एबी डिविलियर्स की आक्रामक पारी देख पत्नी-बच्चों ने स्टैंड से दिया फ्लाइंग किस, तो एबी ने ऐसे किया रिप्लाई
Published - 19 Apr 2021, 09:42 AM
Table of Contents
आरसीबी और केकेआर (RCB vs KKR) के बीच रविवार को खेले गए मुकाबले में दिग्गज खिलाड़ियों का बल्ला जमकर गरजा. इस मैच में आरसीबी की ओर से बल्लेबाजों ने केकेआर के गेंदबाजों को जमकर धोया. मध्यक्रम में आरसीबी की तरफ से बल्लेबाजी करने उतरे ग्लेन मैक्सवेल (glenn maxwell) के साथ मिलकर एबी डिविलियर्स (Ab de villiers) ने तूफान मचा दिया. इस मैच में उन्होंने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए फिर से साबित कर दिया कि आखिर क्यों उन्हें 360 डिग्री का नाम दिया गया है.
केकेआर के खिलाफ गरजा डिविलियर्स का बल्ला
/cricket-addictor-hindi/media/post_attachments/wp-content/uploads/2021/04/WhatsApp-Image-2021-04-19-at-9.53.16-AM.jpeg)
आईपीएल 2021 (IPL 2021) के शुरूआती दो मुकाबलों में भले ही एबी डिविलियर्स (Ab de villiers) का बल्ला नहीं चला. लेकिन, तीसरे मैच में उन्होंने मैदान के चारों तरफ जो तहलका मचाया उसे देखकर तो गेंदबाजों के भी पसीने छूट गए. एबी ने अपनी बेहतरीन पारी की बदौलत बैंगलोर को जीतने में महत्वपूर्ण 76 रन का योगदान दिया.
ग्लेन मैक्सवेल और डिविलियर्स की आक्रामक पारी के दम पर बैंगलोर ने रविवार को 38 रन से केकेआर को करारी शिकस्त दी थी. इन दिनों सभी खिलाड़ी इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेने के लिए अपनी पत्नी और बच्चों के साथ पहुंचे हुए हैं. ऐसे में इसी बीच 360 डिग्री के पत्नी और बच्चों का एक तस्वीर भी काफी तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें उनकी फैमिली उन्हें फ्लाइंग किस करती नजर आ रही है.
पत्नी डेनियल और बच्चों ने खेल के बीच डिविलियर्स को किया फ्लाइंग किस
/cricket-addictor-hindi/media/post_attachments/wp-content/uploads/2021/04/566.jpg)
दरअसल कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए जब डिविलियर्स विस्फोटक बल्लेबाजी कर रहे थे उस दौरान एक ऐसा मूमेंट देखने को मिला जब डिविलियर्स की पत्नी डेनियल और उनके दोनों बच्चें स्टैंड से उन्हें हाय करते दिखाई दिए थे. इसी दौरान उनमें से एक बच्चा डिविलियर्स को फ्लाइंग किस (Flying kiss) भी करते दिखाई दिया, जिस पर खिलाड़ी ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी थी.
इस मैच में टॉस जीतकर कप्तान विराट कोहली ने बल्लेबाजी का फैसला करते हुए कप्तान इयोन मॉर्नग को गेंदबाजी का न्योता दिया था. पहले बल्लेबाजी करते हुए विराट कोहली 5 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. तो वहीं चेपॉक जैसी पिच ग्लेन मैक्सवेल ने 49 गेंद पर 9 चौके और 3 छक्कों की मदद से 78 रन की पारी खेली. जबकि एबी डिविलियर्स (Ab de villiers) ने 34 गेंद पर 9 चौके और तीन छक्को की मदद से नाबाद 76 रन बनाए.
https://twitter.com/CricFreakYash/status/1383784477336297486?s=20
ऐसा कारनामा करने वाले इस सीजन के डिविलियर्स बने दूसरे खिलाड़ी
/cricket-addictor-hindi/media/post_attachments/wp-content/uploads/2021/04/WhatsApp-Image-2021-04-19-at-9.54.02-AM.jpeg)
एबी डिविलियर्स (Ab de villiers) ने अपनी ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी के साथ ही एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली. सबसे तेज इस सीजन में अर्धशतक जड़ने वाले वो दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं. इससे पहले इसी सीजन में ये कारनामा पंजाब किंग्स के खिलाड़ी दीपक हुड्डा ने किया था. उन्होंने राजस्थान के खिलाफ महज 20 गेंद में अर्धशतक जड़ा था.