अजिंक्य रहाणे ने इंटरनेशनल क्रिकेट से किया संन्यास का ऐलान, जानें अब IPL भी खेलेंगे या नहीं
Table of Contents
Ajinkya Rahane retirement: हाल ही में श्रीलंका दौरे पर खेली जाने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए BCCI ने 15 सदस्यीय स्क्वाड का ऐलान किया। इसमें ज्यादातर उन्हीं खिलाड़ियों को मौका मिला, जो नियमित रूप से टेस्ट फॉर्मेट खेलते हैं। वहीं, सारांश जैन के रूप में एक नया चेहरा भी शामिल है। इस दौरे के लिए अनुभवी अजिंक्य रहाणे के नाम पर कोई चर्चा नहीं हुई और उन्हें शायद अहसास हो गया कि अब उनकी वापसी की कोई उम्मीद नहीं है।
इसी वजह से भारतीय टीम के पूर्व कप्तान अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) ने गुरुवार, 30 जुलाई को संन्यास का ऐलान कर दिया। रहाणे को काफी समय से भर्ती टीम में जगह नहीं मिल रही थी लेकिन वह आईपीएल और घरेलू क्रिकेट खेल रहे थे। हालांकि, अब 38 वर्षीय ने अपने करियर पर फुल स्टॉप लगा दिया है।
सोशल मीडिया पर Ajinkya Rahane ने की संन्यास की घोषणा

वैसे तो ज्यादातर खिलाड़ी सोशल मीडिया पर नोट साझा कर अपने संन्यास की जानकारी देते हैं लेकिन अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) ने एक वीडियो पोस्ट किया। इस वीडियो में रहाणे ने खुद जानकारी दी कि वो इंटरनेशनल क्रिकेट और सभी फॉर्मेट से संन्यास ले रहे हैं। रहाणे ने आखिरी बार भारतीय टीम के लिए 2023 में वेस्टइंडीज दौरे पर खेला था। इसके बाद उन्हें ड्रॉप कर दिया गया था।
शुरुआत में लगा कि शायद मध्यक्रम के खराब प्रदर्शन को देखते हुए अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) को टीम इंडिया में वापस से एक मौका और दिया जा सकता है लेकिन चयनकर्ताओं ने उनसे आगे बढ़ने का मन बना लिया और फिर उन्हें नहीं चुना। हालांकि, रहाणे ने नेशनल टीम में सिलेक्शन की परवाह किए बिना घरेलू क्रिकेट में भी खेलना जारी रखा और कई अच्छी पारियां भी खेलीं लेकिन अब शायद वो समझ गए कि उन्हें अब युवाओं को आगे बढ़ने का मौका देना चाहिए।
View this post on Instagram
संन्यास को लेकर अजिंक्य रहाणे ने कही ये बात
अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) ने इंस्टाग्राम में शेयर किए गए वीडियो में संन्यास की घोषणा करते हुए कहा,
"जिंदगी की सच्चाई यही है कि हर चीज़ की शुरुआत होती है और उसका अंत भी। जब सही समय आता है, तो हमें बस उसका सम्मान करते हुए आगे बढ़ना होता है। मैंने अपनी बैटिंग में हमेशा टाइमिंग पर भरोसा किया है और इसके महत्व को समझा है। आज मुझे लगता है कि आगे बढ़ने और इंटरनेशनल क्रिकेट के सभी फ़ॉर्मेट से रिटायरमेंट की घोषणा करने का सही समय आ गया है।"
IPL में भी नहीं आएंगे नजर
अजिंक्य रहाणे ने रिटायरमेंट का ऐलान करते समय साफ तौर पर बताया कि वह इंटरनेशनल क्रिकेट के साथ-साथ सभी फॉर्मेट से संन्यास ले रहे हैं। ऐसे में साफ है कि रहाणे अब आईपीएल में भी नहीं खेलेंगे। आईपीएल 2026 में रहाणे कोलकाता नाइट राइडर्स का प्रतिनिधत्व करते हुए कप्तानी की थी लेकिन टीम प्लेऑफ में जगह नहीं बना पाई थी। इसी वजह से उन्हें कप्तानी से हटाए जाने के साथ-साथ टीम से भी रिलीज किए जाने की संभावना जताई जा रही थी लेकिन अब उन्होंने खुद ही संन्यास ले लिया।
इंटरनेशनल क्रिकेट और IPL में अजिंक्य रहाणे के बल्लेबाजी आंकड़े
मुंबई के लिए घरेलू क्रिकेट में रनों की बारिश करने वाले अजिंक्य रहाणे ने 2011 में अपने इंटरनेशनल करियर की शुरुआत की थी। पहले कुछ सालों में उन्होंने तीनों फॉर्मेट खेले लेकिन बाद में टेस्ट में ही नियमित रूप से नजर आए। रहाणे ने कई मौकों पर मुश्किल समय में अच्छी पारियां खेली। वहीं, 2021 में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर अपनी कप्तानी में भारत को बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी भी जिताई थी।
रहाणे ने 85 टेस्ट, 90 वनडे और 20 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले। इस तरह तीनों फॉर्मेट को मिलाकर 195 मुकाबलों में 35.95 की औसत से 8414 रन बनाए। उनके बल्ले से 15 शतक और 51 अर्धशतक भी आए।
आईपीएल में अजिंक्य रहाणे ने 2008 में अपने करियर की शुरुआत की थी। 2010 के सीजन को हटा दें तो वो लगातार एक्शन में नजर आए। इस दौरान रहाणे ने 6 टीमों का प्रतिनिधित्व किया और 212 मैचों में 5367 रन बनाए। उनके नाम 2 शतक और 35 अर्धशतक रहे।
यह भी पढ़ें: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी की चमकी किस्मत, इस टूर्नामेंट के लिए बने टीम के उपकप्तान