WI vs SL Today Match Prediction, 1st ODI – पहले वनडे में किस टीम का पलड़ा भारी? जानें पिच रिपोर्ट, संभावित स्कोर
Published - 01 Jun 2026, 04:30 PM
Table of Contents
WI vs SL Today Match Prediction: वेस्टइंडीज और श्रीलंका के बीच एकदिवसीय श्रृंखला का पहला मैच 3 जून को सबीना पार्क में खेला जाएगा। वेस्टइंडीज को अपनी पिछली श्रृंखला में न्यूजीलैंड के खिलाफ 3-0 से हार का सामना करना पड़ा था। इस श्रृंखला में वेस्टइंडीज ने शाई होप के नेतृत्व में एक मजबूत टीम का गठन किया है। दूसरी तरफ श्रीलंका भी इंग्लैंड के खिलाफ पिछली श्रृंखला 2-1 से हारकर आ रही है।
इस श्रृंखला में कुसल मेंडिस श्रीलंका की कमान संभालेंगे। ये दोनों टीम लगभग 2 साल के अंतराल के बाद एकदिवसीय फॉर्मेट में आमने-सामने होगी। दोनों के बीच पिछला मुकाबला 2024 में खेला गया था जिसमें वेस्टइंडीज विजेता रही थी। इस मैच में दोनों टीमें श्रृंखला में मजबूत शुरुआत करना चाहेंगी। इस लेख में हम मैच से जुड़ी पिच रिपोर्ट, हालिया फॉर्म, अहम खिलाड़ी और WI vs SL Today Match Prediction पर नजर डालेंगे।
मैच डिटेल्स (WI vs SL Match Details)
| मैच | वेस्टइंडीज बनाम श्रीलंका |
| स्टेडियम | सबीना पार्क, किंग्स्टन, जमैका |
| मैच की तारीख | 3 जून 2026 (08:00 PM) |
| लाइव स्ट्रीमिंग | FANCODE |
हेड-टू-हेड रिकॉर्ड (WI vs SL Head-to-Head)
मैच: 10
वेस्टइंडीज ने जीते: 4
श्रीलंका ने जीते: 6
ड्रॉ/टाई: 0
हेड-टू-हेड रिकॉर्ड को देखते हुए WI vs SL Today Match Prediction में SL को बढ़त मिलती है।
हालिया फॉर्म (WI vs SL Recent Form)
वेस्टइंडीज: L, L, L, L, W
श्रीलंका: L, L, W, L, L
पिच रिपोर्ट (WI vs SL Pitch Report- सबीना पार्क, किंग्स्टन)
सबीना पार्क, किंग्स्टन, जमैका की पिच पारंपरिक रूप से संतुलित मानी जाती है यहां शुरुआत में तेज गेंदबाजों को मदद मिलती है। पिच रिपोर्ट के आधार पर WI vs SL Today Match Prediction में पेसर्स अहम भूमिका निभाएंगे।
यहां अब तक कुल 28 (ODI) मैच खेले गए हैं, जिनके आंकड़े इस प्रकार हैं:
| पहले बल्लेबाजी पर जीत का प्रतिशत | 36% |
| पहले गेंदबाजी पर जीत का प्रतिशत | 64% |
| पहली पारी का औसत स्कोर | 232 |
| दूसरी पारी का औसत स्कोर | 193 |
| पिच अनुकूल | पेसर्स के लिए अनुकूल (53%) |
WI vs SL Today Match Prediction – संभावित स्कोर
सीनारियो 1: अगर श्रीलंका पहले बल्लेबाजी करती है
पावरप्ले स्कोर: 50–55
अनुमानित कुल स्कोर: 225–250
मैच परिणाम: वेस्टइंडीज की जीत की संभावना
सीनारियो 2: अगर वेस्टइंडीज पहले बल्लेबाजी करती है
पावरप्ले स्कोर: 60–65
अनुमानित कुल स्कोर: 250–280
मैच परिणाम: वेस्टइंडीज की जीत की संभावना
संभावित प्लेइंग XI (WI vs SL Playing XI Today)
वेस्टइंडीज प्लेइंग-XI
शाई होप (कप्तान), जॉन कैंपबेल, कीसी कार्टी, शिमरॉन हेटमायर, शेरफेन रदरफोर्ड, जस्टिन ग्रीव्स, रोस्टन चेस, मैथ्यू फोर्ड, अल्जारी जोसेफ, शमर जोसेफ, गुडाकेश मोटी।
