वर्ल्ड कप 2027 में कुछ ऐसी दिखेगी टीम इंडिया, एक साल पहले जानें सभी नाम

Published - 14 Oct 2026, 04:14 PM | Updated - 14 Oct 2026, 04:24 PM

Team India

Team India: साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की तेज और बाउंस वाली पिचों पर 2027 का वनडे वर्ल्ड कप खेला जाना है, और इसमें अब बस एक साल का वक्त बचा है। भारतीय टीम (Team India) मैनेजमेंट ने अभी से तैयारीयां शुरू कर दी है। हालिया वनडे सीरीज और उभरते हुए युवा खिलाड़ियों के मिजाज से साफ है कि इस बार टीम किसी पुरानी साख के सहारे नहीं, बल्कि सीधे तौर पर करंट फॉर्म और बेखौफ अंदाज के दम पर मैदान में उतरेगी।

शुभमन की कप्तानी में Team India मैदान में उतरेगी

Shubman Gill

इस मेगा इवेंट में टीम इंडिया (Team India) की कमान युवा कप्तान शुभमन गिल के हाथों में होगी, जो इस समय अपने करियर की सबसे बेहतरीन फॉर्म में चल रहे हैं। उनके साथ ओपनिंग में अनुभवी रोहित शर्मा नजर आएंगे, जिससे टीम को तजर्बा विस्फोटक का वह क्लासिक कॉम्बिनेशन मिलेगा जो गेंदबाजों की लाइन-लेंथ बिगाड़ने के लिए जाना जाता है।

तीसरे नंबर पर विराट कोहली का कद और उनका अपार अनुभव अफ्रीकी हालात में टीम इंडिया (Team India) के लिए सबसे बड़ी ढाल बनेंगे। वहीं चार और पांच नंबर पर श्रेयस अय्यर और केएल राहुल की मौजूदगी मिडिल ऑर्डर को कंसिस्टेंसी देगी। राहुल विकेटकीपिंग का जिम्मा संभालने के साथ-साथ दबाव भरे मौकों पर पारी को फिनिश करने का काम भी बखूबी करेंगे।

सितंबर के 'मंथ ऑफ द प्लेयर' का हुआ ऐलान, इस स्टार भारतीय खिलाड़ी ने जीता अवॉर्ड

ऑलराउंडर्स की रेस में होंगे ये खिलाड़ी

साउथ अफ्रीका के लंबे मैदानों पर मैच वही टीम जीतती है जिसके पास कम से कम सात बॉलिंग ऑप्शंस और लंबी बैटिंग लाइन-अप हो। हार्दिक पांड्या और अक्षर पटेल की जोड़ी टीम को वह संतुलन देती है जिसका कोई तोड़ नहीं।

इसके अलावा नीतीश कुमार रेड्डी जैसे युवा चेहरे टीम को वह निरंतरता देते हैं, जो मुश्किल वक्त में मैच का पासा अकेले दम पर पलट सकते हैं। दूसरे विकेटकीपर के स्लॉट के लिए ऋषभ पंत और ध्रुव जूरैल के बीच कड़ी टक्कर रहेगी, जिससे टीम के पास किसी भी मोड़ पर एक आक्रामक फ्लोटर का विकल्प हमेशा खुला रहेगा।

राहुल द्रविड़ के बेटे ने 41 गेंदों पर ठोके नाबाद 85 रन, सहवाग का बेटा हुआ बुरी तरह फ्लॉप

स्पीनर और पेसर कॉम्बिनेशन कैसा रहेगा ?

अफ्रीकी पिचों पर असली खेल रफ्तार, कैरी और बाउंस का होता है। पेस अटैक की अगुवाई जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज करेंगे, जिनकी गेंदों पर रन बनाना किसी भी बल्लेबाज के लिए आसान नहीं होगा। नई गेंद को हवा में लहराने के लिए अर्शदीप सिंह मौजूद रहेंगे, जबकि मयंक यादव अपनी तूफानी गति से बीच के ओवरों में बल्लेबाजों के होश उड़ाने का काम करेंगे।

वहीं बीच के ओवरों में रन गति पर लगाम लगाने और विकेट निकालने की पूरी जिम्मेदारी कुलदीप यादव पर होगी, जिनकी फिरकी को समझ पाना आज भी दुनिया भर के बल्लेबाजों के लिए पहेली बना हुआ है।

वर्ल्ड कप 2027 के लिए भारत (Team India) की संभावित 15 सदस्यीय टीम:शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, यशस्वी जयसवाल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, मयंक यादव।

Tagged:

shubman gill team india world cup 2027
Vineet Kishor

यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।

2 अक्टूबर 2027

ऑस्ट्रेलिया से
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com