घरेलू क्रिकेट में शेर की तरह दहाड़ता ये विस्फोटक बल्लेबाज, लेकिन टीम इंडिया में आते ही बन जाता भीगी बिल्ली

Published - 23 Jan 2026, 05:53 PM | Updated - 24 Jan 2026, 01:07 PM

Team India

Team India: घरेलू क्रिकेट में शेर की तरह दहाड़ने वाला विस्फोटक खिलाड़ी को टीम इंडिया में जगह मिलते ही पहले मैच में फ्लॉप हो गया। दरअसल, भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टी20 मैच नागपुर के वीसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया था।

इस मैच में कोच गौतम गंभीर और कप्तान सूर्यकुमार यादव ने एक ऐसे खिलाड़ी को भी मौका दिया था, जिसका प्रदर्शन घरेलू क्रिकेट में बेहद कमाल का था, लेकिन इंटरनेशनल मंच (Team India) पर मौका मिलते ही, पहले मैच में फ्लॉप हो गया। चलिए आपको बताते हैं कौन है ये खिलाड़ी।

घरेलू क्रिकेट में लगाया रनों का अंबार

हम जिस खिलाड़ी की बात कर रहे हैं वह कोई और नहीं बल्कि विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन हैं। ईशान ने घरेलू क्रिकेट में बल्ले से रनों का अंबार लगा दिया था, जिसके बाद चयनकर्ताओं ने शुभमन गिल को बाहर करके ईशान को मौका दिया। उन्होंने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 में झारखंड के लिए खेलते हुए 10 मैचों में 517 रन बनाए थे।

इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 197.32 का था। जबकि उनके बल्ले से दो शतक और दो अर्धशतक निकले थे। इसके अलावा विजय हजारे ट्रॉफी में भी उन्होंने एक शतक ठोका था। यही कारण है कि चयनकर्ताओं ने उन्हें न सिर्फ कीवियों के खिलाफ टी20 सीरीज (Team India) में मौका दिया, बल्कि विश्व कप 2026 के दल में भी शामिल कर लिया।

Team India: पहले मैच में हुए फ्लॉप

नागपुर में खेले गए पहले टी20 इंटरनेशनल में ईशान किशन को नंबर तीन पर बैटिंग का मौका दिया गया था। दो साल बाद वापसी कर रहे ईशान ने पहली गेंद पर ही शानदार चौका मारा था, लेकिन 8 रन बनाकर वह आउट हो गए।

उम्मीद थी कि ईशान घरेलू क्रिकेट वाले फॉर्म को इंटरनेशनल क्रिकेट में भी जारी रखेंगे। लेकिन उनकी पारी 8 रन से आगे नहीं बढ़ सकी। हालांकि, ईशान ने अपनी 8 रन की पारी में दो चौके मारे थे, जिसके बाद उम्मीद होगी कि दूसरे टी20 में उनके बल्ले से बड़ी पारी देखने को मिलेगी।

न्यूजीलैंड टी20 सीरीज में सिर्फ पानी पिलाता ही रह जाएगा ये खूंखार खिलाड़ी, प्लेइंग XI में कोच गंभीर नहीं देंगे मौका

रायपुर में मिल सकता है मौका

पहले टी20 में फ्लॉप होने के बावजूद ईशान किशन को रायपुर के शहीद वीर नारायण क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले श्रृंखला के दूसरे मुकाबले में मौका मिल सकता है। दरअसल, ईशान को चयनकर्ताओं ने आगामी टी20 विश्व कप 2026 के स्क्वाड में भी शामिल किया है। ऐसे में टीम (Team India) प्रबंधन चाहेगा कि वह जल्द से जल्द इंटरनेशनल क्रिकेट के अनुरूप खुद को ढाल सके।

दरअसल, इसके पीछे कारण उनको लंबे समय बाद मौका मिलना है। ईशान ने नागपुर टी20 से पहले आखिरी मैच (Team India) 28 नवंबर 2023 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था। यानी वह लगभग दो साल बाद इंटरनेशनल मंच पर वापसी कर रहे हैं। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि वह दूसरे मैच में कमाल दिखा पाते हैं या फिर यहां भी उनका बल्ला खामोश ही रहता है।

धोनी-गंभीर को आइडल मानने वाले खिलाड़ी ने भारत को दिया धोखा, ऑफर मिलते ही इस देश से खेलने को हुआ राजी

Tagged:

ISHAN KISHAN team india bcci SMAT 2025
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

517 रन।

दो सेंचुरी।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com