श्रीलंका प्लेइंग-XI
पथुम निसांका, कुसल मेंडिस (कप्तान और विकेटकीपर), चरिथ असलांका, जनिथ लियानागे, कामिंडू मेंडिस, दुनिथ वेल्लालगे, वानिंदू हसरंगा, महेश थीकशाना, दुष्मंथा चमीरा, दिलशान मदुशंका, असिथा फर्नांडो।
टॉप बल्लेबाज और गेंदबाज (WI vs SL Key Players)
टॉप बल्लेबाज
शाई होप एकदिवसीय फॉर्मेट में वेस्टइंडीज के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ पिछली श्रृंखला में शतक भी लगाया है। इस मैच में भी बड़ा स्कोर कर सकते हैं।
कुसल मेंडिस इस श्रृंखला में टीम का नेतृत्व करेंगे इन्होंने इस साल PSL टूर्नामेंट में काफी रन बनाए हैं। यह भी इस मैच में प्रमुख खिलाड़ी रहेंगे।
टॉप गेंदबाज
वानिंदू हसरंगा इस मैच में श्रीलंका की तरफ से प्रमुख गेंदबाज रहेंगे। इन्होंने अपने पिछले 3 मैचों में 4 विकेट लिए हैं और बल्ले से भी अच्छा योगदान किया है।
अल्जारी जोसेफ वेस्ट इंडीज टीम के अनुभवी गेंदबाज हैं। इन्होंने अपनी पिछली श्रृंखला इंग्लैंड के खिलाफ खेली थी, जिसमें 3 मैचों में 7 विकेट लिए थे। इस मैच में भी अच्छी गेंदबाजी की उम्मीद है।
WI vs SL Today Match Prediction- जानें किस टीम का पलड़ा है भारी
वेस्टइंडीज बनाम श्रीलंका पहला वनडे में हमें अच्छी टक्कर देखने को मिल सकती है। दोनों टीमों ने श्रृंखला के लिए मजबूत टीम का गठन किया है। इस मुकाबले में जहां वेस्टइंडीज को अपनी घरेलू परिस्थितियों का फायदा मिलेगा वहीं दूसरी ओर हेड-टू-हेड आंकड़ों में श्रीलंका आगे रही है। हालांकि, इस मैदान पर वेस्टइंडीज का जीत प्रतिशत श्रीलंका से बेहतर है, जिससे मेजबान टीम को इस मुकाबले में हल्की बढ़त मिलती नजर आती है।
वेस्टइंडीज के जीतने की संभावना: 60%
श्रीलंका के जीतने की संभावना: 40%
WI vs SL ODI 2026: दोनों टीमों का पूरा Squad
वेस्टइंडीज (WI) Squad
शाई होप (कप्तान), एकीम ऑगस्टे, जॉन कैंपबेल, कीसी कार्टी, रोस्टन चेस, मैथ्यू फोर्ड, जस्टिन ग्रीव्स, शिमरॉन हेटमायर, आमिर जंगू, अल्जारी जोसेफ, शमर जोसेफ, गुडाकेश मोटी, शेरफेन रदरफोर्ड, जेडन सील्स, शमर स्प्रिंगर
श्रीलंका (SL) Squad
पथुम निसांका, कामिल मिशारा, पवन रथनायके, कुसल मेंडिस (कप्तान), जनिथ लियानागे, चरिथ असलांका, कामिंडू मेंडिस, मिलन रथनायके, वानिंदू हसरंगा, दुनिथ वेल्लालगे, महेश थीकशाना, दुष्मंथा चमीरा, दिलशान मदुशंका, ईशान मलिंगा, असिथा फर्नांडो, प्रमोद मदुशंका।
डिस्क्लेमर: यह लेख केवल क्रिकेट विश्लेषण, आंकड़ों और जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। यह किसी भी प्रकार के real-money gaming को बढ़ावा नहीं देता है।
Tagged:
Sri Lanka Cricket team west indies cricket team WI vs SL Today Match Prediction WI vs SL 1st ODI WI vs SL Dream11 Predictionऑथर के बारे में
यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।