौर पर ध्रुव जुरेल और नीतीश कुमार रेड्डी जैसे खिलाड़ी भी लाइन में खड़े हैं।

न्यूजीलैंड दौरे के वनडे स्क्वाड को लेकर बड़ा खुलासा, 23 साल के ऑलराउंडर को मिलेगा मौका; सामने आई बड़ी वजह

कब और कहां खेला जाएगा मैच?

कीवी पिचों पर असली जंग तेज गेंदबाजों के बीच लड़ी जाती है, और टीम इंडिया (Team India) के पेस अटैक की कमान जसप्रीत बुमराह संभालेंगे। उनके साथ मोहम्मद सिराज और आकाश दीप की सीम गेंदबाजी टीम को शुरुआती सफलता दिलाने का माद्दा रखती है।

अगर प्रसिद्ध और हर्षित पूरी तरह फिट करार दिए जाते हैं, तो टीम इंडिया (Team India) का पेस बैटरी बेहद घातक नजर आएगा। इसके अलावा मयंक यादव की 145+ किमी/घंटे की गति भी मेजबान बल्लेबाजों के लिए सिरदर्द साबित होगी।

दौरे के टेस्ट शेड्यूल की बात करें तो दोनों टीमों के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी जिसमें 19 से 23 नवंबर के बीच पहला टेस्ट हेगले ओवल, क्राइस्टचर्च में तो दूसरा टेस्ट 27 नवंबर से एक दिसंबर को बेसिन रिजर्व, वेलिंगटन में खेला जाना है।

न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की संभावित टेस्ट स्क्वॉड: शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (फिटनेस पर निर्भर/विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, मानव सुथार, नीतीश कुमार रेड्डी, जसप्रीत बुमराह (उपकप्तान), मोहम्मद सिराज, आकाश दीप, प्रसिद्ध कृष्णा (फिटनेस पर निर्भर), हर्षित राणा (फिटनेस पर निर्भर), मयंक यादव, कुलदीप यादव।

Tagged:

team india NZ vs IND
Vineet Kishor

यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।

19 नवंबर

शुभमन गिल
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com