क्रिकेट में Bowled Rule में बड़ा ट्विस्ट, स्टंप्स उड़ने के बाद भी नॉट आउट होगा बल्लेबाज

Published - 14 Oct 2026, 02:00 PM | Updated - 14 Oct 2026, 03:03 PM

Bowled Rule

Bowled Rule Change: 1 अक्टूबर से क्रिकेट के कई अहम नियमों में बदलाव लागू हुए। इनमें से सबसे अहम टेस्ट में दिन के आखिरी ओवर में विकेट गिरने पर खेल न रोकना है। इसका मतलब है कि अगर कुछ गेंदें शेष हैं और कंडीशंस खेलने लायक हैं तो फिर नए बल्लेबाज को क्रीज पर आना होगा। पुराने नियम के अनुसार स्टंप्स की घोषणा कर दी जाती थी। वहीं, ओवरथ्रो, बॉल साइज और बाउंड्री पर कैच को लेकर नियमों में भी बदलाव हुआ।

ये सभी बदलाव MCC (Marylebone Cricket Club) ने किए। वहीं, इनमें बदलावों में एक अहम चेंज बोल्ड को लेकर भी हुआ, जिसके बारे में अभी तक ज्यादा बात नहीं हुई थी लेकिन अब इस रूल (Bowled Rule) को पूरी तरह स्पष्ट किया गया है।

Bowled Rule में MCC ने किया अहम बदलाव

Bowled Rule 1

अभी तक क्रिकेट के खेल में बोल्ड नियम (Bowled Rule) को लेकर ज्यादा बहस नहीं होती थी लेकिन हाल ही में एक ऐसा मामला सामने आया, जिससे फैंस के बीच इस रूल को लेकर चर्चा शुरू हुई। दरअसल, इंग्लैंड में एक मैच के दौरान बल्लेबाज ने सामने की तरफ जोरदार शॉट खेला।

गेंद दूसरे छोर के विकेटों से टकराकर वापस बल्लेबाज के छोर पर लगे स्टंप्स से जा टकराई। इस पर फील्डिंग टीम की अपील पर बल्लेबाज को आउट दे दिया गया। इसी नियम में अब MCC ने बदलाव किया है।

खुद के शॉट से गेंद सामने के स्टंप्स से टकराकर वापस आए, तो बोल्ड आउट नहीं होगा बल्लेबाज

MCC ने साफ़ कर दिया है कि इस तरह की घटना वैसे तो क्रिकेट में दुर्लभ है लेकिन अगर किसी बल्लेबाज के शॉट से गेंद सामने के स्टंप्स से टकराने के बाद, वापस बल्लेबाज के छोर लगे विकेटों से जाकर टकराती है और गिल्लियां गिर जाती हैं तो भी बैटर आउट नहीं होगा। बोल्ड रूल (Bowled Rule) में इस बदलाव से बल्लेबाजों को जरूर थोड़ी राहत मिली होगी।

ये अहम बदलाव भी 1 अक्टूबर से हुए लागू

MCC ने कई अहम बदलाव किए, जिनमें बल्लेबाज के समय बर्बाद करने पर भी लगाम लगाई गई है। अगर बल्लेबाज अगली गेंद खेलने के लिए जानबूझकर समय बर्बाद करता है तो फिर उसे दो बार चेतावनी दी जाएगी और तीसरी बार पर 5 रन की पेनल्टी लगाई जाएगी। वहीं, अगर दिन के टेस्ट मैच में शाम के समय खराब रोशनी के कारण खेल रोकने की नौबत आती है तो दोनों कप्तानों की सहमति से पिंक बॉल का इस्तेमाल किया जा सकता है। हालांकि, इसके लिए दोनों टीमों के कैप्टन्स को मैच से पहले गुलाबी गेंद से खेलने के लिए सहमत होना होगा।

यह भी पढ़ें: CSK की फ्रेंचाइजी का बड़ा ऐलान, 1902 विकेट लेने वाले दिग्गज को बनाया गेंदबाजी कोच; फील्डिंग कोच के नाम का भी खुलासा

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com