5 भारतीय खिलाड़ी जो एशियन गेम्स की वजह से नहीं खेल पाएंगे वेस्टइंडीज ODI सीरीज
Table of Contents
एशियन गेम्स 2026 में मेंस क्रिकेट टूर्नामेंट की शुरुआत 24 सितंबर से होगी और यह 3 अक्टूबर तक चलेगा। इसी दौरान 27 सितंबर से भारत को वेस्टइंडीज (West Indies) के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज भी खेलनी है।। यह सीरीज भी उसी दिन ही समाप्त होगी, जिस दिन मेंस क्रिकेट टूर्नामेंट खत्म होगा। इसी वजह से इन दोनों का आपस में टकराव हो रहा है।
BCCI ने एशियन गेम्स 2026 के लिए भारत के टॉप खिलाड़ियों को चुना है। इसी वजह से वे वेस्टइंडीज (West Indies) के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर रहेंगे। इस लेख में हम ऐसे ही 5 खिलाड़ियों का जिक्र करने जा रहे हैं।
ये 5 भारतीय खिलाड़ी एशियन गेम्स के कारण West Indies वनडे सीरीज से रहेंगे बाहर
1. श्रेयस अय्यर

एशियन गेम्स के लिए भारतीय टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर हैं। अय्यर की आयरलैंड-इंग्लैंड दौरे से टी20 टीम में कप्तान के रूप में वापसी हुई थी और तब से वे जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। यह खिलाड़ी वनडे टीम का उपकप्तान भी है। इसी वजह से उनका वेस्टइंडीज (West Indies) वनडे सीरीज में खेलना तय था लेकिन अब एशियन गेम्स के कारण हिस्सा नहीं बन पाएंगे।
2. जसप्रीत बुमराह
तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को वर्ल्ड कप 2027 को ध्यान में रखते हुए सिर्फ वनडे क्रिकेट खिलाने की ही योजना थी लेकिन इंग्लैंड दौरे पर लगी चोट के कारण अब वे टी20 फॉर्मेट के माध्यम से वापसी करेंगे। बुमराह एशियन गेम्स के लिए स्क्वाड में शामिल हैं। अगर वे इसका नहीं होते तो पूरी संभावना थी कि वेस्टइंडीज (West Indies) वनडे सीरीज में नजर आते लेकिन अब ऐसा नहीं होगा।
3. अक्षर पटेल
बाएं हाथ के स्पिन ऑलराउंडर अक्षर पटेल भी वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज नहीं खेल पाएंगे। अक्षर को 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए प्रमुख स्पिनर के रूप में देखा जा रहा है। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ हालिया सीरीज में प्रभावशाली प्रदर्शन भी किया था लेकिन एशियन गेम्स 2026 में चुने जाने के कारण 27 सितंबर से शुरू होने वाली वनडे सीरीज मिस करेंगे।
4. वॉशिंगटन सुंदर
ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर भी एशियन गेम्स 2026 के स्क्वाड का हिस्सा हैं। यही कारण है कि उनका भी वेस्टइंडीज सीरीज में खेलना संभव नहीं है। इंग्लैंड के खिलाफ सुंदर ने वनडे सीरीज में हिस्सा लिया था लेकिन इंजर्ड होने के कारण दूसरे वनडे के बाद बाहर हो गए थे। हालांकि, अब वे फिट होने के करीब हैं और अफगानिस्तान टी20 सीरीज के लिए भी चुने गए हैं।
5. नितीश कुमार रेड्डी
नितीश कुमार रेड्डी चोट के कारण काफी समय से टीम से बाहर चल रहे थे, लेकिन अब वह वापसी के करीब हैं। हार्दिक पांड्या की गैरमौजूदगी में नितीश का वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज खेलना तय माना जा रहा था। हालांकि, एशियन गेम्स 2026 के लिए चुने जाने के कारण अब वह इस सीरीज में नहीं खेल पाएंगे।
Tagged:
team india shreyas iyer jasprit bumrah axar patel west indies cricket team Nitish Kumar Reddy Asian Games 2026