ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ODI सीरीज के लिए 16 सदस्यीय टीम का हुआ ऐलान

Published - 08 Sep 2026, 09:06 AM | Updated - 08 Sep 2026, 09:38 AM

Australia Vs South Africa

अफगानिस्तान के खिलाफ खेले जाने वाली तीन मुकाबलों की टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम ने कमर कस ली है. 13 सितंबर को दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में पहला मैच खेला जाएगा, जिसे जीतकर दोनों टीमें सीरीज का शानदार आगाज करना चाहेगी. लेकिन इससे पहले एक क्रिकेट बोर्ड ने ऑस्ट्रेलिया (Australia) के साथ खेले जाने वाली वनडे सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया है, जिसमें कुल 16 खिलाड़ियों की जगह दी गई है.

Australia के खिलाफ ODI सीरीज के लिए 16 सदस्यीय टीम का हुआ ऐलान

South Africa

ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका (Australia vs South Africa) के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आयोजन होने वाला है. 24 सितंबर को डरबन के किंग्समीड क्रिकेट ग्राउंड में दोनों टीमें पहले मुकाबले के लिए आमने-सामने होगी. प्रोटियाज़ क्रिकेट बोर्ड ने इस सीरीज के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है, जिसमें 16 खिलाड़ियों का चयन हुआ है.

इस दौरान कप्तान टेम्बा बवुमा वापसी करने में कामयाब रहे. वह दिसंबर 2025 से टीम से बाहर चल रहे थे. इस साल उन्होंने साउथ अफ्रीका के लिए कोई भी इंटरनेशनल मैच नहीं खेला है. पिछले साल दिसंबर में आयरलैंड के खिलाफ वह आखिरी बार वनडे क्रिकेट में एक्शन में नजर आए थे.

दिलीप ट्रॉफी के फाइनल में ईस्ट जोन का दबदबा, पहली पारी में 708 का स्कोर बनाया; कप्तान ईशान किशन ने ठोके 270 रन

दो साल बाद हुई इस खिलाड़ी की वापसी

टेम्बा बवूमा के अलावा तेज गेंदबाज गेराल्ड कोएट्जी को भी लंबे समय के बाद एकदिवसीय टीम में शामिल किया गया है. साल 2023 में भारत की मेजबानी में खेले गए आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप के बाद से ही गेराल्ड कोएट्जी को दक्षिण अफ्रीका के लिए कोई भी एकदिवसीय मुकाबला नहीं खेलने का मौका मिला है. ऐसे में अब उनका लक्ष्य ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घर पर खेले जाने वाली इस सीरीज में प्रभावशाली प्रदर्शन करते हुए दमदार वापसी करने का होगा.

ये गेंदबाज हुए बाहर

अफ्रीकी चयनकर्ताओं ने तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा और नांद्रे बर्गर को ऑस्ट्रेलिया (Australia vs South Africa) के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम में जगह नहीं दी है. युवा बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस भी इस सीरीज का हिस्सा नहीं बन पाए हैं. जबकि एडेन मार्करम पहले मैच के लिए उपलब्ध नहीं हो पाएंगे और दूसरे व तीसरे मैच के लिए टीम से जुड़ेंगे.

मिडिल ऑर्डर में मैथ्यू ब्रीट्ज़के, डेविड मिलर और ट्रिस्टन स्टब्स को प्राथमिकता मिली है. ओटनील बार्टमैन, क्वेना मफाका, लुंगी एनगिडी, कॉर्बिन बॉश और मार्को जानसन को तेज गेंदबाज के रूप में मौका मिला. स्पेशलिस्ट स्पिनर के तौर पर ब्योर्न फोर्टुइन और केशव महाराज का चयन हुआ.

Australia vs South Africa वनडे सीरीज के लिए साउथ अफ्रीका टीम

टेम्बा बवुमा (कप्तान), मैथ्यू ब्रीट्जके, ऐडन मार्करम, क्विंटन डी कॉक, टोनी डी जोरजी, डेविड मिलर, रयान रिकेल्टन, ट्रिस्टन स्टब्स, ओटनील बार्टमैन, गेराल्ड कोएट्ज़ी, ब्योर्न फोर्टुइन, क्वेना मफाका, लुंगी एनगिडी, कॉर्बिन बॉश, मार्को यानसेन, केशव महाराज।

5 भारतीय खिलाड़ी जो एशियन गेम्स की वजह से नहीं खेल पाएंगे वेस्टइंडीज ODI सीरीज

Manvi Nautiyal

मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com