ADF vs ECR Today Match Prediction, Match 4 – जानें पिच रिपोर्ट, संभावित स्कोर और मैच प्रेडिक्शन

Published - 28 Aug 2026, 03:00 PM

ADF vs ECR Today Match Prediction
ADF vs ECR ETPL 2026

Table of Contents

ADF vs ECR Today Match Prediction: एम्स्टर्डम फ्लेम्स (Amsterdam Flames) और एडिनबर्ग कैसल रॉकर्स (Edinburgh Castle Rockers) के बीच यूरोपीय T20 प्रीमियर लीग (ETPL) का चौथा मैच खेला जाएगा। ADF टीम को टूर्नामेंट के पहले मैच में RD टीम के खिलाफ 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। बास डी लीडे और काइल क्लेन ने ADF टीम के लिए पहले मैच में अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन यह जीत के लिए काफी नहीं था।

दूसरी तरफ ECR टीम ने अपने पहले मैच में GC टीम को 7 विकेट से हराकर जीत के साथ शुरुआत की है। इस मैच में ट्रेंट बोल्ट ने 5 विकेट लिए हैं, जिसके लिए इन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया है। ADF टीम इस समय अंक तालिका में चौथे स्थान पर है, वहीं ECR टीम पहले स्थान पर है। इस लेख में हम मैच से जुड़ी पिच रिपोर्ट, हालिया फॉर्म, अहम खिलाड़ी और ADF vs ECR Today Match Prediction पर नज़र डालेंगे।

मैच डिटेल्स (ADF vs ECR Match Details)

मैचएम्स्टर्डम फ्लेम्स बनाम एडिनबर्ग कैसल रॉकर्स
स्टेडियमस्पोर्टपार्क डुइवेस्टीजन, वूरबर्ग
मैच की तारीख28 अगस्त 2026 (06:45 PM)
लाइव स्ट्रीमिंगStar Sports Network, JioHotstar

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड (ADF vs ECR Head-to-Head)

  • मैच: DNP

  • एम्स्टर्डम फ्लेम्स ने जीते: 0

  • एडिनबर्ग कैसल रॉकर्स ने जीते: 0

  • ड्रॉ/टाई: 0

हालिया फॉर्म (ADF vs ECR Recent Form)

एम्स्टर्डम फ्लेम्स: L

एडिनबर्ग कैसल रॉकर्स: W

पिच रिपोर्ट (ADF vs ECR Pitch Report- स्पोर्टपार्क डुइवेस्टीजन)

ADF vs ECR स्पोर्टपार्क डुइवेस्टीजन, वूरबर्ग में खेला जाएगा। इस मैदान पर अभी तक टूर्नामेंट के 3 मैच खेले गए हैं जिनमें पिच संतुलित नज़र आई है। पिच रिपोर्ट के आधार पर ADF vs ECR Today Match Prediction में पेसर्स अहम भूमिका निभाएंगे।

पिछले 3 मैच के आंकड़े

पहले बल्लेबाजी पर जीत का प्रतिशत 33%
पहले गेंदबाजी पर जीत का प्रतिशत67%
पहली पारी का औसत स्कोर 152
दूसरी पारी का औसत स्कोर135
पिच अनुकूलपेसर्स के लिए अनुकूल (57%)

ADF vs ECR Today Match Prediction – संभावित स्कोर

सीनारियो 1: अगर एडिनबर्ग कैसल रॉकर्स टीम पहले बल्लेबाजी करती है

  • पावरप्ले स्कोर: 45–50

  • अनुमानित कुल स्कोर: 170–185

  • मैच परिणाम: एडिनबर्ग कैसल रॉकर्स की जीत की संभावना


सीनारियो 2: अगर एम्स्टर्डम फ्लेम्स टीम पहले बल्लेबाजी करती है

  • पावरप्ले स्कोर: 40–45

  • अनुमानित कुल स्कोर: 155–160

  • मैच परिणाम: एडिनबर्ग कैसल रॉकर्स की जीत की संभावना

संभावित प्लेइंग XI (ADF vs ECR Playing XI Today)

एम्स्टर्डम फ्लेम्स प्लेइंग-XI:

युवराज समरा, मैक्स ओ'डॉड, बास डी लीडे, टिम डेविड, स्कॉट एडवर्ड्स (कप्तान) (विकेटकीपर), माइकल ब्रेसवेल, कर्टिस कैम्फर, टिम प्रिंगल, काइल क्लेन, डेविड पेन, रिचर्ड ग्लीसन

