वर्ल्ड कप 2027 के लिए तय हो चुके भारत की टीम में ये 10 नाम, इनका अफ्रीका जाना पूरी तरह पक्का

Published - 14 Oct 2026, 01:30 PM | Updated - 14 Oct 2026, 02:00 PM

World Cup 2027

अगले साल 2 अक्टूबर से World Cup 2027 की शुरुआत होने है। इस बार टूर्नामेंट की मेजबानी दक्षिण अफ्रीका के साथ-साथ जिम्बाब्वे और नामीबिया को भी मिली है। ये तीनों देश मिलकर क्रिकेट के सबसे बड़े इवेंट को होस्ट करेंगे और कुल 14 टीमें हिस्सा लेती नजर आएंगी। इन टीमों में भारत का नाम भी शामिल है, जो 1983 और 2011 वनडे वर्ल्ड चैंपियन है।

World Cup 2027 के लिए भारतीय टीम के 15 सदस्यीय स्क्वाड में किन खिलाड़ियों को जगह मिलेगी, इसको लेकर माथापच्ची जारी है, क्योंकि अभी तक हेड कोच गौतम गंभीर या फिर BCCI ने इस बारे में बिल्कुल भी हिंट नहीं दिया है। हालांकि, 10 खिलाड़ी ऐसे हैं, जो फिट रहे तो फिर उनका नाम टूर्नामेंट के लिए पक्का माना जा सकता है।

इन 10 भारतीय खिलाड़ियों का World Cup 2027 के लिए टिकट लगभग पक्का

World Cup 2027 6

अगर पिछले कुछ समय के प्रदर्शन और वनडे के अनुभव और प्रभाव को ध्यान में रखकर खिलाड़ियों की बात की जाए तो 10 नाम ऐसे हैं, जो दक्षिण अफ्रीका रवाना होने की लिस्ट में सबसे आगे हैं। इसमें सबसे प्रबल दावेदार कप्तान शुभमन गिल और उपकप्तान श्रेयस अय्यर हैं। ये दोनों लीडरशिप की जिम्मेदारी पिछले साल से संभाल रहे हैं लेकिन अभी तक दो से अधिक टीमों वाले वनडे टूर्नामेंट में परीक्षा नहीं हुई है। ऐसे में इनके लिए World Cup 2027 एक बड़ा चैलेंज होगा।

इन दोनों के अलावा टीम इंडिया के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली की भी जगह पक्की लग रही है। रोहित की जगह पर सवाल उठ रहे थे लेकिन उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में अच्छा प्रदर्शन और उससे पहले लॉर्ड्स में शतकीय पारी की मदद से आलोचकों को शांत करने का काम किया। वहीं, कोहली लगातार रन बना रहे हैं और उन पर कोई सवाल नहीं है।

विकेटकीपर के रूप में केएल राहुल पक्के नज़र आ रहे हैं। उनके साथ ऑलराउंडर के रूप में अक्षर पटेल और हार्दिक पांड्या की दावेदारी मजबूत है। हालांकि, पांड्या की फिटनेस काफी अहम होगी। इसके अलावा जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा और कुलदीप यादव का चयन World Cup 2027 के लिए गेंदबाजी विभाग में पक्का लग रहा है।

ये खिलाड़ी भी World Cup 2027 के लिए पेश कर रहे हैं दावेदारी

ऊपर बताए गए 10 खिलाड़ियों के अलावा कुछ अन्य प्लेयर भी हैं, जो इस टूर्नामेंट में चुने जाने की रेस में हैं। दूसरे विकेटकीपर के लिए ईशान किशन और ध्रुव जुरेल के बीच रेस है। वहीं, बैकअप ओपनर के रूप में यशस्वी जायसवाल को मौका मिल सकता है। हार्दिक पांड्या के बैकअप के लिए नीतीश कुमार रेड्डी पर भी नजर रखी जा रही है। वहीं, ऑफ स्पिन ऑलराउंडर के स्पॉट के लिए वॉशिंगटन सुंदर को नमन धीर से चुनौती मिलती नजर आ रही है। मोहम्मद सिराज भी रेस में हैं।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत का पहला मैच, ऐसा है टीम इंडिया के ग्रुप स्टेज का शेड्यूल

तारीख

मैच

मुकाबला

वेन्यू

भारतीय समय

7 अक्टूबर 2027

पहला मैच, ग्रुप A

भारत vs ऑस्ट्रेलिया

न्यूलैंड्स, केप टाउन

दोपहर 1:30 बजे

10 अक्टूबर 2027

छठा मैच, ग्रुप A

भारत vs पाकिस्तान

वांडरर्स स्टेडियम, जोहान्सबर्ग

दोपहर 1:30 बजे

14 अक्टूबर 2027

13वां मैच, ग्रुप A

भारत vs अफगानिस्तान

सुपरस्पोर्ट पार्क, सेंचुरियन

दोपहर 1:30 बजे

17 अक्टूबर 2027

18वां मैच, ग्रुप A

भारत vs क्वालीफायर A

मंगौंग ओवल, ब्लोमफोन्टेन

दोपहर 1:30 बजे

24 अक्टूबर 2027

30वां मैच, ग्रुप A

जिम्बाब्वे vs भारत

मोसी-ओ-तुन्या इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, विक्टोरिया फॉल्स

दोपहर 1:30 बजे

यह भी पढ़ें: ऑस्ट्रेलिया की जीत से टीम इंडिया को WTC में बड़ा फायदा, अब ये 2 टीमें कर रही फाइनल के लिए क्वालीफाई

Tagged:

shubman gill Virat Kohli team india shreyas iyer jasprit bumrah world cup 2027
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com