एशियन गेम्स से पहले BCCI का बड़ा फैसला! खराब सुविधाओं के चलते उठा सकती है ये कदम

Published - 28 Aug 2026, 04:55 PM

BCCI 3

Big Update On Team India Squad For Asian Games: जापान के आइची-नागोया में एशियन गेम्स 2026 का आयोजन होना है। इस इवेंट में क्रिकेट के खेल को भी जगह मिली है, जिसमें पुरुष और महिला टीमों के बीच अलग-अलग टूर्नामेंट होंगे। भारतीय फैंस की नजर पुरुष टूर्नामेंट पर है, जिसकी शुरुआत 24 सितंबर से होगी। इसमें 10 टीमें हिस्सा लेंगी, जिसमें भारत भी शामिल है।

BCCI ने काफी पहले ही एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय टीम के 15 सदस्यीय स्क्वाड का ऐलान कर दिया था। पिछली बार ज्यादातर नए खिलाड़ियों को चुना गया था, लेकिन इस बार सभी मुख्य प्लेयर्स का चयन हुआ। इसी वजह से कप्तान श्रेयस अय्यर की अगुआई में वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, जसप्रीत बुमराह और संजू सैमसन जैसे खिलाड़ियों को खेलते देखने के लिए फैंस उत्साहित हैं लेकिन अब उन्हें निराशा का सामना करना पड़ सकता है।

एशियन गेम्स में नजर आ सकता है भारत का बी स्क्वाड

BCCI 4

इस बार के एशियन गेम्स के लिए BCCI ने सभी को हैरान करते हुए मुख्य खिलाड़ियों वाले भारतीय स्क्वाड को भेजने का फैसला किया। इसी वजह से तमाम टॉप के खिलाड़ियों का चयन हुआ लेकिन अब बदलाव की संभावना नजर आ रही है।

मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि बीसीसीआई एशियन गेम्स के दौरान खिलाड़ियों की सुविधाओं से संतुष्ट नहीं है। अगर इनमें सुधार नहीं होता है तो फिर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड जापान में एक 'सेकंड-स्ट्रिंग' (यानी मुख्य टीम के बजाय दूसरी श्रेणी की) टीम भेजने पर विचार कर सकता है।

मौजूदा इंतजामों से नाखुश BCCI और ACC

एशियन गेम्स में काफी सारे एथलीट्स नजर आएंगे। भारतीय क्रिकेटर भी उसी जगह रहेंगे, जहां अन्य खिलाड़ियों के रहने की सुविधा की गई है लेकिन BCCI के साथ-साथ एशियन क्रिकेट काउंसिल व्यवस्थाओं से खुश नहीं हैं। इसी वजह से भारतीय टीम के मुख्य खिलाड़ियों के बजाय दूसरे दर्जे के प्लेयर्स को भेजा जा सकता है।

हालांकि, भारतीय टीम के चयन पर अंतिम निर्णय लेने से पहले बीसीसीआई द्वारा जापान में सुविधाओं का आकलन करने के लिए एक अधिकारी को भेजे जाने की उम्मीद है।

एशियन गेम्स में क्रिकेटर्स को मिलने वाली सुविधाओं की खुली पोल

BCCI के एक सूत्र ने बताया कि टेंट में ड्रेसिंग रूम बनाए गए हैं और वॉशरूम की सुविधा लगभग 500 मीटर दूर है। होटल के कमरों का साइज भी भारतीय बोर्ड के लिए चिंता का एक और विषय बन गया है। ANI ने एक सूत्र के हवाले से कहा,

"BCCI और ACC जापान में सुविधाओं और इंतजामों से खुश नहीं हैं और बोर्ड वहां एक अधिकारी भेजेगा। अधिकारी हमें अपनी रिपोर्ट सौंपेगा और अगर इंतजाम उम्मीद के मुताबिक नहीं हुए, तो हम वहां बी टीम भेजने पर विचार कर सकते हैं।

"हमने ACC के दौरान जापान ओलंपिक अधिकारियों के साथ हुई बैठक में बताया कि ड्रेसिंग रूम टेंट में बनाए गए थे और वॉशरूम उन टेंट से सिर्फ 500 मीटर दूर थे, जिससे खिलाड़ियों के लिए स्थिति असंतोषजनक हो गई है। साथ ही, होटल के कमरे भी बहुत छोटे हैं, और यह एक बड़ी चिंता की बात है।"

एशियन गेम्स 2026 के लिए भारत का स्क्वाड

श्रेयस अय्यर (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, तिलक वर्मा (उपकप्तान), अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, नितीश कुमार रेड्डी, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, वैभव सूर्यवंशी, जसप्रीत बुमराह

यह भी पढ़ें: श्रीलंका सीरीज के साथ ही खत्म हुआ इस भारतीय खिलाड़ी का करियर, अब शायद ही कभी मिले टीम इंडिया में मौका

Tagged:

team india bcci Asian Games 2026
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com