सुबह-सुबह आई बुरी खबर, टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर ने किया संन्यास का ऐलान

Published - 16 Oct 2026, 09:16 AM | Updated - 16 Oct 2026, 01:02 PM

team india

भारतीय टीम (Team India) वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच मुकाबलों की टी20 सीरीज खेल रही है. 17 अक्टूबर को बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम में दोनों टीमें आखिरी और निर्णायक मैच के लिए आमने-सामने होंगी. लेकिन इस मैच से पहले भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आई है. टीम इंडिया (Team India) के स्टार खिलाड़ी ने अचानक संन्यास का ऐलान कर सबको चौंका दिया है. 15 अक्तूबर को इंस्टाग्राम पर सोशल मीडिया पोस्ट शेयर कर उन्होंने अपने रिटायरमेंट की जानकारी दी.

Team India के स्टार खिलाड़ी ने किया संन्यास का ऐलान

Team India 15

भारतीय महिला टीम की स्टार बल्लेबाज पूनम रौत ने गुरुवार को इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है. सोशल मीडिया पर एक भावूक पोस्ट शेयर कर उन्होंने अपने एक दशक से अधिक लंबे करियर पर विराम लगाया है. दाएं हाथ की इस बल्लेबाज ने साल 2009 में भारत के लिए डेब्यू किया था. इसके बाद पूनम रौत ने अपनी बल्लेबाजी का जोर साबित कर टीम इंडिया (Team India) में अपनी जगह पक्की की. हालांकि, पिछले तीन सालों से वह टीम से बाहर चल रही थीं.

बुमराह-प्रसिद्ध बाहर, भुवनेश्वर की वापसी, कुछ ऐसी न्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए 15 सदस्यीय Team India

पूनम रौत ने शेयर किया इमोशनल पोस्ट

पूनम रौत ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि भारतीय टीम (Team India) के लिए खेलना किसी वरदान से कम नहीं था. साथ ही उन्होंने अपने संघर्ष को लेकर भी बात की. पूर्व भारतीय बल्लेबाज ने कहा कि,

"मुंबई की सड़कों से लेकर भारतीय जर्सी पहनने तक का यह सफर किसी वरदान से कम नहीं रहा. यह एक ऐसा सफर था जिसमें कई त्याग, संघर्ष, कभी न भूलने वाली जीतें, कड़े सबक और ऐसे पल शामिल रहे, जिन्हें मैं जीवन भर संजोकर रखूंगी. भारत का प्रतिनिधित्व करना सिर्फ एक सपना पूरा होने जैसा नहीं था. यह एक ऐसा सौभाग्य था जिसे मैंने बहुत गर्व के साथ निभाया."

इन्हें कहा धन्यवाद

पूनम रौत ने बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि उनका दिल उन सभी लोगों के प्रति कृतज्ञता से भरा है जिन्होंने उनपर विश्वास किया, उनका साथ दिया और उनके सफर का हिस्सा बने. उन्होंने लिखा कि,

अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर के इस अध्याय को समाप्त करते समय, मेरा दिल उन सभी लोगों के प्रति कृतज्ञता से भरा है जिन्होंने मुझ पर विश्वास किया, मेरा साथ दिया और मेरे सफर का हिस्सा बने. क्रिकेट ने मुझे सिर्फ एक करियर ही नहीं दिया, बल्कि मुझे एक मकसद, एक पहचान और एक परिवार भी दिया. हो सकता है कि मेरे अंदर का खिलाड़ी अब खेल से दूर हो जाए, लेकिन इस खेल के लिए मेरा प्यार कभी रिटायर नहीं होगा. मेरी अगली पारी उस खेल को कुछ वापस देने की है, जिसने मुझे सब कुछ दिया है.

बता दें कि पूनम रौत ने भारत के लिए 4 टेस्ट, 73 वनडे और 35 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं. इस दौरान वह क्रमशः 264, 2299 और 719 रन बनाने में कामयाब रहीं.

सीरीज का अंतिम टी20 खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी, इस फ्लॉप खिलाड़ी को प्लेइंग इलेवन में करेंगे रिप्लेस

Tagged:

team india Punam Raut
Manvi Nautiyal

मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com