IPL के तर्ज पर यूरोप में शुरू हुई एक और टी20 लीग, ये 6 टीमें ले रही हिस्सा, जानें पूरा शेड्यूल

Published - 28 Aug 2026, 11:55 AM

T20 League

IPL की अपार सफलता के बाद फ्रेंचाइजी क्रिकेट लीग के आयोजन का चलन बढ़ गया है। 2008 में BCCI ने इंडियन प्रीमियर लीग की शुरुआत की थी। इसके बाद से लगभग हर बड़े देश का क्रिकेट बोर्ड अपने यहां टी20 लीग (T20 League) का आयोजन करा रहा है। वहीं, इंग्लैंड में द हंड्रेड टूर्नामेंट होता है।

अब आईपीएल की तर्ज पर ही एक और नई टी20 लीग (T20 League) शुरू हो चुकी है, जिसका नाम यूरोपियन टी20 प्रीमियर लीग है। ETPL का पहला सीजन काफी चर्चा में है, क्योंकि इसमें कई स्टार खिलाड़ी शामिल हैं। भारत के दो पूर्व खिलाड़ी रविचंद्रन अश्विन और अजिंक्य रहाणे भी हिस्सा ले रहे हैं, जबकि राहुल द्रविड़ एक टीम के मालिक हैं।

इन 3 क्रिकेट बोर्ड ने मिलकर शुरू की यूरोप में नई T20 League

T20 League 1

यूरोपियन टी20 प्रीमियर लीग की शुरुआत किसी एक देश के क्रिकेट बोर्ड ने नहीं की है। इसके पीछे तीन क्रिकेट बोर्ड संयुक्त रूप से साथ आए हैं। ये बोर्ड - क्रिकेट आयरलैंड, क्रिकेट स्कॉटलैंड और रॉयल डच क्रिकेट एसोसिएशन - हैं। ETPL को लॉन्च करने की योजना 2025 में ही थी, लेकिन कुछ कारणों से तब ऐसा नहीं हो पाया। अब यह लीग सफलतापूर्वक शुरू हो गई है।

26 अगस्त से ETPL के पहले सीजन की हुई शुरुआत, ये टीमें ले रही हैं हिस्सा

इस टी20 लीग (T20 League) का पहला सीजन 26 अगस्त से शुरू हो गया है। इसका समापन 20 सितंबर को फाइनल मुकाबले के साथ होगा। शुरुआती 17 मैच नीदरलैंड में होंगे। वहीं, फाइनल समेत बाकी मैच आयरलैंड में आयोजित होंगे। पहले सीजन में छह टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिनके नाम बेलफास्ट वूल्व्स, डबलिन गार्डियंस, एडिनबर्ग कैसल रॉकर्स, ग्लासगो कॉस्मिक, एम्स्टर्डम फ्लेम्स, रॉटरडैम डॉकर्स हैं।

सीजन में कुल 32 मैच खेले जाएंगे। लीग स्टेज डबल राउंड रॉबिन फॉर्मेट में होगी। इसमें एक टीम को अन्य पांच टीमों के खिलाफ दो-दो मैच खेलने को मिलेंगे। इस स्टेज के बाद, अंक तालिका में टॉप पर रहने वाली टीम को सीधे फाइनल का टिकट मिलेगा। वहीं, दूसरे और तीसरे स्थान वाली टीमों के बीच क्वालीफायर खेला जाएगा और विजेता टीम फाइनल में जगह बनाएगी।

ETPL 2026 का पूरा शेड्यूल, कब और कहां खेले जाएंगे मुकाबले?

