CSK को 2 बार IPL जितवाने वाले ऑलराउंडर को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने टीम के नए हेड कोच
Published - 31 Jul 2026, 11:29 AM | Updated - 31 Jul 2026, 02:09 PM
Table of Contents
चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को दो बार आईपीएल विजेता बनाने वाले स्टार ऑलराउंडर की किस्मत ने एक बार फिर करवट ली है. इस पूर्व खिलाड़ी को अब एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है. सीएसके (CSK) की फ्रेंचाइजी ने उन्हें अपना हेड कोच नियुक्त कर अपनी भविष्य की योजनाओं पर बड़ा दांव खेला है. ऐसे में सबकी नज़रें इस पर होंगी कि क्या वह हेड कोच के तौर पर टीम को नई ऊंचाइयों तक ले जा सकते हैं या नहीं?
CSK को 2 बार IPL जितवाने वाले ऑलराउंडर को मिली बड़ी जिम्मेदारी

दरअसल, साउथ अफ्रीका टी20 लीग के पांचवें की सभी फ्रेंचाइजियों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं. इस कड़ी में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की सह-फ्रेंचाइजी जोबर्ग सुपर किंग्स ने बड़ा कदम उठाया है. उन्होंने साउथ अफ्रीका के पूर्व ऑलराउंडर एल्बी मोर्कल को टीम का नया हेड कोच नियुक्त किया गया है. गुरुवार को सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर इसकी आधिकारिक घोषणा की. इस पद के लिए उन्होंने दिग्गज कोच स्टीफन फ्लेमिंग को रिप्लेस किया है. वह शुरुआती चार सीज़न तक यह ज़िम्मेदारी निभा रहे थे.
श्रीलंका दौरे के बाद इंग्लैंड रवाने होंगे मानव सुथार, इस टीम ने स्क्वाड में किया शामिल
रूपा गुरुनाथ ने एल्बी मोर्कल की नियुक्ति पर कही ये बात
चेन्नई सुपर किंग्स क्रिकेट लिमिटेड की मालकिन रूपा गुरूनाथ ने एल्बी मोर्कल की नियुक्ति पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि वह पिछले कई सालों से कोचिंग ग्रुप के एक अनमोल सदस्य रहे हैं. उन्होंने कहा,
एल्बी मोर्केल पिछले कुछ सालों से हमारे कोचिंग ग्रुप के बहुत अहम सदस्य रहे हैं. वह समझते हैं कि सुपर किंग्स किस चीज़ के लिए जाने जाते हैं, उन्होंने हमारे खिलाड़ियों और स्टाफ़ के साथ मज़बूत रिश्ते बनाए हैं, और खिलाड़ियों को बेहतर बनाने में पर्दे के पीछे रहकर अहम भूमिका निभाई है. हम उन्हें यह नई भूमिका निभाते हुए और टीम को अगले पड़ाव पर ले जाते हुए देखने के लिए उत्साहित हैं.
CSK टीम का रहा चुके हैं हिस्सा
इसी के साथ बताते हुए चले कि एल्बी मोर्कल आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए बतौर खिलाड़ी खेल चुके हैं. इसके अलावा वह पहले सीजन से ही जोबर्ग सुपर किंग्स के कोचिंग स्टाफ का हिस्सा रहे. अव वह अपने अनुभव का इस्तेमाल कर फ्रेंचाइजी को उसका पहला खिताब दिलाना चाहेंगे. पिछले सीजन में जोबर्ग सुपर किंग्स का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था. नॉकआउट राउंड में जगह बनाने के बाद टीम एलिमिनेटर में बाहर हो गई थी.
स्टीफन फ्लेमिंग के बाद CSK की कमान संभाल सकते हैं ये 3 भारतीय कोच, एक नाम करेगा सबको हैरान
ऑथर के बारे में
मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर