न्यूजीलैंड दौरे की ODI टीम इंडिया आई सामने, गिल(कप्तान), केएल, रोहित, विराट...
Table of Contents
Team India ODI Squad: हाल ही में वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलने वाली भारतीय टीम की इस फॉर्मेट में अगली चुनौती न्यूजीलैंड है। टीम इंडिया को न्यूजीलैंड में जाकर 5 मैचों की वनडे सीरीज भी खेलनी है। इसकी शुरुआत 4 नवंबर से ऑकलैंड में खेले जाने वाले मुकाबले के साथ होगी। वहीं, 17 नवंबर को माउंट माउंगानुई में होने वाले मुकाबले के साथ सीरीज समाप्त हो जाएगी।
इस सीरीज के लिए BCCI जल्द टीम इंडिया (Team India) के स्क्वाड का ऐलान कर सकता है। लेकिन उससे पहले हम आपको 15 सदस्यीय संभावित टीम की जानकारी देने जा रहे हैं, जो हालिया प्रदर्शन और खिलाडियों की उपलब्धता पर निर्भर है।
गिल कप्तान के रूप में बरकरार, घर के बाहर पहली ODI सीरीज जीत की तलाश

न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के दौरान शुभमन गिल के कप्तान के रूप में नजर आने की पूरी संभावना है। गिल ने पिछले साल से ODI में रोहित शर्मा को रिप्लेस करते हुए टीम इंडिया (Team India) की कप्तानी हासिल की थी और तब से लगातार खेल रहे हैं। हालांकि, अभी तक उन्हें घर के बाहर एक भी वनडे सीरीज में जीत नहीं मिली है।
2025 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में टीम इंडिया को 2-1 से हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद, 2026 में इंग्लैंड दौरे पर भी यही स्कोरलाइन रही। अब गिल के सामने न्यूजीलैंड को हराकर घर के बाहर पहली वनडे सीरीज जीतने की चुनौती होगी।
श्रेयस अय्यर को वापस सौंपी जा सकती है उपकप्तानी
वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में श्रेयस अय्यर नहीं खेल पाए थे, क्योंकि उन्हें एशियन गेम्स के लिए टीम इंडिया (Team India) का कप्तान नियुक्त किया गया था। इसी वजह से उपकप्तानी की जिम्मेदारी केएल राहुल ने संभाली थी। हालांकि, अब अय्यर न्यूजीलैंड सीरीज के लिए उपलब्ध रहेंगे। ऐसे में उपकप्तानी वापस से उन्हें सौंपी जा सकती है।
रोहित-विराट के साथ इन अनुभवी खिलाड़ियों को भी Team India के स्क्वाड में मौका मिलने की उम्मीद
न्यूजीलैंड काफी मजबूत टीम है। इसी वजह से टीम इंडिया (Team India) भी अपना पूरा दमखम लगाती नजर आएगी। स्क्वाड में कई अनुभवी खिलाड़ियों को चुना जा सकता है। फैंस रोहित शर्मा और विराट कोहली की जोड़ी को देखने को बेताब होंगे, जिनका यह अंतिम न्यूजीलैंड दौरा हो सकता है। इनके साथ केएल राहुल, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह और कुलदीप यादव जैसे अनुभवी खिलाड़ियों के भी चुने जाने की उम्मीद है।
इन युवा खिलाड़ियों को भी मौका मिलने की उम्मीद
टीम इंडिया के स्क्वाड में ईशान किशन, नमन धीर, सूर्यांश शेडगे, नीतीश कुमार रेड्डी जैसे खिलाड़ियों को भी चुना जा सकता है। ईशान दूसरे विकेटकीपर के रोल में नजर आ सकते हैं। वहीं, धीर, शेडगे और रेड्डी को ऑलराउंडर की भूमिका के लिए चुना जा सकता है। गेंदबाजी विभाग में जसप्रीत बुमराह का साथ देने के लिए अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा और गुरनूर बरार को चुना जा सकता है। अगर प्रसिद्ध फिट नहीं होते हैं तो फिर मोहम्मद सिराज को चुना जा सकता है।
न्यूजीलैंड दौरे के लिए टीम इंडिया का संभावित वनडे स्क्वाड
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, ईशान किशन (विकेटकीपर), नमन धीर, सूर्यांश शेडगे, नीतीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा/मोहम्मद सिराज, गुरनूर बरार
यह भी पढ़ें: वर्ल्ड कप 2027 के लिए तय हो चुके भारत की टीम में ये 10 नाम, इनका अफ्रीका जाना पूरी तरह पक्का