मैचतारीखटीमेंस्थानसमय (IST)
126 अगस्त 2026एम्स्टर्डम फ्लेम्स vs रॉटरडैम डॉकर्सवूरबर्गशाम 6:45 बजे
227 अगस्त 2026बेलफास्ट वूल्व्स vs डबलिन गार्डियंसवूरबर्गशाम 6:45 बजे
327 अगस्त 2026ग्लासगो कॉस्मिक्‍स vs एडिनबर्ग कैसल रॉकर्सवूरबर्गशाम 6:45 बजे
428 अगस्त 2026एम्स्टर्डम फ्लेम्स vs एडिनबर्ग कैसल रॉकर्सवूरबर्गशाम 6:45 बजे
529 अगस्त 2026ग्लासगो कॉस्मिक्‍स vs डबलिन गार्डियंसवूरबर्गदोपहर 3:00 बजे
629 अगस्त 2026रॉटरडैम डॉकर्स vs बेलफास्ट वूल्व्सवूरबर्गशाम 6:45 बजे
730 अगस्त 2026एम्स्टर्डम फ्लेम्स vs बेलफास्ट वूल्व्सवूरबर्गदोपहर 3:00 बजे
830 अगस्त 2026एडिनबर्ग कैसल रॉकर्स vs डबलिन गार्डियंसवूरबर्गशाम 6:45 बजे
91 सितंबर 2026ग्लासगो कॉस्मिक्‍स vs रॉटरडैम डॉकर्सवूरबर्गशाम 6:45 बजे
102 सितंबर 2026डबलिन गार्डियंस vs रॉटरडैम डॉकर्सवूरबर्गदोपहर 3:00 बजे
112 सितंबर 2026बेलफास्ट वूल्व्स vs एडिनबर्ग कैसल रॉकर्सवूरबर्गशाम 6:45 बजे
123 सितंबर 2026एम्स्टर्डम फ्लेम्स vs ग्लासगो कॉस्मिक्‍सवूरबर्गशाम 6:45 बजे
134 सितंबर 2026ग्लासगो कॉस्मिक्‍स vs बेलफास्ट वूल्व्सवूरबर्गशाम 6:45 बजे
145 सितंबर 2026रॉटरडैम डॉकर्स vs एडिनबर्ग कैसल रॉकर्सवूरबर्गदोपहर 3:00 बजे
155 सितंबर 2026डबलिन गार्डियंस vs एम्स्टर्डम फ्लेम्सवूरबर्गशाम 6:45 बजे
166 सितंबर 2026ग्लासगो कॉस्मिक्‍स vs एडिनबर्ग कैसल रॉकर्सवूरबर्गदोपहर 3:00 बजे
176 सितंबर 2026एम्स्टर्डम फ्लेम्स vs रॉटरडैम डॉकर्सवूरबर्गशाम 6:45 बजे
189 सितंबर 2026डबलिन गार्डियंस vs बेलफास्ट वूल्व्सडबलिनशाम 6:45 बजे
1910 सितंबर 2026रॉटरडैम डॉकर्स vs ग्लासगो कॉस्मिक्‍सडबलिनदोपहर 3:00 बजे
2010 सितंबर 2026बेलफास्ट वूल्व्स vs एम्स्टर्डम फ्लेम्सडबलिनशाम 6:45 बजे
2111 सितंबर 2026डबलिन गार्डियंस vs एडिनबर्ग कैसल रॉकर्सडबलिनशाम 6:45 बजे
2212 सितंबर 2026बेलफास्ट वूल्व्स vs रॉटरडैम डॉकर्सडबलिनदोपहर 3:00 बजे
2312 सितंबर 2026डबलिन गार्डियंस vs ग्लासगो कॉस्मिक्‍सडबलिनशाम 6:45 बजे
2413 सितंबर 2026एडिनबर्ग कैसल रॉकर्स vs एम्स्टर्डम फ्लेम्सडबलिनदोपहर 3:00 बजे
2513 सितंबर 2026बेलफास्ट वूल्व्स vs ग्लासगो कॉस्मिक्‍सडबलिनशाम 6:45 बजे
2615 सितंबर 2026एम्स्टर्डम फ्लेम्स vs डबलिन गार्डियंसडबलिनदोपहर 3:00 बजे
2715 सितंबर 2026एडिनबर्ग कैसल रॉकर्स vs रॉटरडैम डॉकर्सडबलिनशाम 6:45 बजे
2816 सितंबर 2026ग्लासगो कॉस्मिक्‍स vs एम्स्टर्डम फ्लेम्सडबलिनशाम 6:45 बजे
2917 सितंबर 2026एडिनबर्ग कैसल रॉकर्स vs बेलफास्ट वूल्व्सडबलिनदोपहर 3:00 बजे
3017 सितंबर 2026रॉटरडैम डॉकर्स vs डबलिन गार्डियंसडबलिनशाम 6:45 बजे
क्वालीफायर19 सितंबर 2026TBD vs TBDडबलिनशाम 6:45 बजे
फाइनल20 सितंबर 2026TBD vs TBDडबलिनशाम 6:45 बजे

यह भी पढ़ें: “हम कुछ अलग…” कोलंबो टेस्ट ड्रॉ होने के बाद शुभमन गिल का बड़ा बयान, फॉलोऑन के फैसले पर भी दिया रिएक्शन

Tagged:

ajinkya rahane Ravichandran Ashwin Rahul Dravid European T20 Premier League 2026 ETPL 2026
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com