एडिनबर्ग कैसल रॉकर्स प्लेइंग-XI:

एंड्रीस गौस (विकेट कीपर), लॉरी इवांस, रॉस अडायर, जेजे स्मट्स, ब्रैंडन मैकमुलेन, मिशेल सेंटनर (कप्तान), टॉम करन, गैरेथ डेलानी, ट्रेंट बोल्ट, मार्क वॉट, जैक जार्विस

टॉप बल्लेबाज और गेंदबाज (ADF vs ECR Key Players)

टॉप बल्लेबाज

  • बास डी लीडे अच्छी फॉर्म में चल रहे हैं। इन्होंने पिछले मैच में 53 गेंदों में 75 रन बनाए हैं। इस मैच में भी अच्छा स्कोर कर सकते हैं।

  • एंड्रीस गौस ECR टीम के सलामी बल्लेबाज हैं। पिछले मैच में इन्होंने 40 रन बनाए हैं। ये इस मैच में प्रमुख बल्लेबाज की भूमिका में होंगे।

टॉप गेंदबाज

  • ट्रेंट बोल्ट एक अनुभवी गेंदबाज हैं। इन्होंने पिछले मैच में शानदार गेंदबाजी करते हुए 24 रन देकर 5 विकेट लिए। इस मैच में भी इनसे अच्छी गेंदबाजी की उम्मीद है।

  • काइल क्लेन ADF टीम के प्रमुख गेंदबाज हैं। इन्होंने पिछले मैच में 3 विकेट लिए हैं। इस मैच में भी अपनी गेंदबाजी से विपक्षी टीम को मुसीबत में डाल सकते हैं।

ADF vs ECR Win Probability: जानें कौन मारेगा बाजी?

एडिनबर्ग कैसल रॉकर्स (ECR) की ताकत उनकी गेंदबाजी यूनिट है। मिशेल सेंटनर, ट्रेंट बोल्ट और जेजे स्मट्स टीम को अच्छा संतुलन प्रदान करते हैं। इसके अलावा टीम का टॉप ऑर्डर में एंड्रीस गौस बल्ले के साथ अच्छी फार्म में है पिछले मैच में भी इन्होंने 40 रन बनाए हैं। ऐसे में एडिनबर्ग कैसल रॉकर्स (ECR) टीम का पलड़ा इस मैच में मजबूत नज़र आ रहा है।

एम्स्टर्डम फ्लेम्स के जीतने की संभावना: 40%

एडिनबर्ग कैसल रॉकर्स के जीतने की संभावना: 60%

यह भी पढ़ें: BWV vs DNG Today Match Prediction, Match 2 – जानें पिच रिपोर्ट, संभावित स्कोर और मैच प्रेडिक्शन

ADF vs ECR Top End T20 2026: दोनों टीमों की पूरी स्क्वाड

एम्स्टर्डम फ्लेम्स टीम स्क्वाड:

मैक्स ओ'डॉड, युवराज समरा, बास डी लीडे, कर्टिस कैम्फर, टिम डेविड, स्कॉट एडवर्ड्स (विकेट कीपर), माइकल ब्रेसवेल, टिम प्रिंगल, काइल क्लेन, डेविड पेन, रिचर्ड ग्लीसन, आर्यन दत्त, अली हसन, जॉर्डन नील, डेविड रशमेरे, स्टीवन स्मिथ, अजिंक्य रहाणे

एडिनबर्ग कैसल रॉकर्स टीम स्क्वाड:

रॉस अडायर, एंड्रीस गौस (विकेटकीपर), गैरेथ डेलानी, ब्रैंडन मैकमुलेन, लॉरी इवांस, जेजे स्मट्स, टॉम करन, मिशेल सेंटनर (कप्तान), एंड्रयू टाई, ट्रेंट बोल्ट, सफ्यान शरीफ, मार्क वॉट, फिनले मैक्रीथ, सीन सोलिया, जैक जार्विस, रुशिल उगरकर, ओली जोन्स

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल क्रिकेट विश्लेषण, आंकड़ों और जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। यह किसी भी प्रकार के real-money gaming को बढ़ावा नहीं देता है।

Tagged:

Amsterdam Flames European T20 Premier League 2026 ADF vs ECR Today Match Prediction Edinburgh Castle Rockers
Ashish Khudania

यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com