KKR के कप्तानी पद से अजिंक्य रहाणे की छुट्टी! अब ये खिलाड़ी होगा IPL 2027 में टीम का कप्तान
Table of Contents
KKR likely to sack Ajinkya Rahane: आईपीएल 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स ने बहुत ही उम्दा प्रदर्शन किया था और तीसरी बार खिताबी जीत हासिल की थी। इसके बाद के दो सीजन में कोलकाता की टीम अपने प्रदर्शन के आसपास भी नजर नहीं आई है और एक भी बार प्लेऑफ में नहीं पहुंच पाई। आईपीएल 2026 में पहले चरण में कोलकाता का प्रदर्शन काफी खराब रहा लेकिन दूसरे चरण में कुछ मैचों में लगातार जीत से वापसी की उम्मीद जगाई लेकिन अंत में अंतिम-4 में जगह बनाने से चूक गई।
दो सीजन से कोलकाता नाइट राइडर्स की कप्तानी अजिंक्य रहाणे संभाल रहे हैं लेकिन उनकी कप्तानी में वो बात नजर नहीं आ रही है, जो टीम को प्रेरित कर सके। खुद रहाणे का प्रदर्शन भी बल्ले के साथ बहुत ज्यादा अच्छा नहीं रहा है। उन्होंने दोनों ही सीजन में शुरुआत अच्छी की लेकिन फिर बीच में लय खो बैठे। अब कोलकाता का खेमा रहाणे को लेकर कड़ा फैसला लेने को देख रहा है।
IPL 2027 से पहले KKR के कप्तानी पद से रहाणे की हो सकती है छुट्टी

अजिंक्य रहाणे ने आईपीएल में कई टीमों की कप्तानी की है लेकिन एक भी बार किसी को खिताबी जीत नहीं दिला पाए हैं। KKR ने रहाणे को मेगा ऑक्शन में खरीदा था और उनके अनुभव को देखते हुए कप्तान बनाया था लेकिन रहाणे ने निराश ही किया। कुछ फैसले भी उनके काफी हैरानी भरे रहे, वहीं खिलाड़ियों को लेकर स्पष्टता की कमी दिखी।
हालिया आईपीएल सीजन के बीच ही संभावना जताई जा रही थी कि शायद रहाणे को हटाकर उपकप्तान रिंकू सिंह को कमान सौंपी जा सकती है लेकिन ऐसा नहीं हुआ। हालांकि, अब आईपीएल 2027 से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स बड़ा बदलाव करते हुए रहाणे को टीम से या फिर कम से कम उनके पद से हटाने का फैसला ले सकती है। इसका दावा कई मीडिया रिपोर्ट्स में किया जा रहा है।
इस खिलाड़ी को KKR का नया कप्तान बनाए जाने की संभावना
कोलकाता नाइट राइडर्स की कप्तानी अगर अजिंक्य रहाणे के साथ से जाती है तो नया कप्तान कौन हो सकता है, यह सवाल काफी चर्चा में है। हालांकि, नया कप्तान मौजूद स्क्वाड से कोई खिलाड़ी होगा, इसकी उम्मीद कम है। रिंकू सिंह एक विकल्प हैं लेकिन कुछ सीजन से उनका प्रदर्शन भी उतना अच्छा नहीं रहा है।
इसी वजह से सामने आ रही जानकारी के अनुसार, किसी ऐसे खिलाड़ी को कमान दी जा सकती है, जिसे दूसरी टीम से लाया जाएगा और यह खिलाड़ी कोई और नहीं, बल्कि स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या हैं।
MI से हार्दिक को KKR कर सकती है ट्रेड, कप्तानी सौंपे जाने की भी उम्मीद
दरअसल, मीडिया रिपोर्ट्स हैं कि केकेआर ने मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या को ट्रेड के माध्यम से हासिल करने में दिलचस्पी दिखाई है। इसकी बड़ी वजह हार्दिक के MI का साथ छोड़कर किसी नई टीम में जाने की संभावना है। इसी मौके का फायदा उठाकर कोलकाता की टीम हार्दिक को अपने साथ जोड़ना चाहती है और उन्हें कप्तानी भी दे सकती है। हालांकि, अभी तक इस डील के होने का कोई हिंट नहीं मिला है।
यह भी पढ़ें: ठोके 9 शतक, झटके 253 विकेट, वो खतरनाक ऑलराउंडर जो भारत और आयरलैंड दोनों के लिए खेला