ऑस्ट्रेलिया की जीत से टीम इंडिया को WTC में बड़ा फायदा, अब ये 2 टीमें कर रही फाइनल के लिए क्वालीफाई

Published - 14 Oct 2026, 10:06 AM | Updated - 14 Oct 2026, 10:56 AM

WTC 4

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के फाइनल में जगह बनाने की रेस में ऑस्ट्रेलिया ने अपनी मजबूत दावेदारी बना रखी है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ डरबन टेस्ट से पहले कंगारू टीम पॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर थी और उसने अपनी पोजीशन बरकरार रखते हुए अपनी स्थिति और मजबूत कर ली है।

दक्षिण अफ्रीका दौरे पर तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया ने जीत हासिल की। इसकी वजह से WTC पॉइंट्स टेबल में फेरबदल भी देखने को मिला। वहीं, टेम्बा बावुमा की कप्तानी वाली टीम के हारने से भारतीय टीम को भी फायदा हुआ है।

पहले टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका को 214 रनों से हराया

WTC 5

ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज की शानदार शुरुआत की और डरबन में जीत का परचम लहराया। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में 390 रन बनाए और दक्षिण अफ्रीका को 284 पर रोकते हुए 106 रनों की बढ़त हासिल की। इसके बाद, अपनी दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 314/6 का स्कोर बनाकर 421 का लक्ष्य रखा, जिसका पीछे करते हुए दक्षिण अफ्रीकी टीम 206 पर सिमट गई।

ऑस्ट्रेलिया की जीत के हीरो जोश हेजलवुड रहे, जिन्होंने मैच में कुल 8 विकेट लिए। इस दौरान दक्षिण अफ्रीका की दूसरी पारी में 6 शिकार किए। वहीं, बल्लेबाजी में मैट रेनशॉ ने शानदार योगदान दिया। इस खिलाड़ी ने पहली पारी में 190 और दूसरी पारी में 82 रन बनाए। वहीं, गेंदबाजी में भी 2 विकेट लिए।

WTC पॉइंट्स टेबल में ऑस्ट्रेलिया की बादशाहत बरकरार दक्षिण अफ्रीका को नुकसान

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मिली जीत से पहले स्थान पर मौजूद ऑस्ट्रेलिया के WTC पॉइंट्स टेबल में 108 अंक हो गए हैं और उसका PCT 81.82 है। वहीं, दक्षिण अफ्रीका की टीम दूसरे स्थान से तीसरे स्थान पर खिसक गई है और उसके 5 मैचों में 36 अंक और PCT 60 है। इस फेरबदल के कारण न्यूजीलैंड एक स्थान ऊपर यानी तीसरे स्थान पर आ गया है। कीवी टीम के 6 मैचों में 52 अंक हैं और PCT 72.22 है।

भारत की राह हुई थोड़ी आसान, ये दो टीमें फाइनल की दावेदार

फाइनल की रेस में ऑस्ट्रेलिया प्रबल दावेदार नजर आ रही लेकिन दूसरे स्थान के लिए कई टीमों के बीच जंग है। 11 मैचों में 68 अंक और 51.52 के PCT के साथ पांचवें स्थान पर काबिज भारत के लिए दक्षिण अफ्रीका का नीचे आना राहत की खबर है। इससे अब शेष 7 टेस्ट में टीम इंडिया अच्छा करती है तो उसके पास दूसरे स्थान पर जाने का मौका रहेगा। बता दें कि पॉइंट्स टेबल में जो टीमें टॉप-2 में रहती हैं, उन्हें ही WTC फाइनल का टिकट मिलता है।

WTC पॉइंट्स टेबल का ताजा हाल

स्थान

टीम

मैच

जीत

हार

ड्रॉ

Ded

अंक

PCT (%)

1

ऑस्ट्रेलिया

11

9

2

0

0

108

81.82

2

न्यूजीलैंड

6

4

1

1

0

52

72.22

3

दक्षिण अफ्रीका

5

3

2

0

0

36

60.00

4

बांग्लादेश

6

3

2

1

0

40

55.56

5

भारत

11

5

4

2

0

68

51.52

6

इंग्लैंड

16

7

8

1

14

74

38.54

7

श्रीलंका

6

1

2

3

0

24

33.33

8

वेस्टइंडीज

12

2

8

2

2

30

20.83

9

पाकिस्तान

9

2

7

0

19

5

4.63

यह भी पढ़ें: CSK की फ्रेंचाइजी का बड़ा ऐलान, 1902 विकेट लेने वाले दिग्गज को बनाया गेंदबाजी कोच; फील्डिंग कोच के नाम का भी खुलासा

Tagged:

WTC points Table Latest update south africa cricket team australia cricket team WTC Final
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com