Latest News
View All
आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 में डेब्यू कर जाएंगे ये 2 खिलाड़ी, एक तो लगाता लंबे-लंबे छक्के
IND vs IRE सीरीज के लिए टीम का हुआ ऐलान, इन 14 खिलाड़ियों को मिला सुनहरा मौका
आयरलैंड सीरीज में पानी पिलाते ही रह जाएंगे ये 4 खिलाड़ी, नहीं मिलने वाला इन्हें प्लेइंग-11 में मौका
कौन हैं आध्या आनंद? जिनके साथ जुड़ा जैकब बेथल का नाम, डेटिंग रूमर्स ने मचाई सनसनी
स्टोक्स-एटकिंसन को लेकर खत्म हुआ इंतजार, ECB ने सुनाया अपना फैसला, नाइटक्लब विवाद में भी आया नया मोड़
इंग्लैंड वनडे सीरीज की टीम से साफ हुई वर्ल्ड कप 2027 के लिए टीम इंडिया की तस्वीर, इन 15 खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
IND vs IRE: पहले टी20 के लिए ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग-XI, इन 11 खिलाड़ियों पर खेल सकते हैं कप्तान श्रेयस अय्यर दांव
NZ-W vs SCO-W Today Match Prediction, Match 19 – जानें किस टीम का पलड़ा भारी? पिच रिपोर्ट, संभावित स्कोर और मैच भविष्यवाणी
इस ऑस्ट्रेलियाई महिला खिलाड़ी पर दिल हार बैठे आकाश चोपड़ा, कमेंट्री में ही कर दिया प्यार का इजहार, बोले ‘ये तो मेरी है….’
Published - 06 Mar 2023, 12:44 PM | Updated - 14 Jan 2026, 10:09 AM
Table of Contents
आकाश चोपड़ा (Aakash Chopra) ने अंतराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद क्रिकेट की दुनिया में बतौर कमेंटेटर अपना बड़ा नाम बनाया है. कमेंट्री के दौरान अपने शब्दों की बाजीगरी के दम पर आकाश चोपड़ा ने एक बड़ा फैन बेस भी तैयार कर लिया है जो सिर्फ और सिर्फ उन्हें ही सुनना चाहते हैं. आकाश के फैंस जितना किसी मैच का इंतजार करते हैं उतना ही उनकी कमेंट्री सुनने को बेचैन रहते हैं. यही वजह है कि मौजूदा दौर में आकाश (Aakash Chopra) सबसे महंगे कमेंटेटर्स में से एक हैं.
WPL में कमेंट्री कर रहे आकाश
आकाश चोपड़ा (Aakash Chopra) विमेंस प्रिमियर लीग (WPL 2023) में कमेंट्री कर रहे हैं. पहली बार आयोजित हो रही इस लीग में कमेंट्री पैनल में आकाश चोपड़ा सबसे बड़े नाम हैं. IPL की तरह आकाश अपनी शब्दों की जादुगरी और तुकबंदी से WPL को भी रोमांचक बना रहे हैं. कमेंट्री के दौरान चोपड़ा की कही बातें तो सुर्खियों में रहती ही हैं. रविवार को शाम में यूपी वॉरियर्स और गुजरात जायंट्स के (UPW vs GG) बीच खेले गए मुकाबले में भी आकाश चोपड़ा (Aakash Chopra) उपस्थित थे और महफिल लूट ले गए.
हैरिस के छक्के से जीती यूपी
दरअसल, यूपी वारियर्ज की ग्रेस हैरिस (Grace Harris) ने गुजरात जायंट्स के खिलाफ (UPW vs GG) टीम की जीत में बड़ी भूमिका निभाई. यूपी को जीत के लिए 170 का लक्ष्य मिला था. लेकिन ग्रेस हैरिस ने 20 वें ओवर की 5 वीं गेंद पर एनाबेल सदर लैंड को छक्का जड़ते हुए टूर्नामेंट में अपनी टीम को पहले मैच में शानदार जीत दिला दी. हैरिस ने मात्र 26 गेंदों पर 7 चौके और 3 छक्के लगाते हुए नाबाद 59 रन बनाए और यूपी को 3 विकेट से जीत दिलाई. ग्रेस हैरिस (Grace Harris) के इस शानदार प्रदर्शन के बाद आकाश चोपड़ा ने जो कहा (Aakash Chopra on Grace Harris) वो अब चर्चा में है.
वो मेरी है, हमारी है
हैरिस (Grace Harris) के शानदार प्रदर्शन के बाद आकाश चोपड़ा उनकी तारीफ (Aakash Chopra on Grace Harris) करने से खुद को नहीं रोक सके और कहा, 'ये ऑस्ट्रेलिया की ग्रेस नहीं है. ये यूपी की ग्रेस है. ये अमरोहा की ग्रेस है, ये बुलंदशहर की ग्रेस है. ये हमारी ग्रेस है. ये मेरी ग्रेस हैं.' चोपड़ा की जबान से निकले ये तारीफ के शब्द अब चर्चा में हैं. आकाश ने अपने एक स्टेटमेंट में (Aakash Chopra on Grace Harris) ही WPL की महत्ता समझा दी है.
ये भी पढ़ें- VIDEO: कैच के लिए जोखिम में डाल दी जान, बाउंड्री पर 6 फीट छलांग लगाकर सरफराज की दिलाई विकेट, मंजर देख हर कोई रह गया दंग
Tagged:
WPL 2023 aakash chopra WPL Grace Harris UPW vs GGऑथर के बारे में
यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।