श्रीलंका के खिलाफ ODI सीरीज के लिए 15 सदस्यीय टीम का हुआ ऐलान, मुंबई इंडियंस के लिए खेले 2 खिलाड़ियों को मौका
Published - 01 Jun 2026, 05:22 PM | Updated - 01 Jun 2026, 05:23 PM
वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड ने श्रीलंका के खिलाफ होने वाली आगामी वनडे सीरीज के लिए अपनी 15 सदस्यीय मजबूत टीम की घोषणा कर दी है। इस टीम की कमान अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज शाई होप को सौंपी गई है।
वेस्टइंडीज की इस चुनी गई टीम में युवाओं और अनुभवी खिलाड़ियों को मौका दिया गया है। इस टीम में आईपीएल की सबसे सफल टीमों में से एक मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के लिए खेल चुके दो खतरनाक खिलाड़ियों को भी शामिल किया गया है, जो अपने दम पर मैच का पासा पलट सकते हैं।
Mumbai Indians के खिलाड़ी शेरफेन रदरफोर्ड को मिली जगह

वेस्टइंडीज के धाकड़ मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज शेरफेन रदरफोर्ड को श्रीलंका के खिलाफ इस वनडे सीरीज में मौका दिया गया है। रदरफोर्ड अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी और बड़े-बड़े छक्के लगाने के लिए जाने जाते हैं।
उन्होंने इस साल आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की तरफ से खेलते हुए शानदार प्रदर्शन किया था। मुंबई के लिए फिनिशर की भूमिका निभाते हुए उन्होंने कई मैच जिताऊ पारियां खेलीं।
मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के कैंप में दिग्गज खिलाड़ियों के साथ रहकर उनके खेल में काफी निखार आया है, जिसका फायदा अब वेस्टइंडीज की टीम को श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में मिलेगा।
IPL खत्म अब टीम इंडिया के साल 2026 शेड्यूल का हुआ ऐलान, आगे इन खतरनाक टीमों से भिड़ेगा अब भारत
अल्जाररी जोसफ भी स्क्वाड का हिस्सा
वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाजी आक्रमण की कमान स्टार गेंदबाज अल्जारी जोसफ के हाथों में होगी। अल्जारी जोसफ का नाता भी मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) से रहा है। उन्होंने साल 2019 में आईपीएल में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के लिए अपना डेब्यू किया था।
अपने पहले ही मैच में उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मात्र 12 रन देकर 6 विकेट चटकाए थे, जो आज भी आईपीएल इतिहास के सबसे बेहतरीन गेंदबाजी स्पेल में से एक है।
जोसफ की रफ्तार और सटीक यॉर्कर श्रीलंका के बल्लेबाजों के लिए बड़ी चुनौती बनने वाली है। उनके साथ तेज गेंदबाजी में शमार जोसफ और जयडेन सील्स भी नजर आएंगे।
श्रीलंका आएगी वेस्टइंडीज दौरे पर
क्रिकेट फैंस के लिए यह सीरीज बेहद रोमांचक होने वाली है क्योंकि इस बार श्रीलंका की टीम वेस्टइंडीज के दौरे पर आ रही है। श्रीलंका का यह वेस्टइंडीज दौरा जून 2026 से शुरू हो रहा है, जहां दोनों टीमों के बीच 3 वनडे, 3 टी20 और 2 टेस्ट मैच खेले जाएंगे।
इस सीरीज का पहला वनडे मुकाबला 3 जून 2026 को जमैका के सबीना पार्क (किंग्सटन) में खेला जाएगा। इसके बाद दूसरा वनडे 6 जून और तीसरा वनडे 8 जून को इसी मैदान पर आयोजित होगा। कैरेबियाई पिचों पर श्रीलंका के स्पिनर्स और वेस्टइंडीज के पावर-हिटर्स के बीच कांटे का मुकाबला होने की उम्मीद है।
ऑथर के बारे में
सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर