ईशान, श्रेयस (कप्तान), वैभव, बुमराह.... अफगानिस्तान के खिलाफ पहले टी20 के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन हुई फिक्स
Table of Contents
Team India playing XI: अफगानिस्तान के खिलाफ 13 सितंबर से भारत की तीन मैचों की टी20 सीरीज का आगाज होने जा रहा है। इस सीरीज के लिए BCCI ने टीम इंडिया का स्क्वाड कुछ दिनों पहले ही घोषित किया था, जिसमें उन्हीं खिलाड़ियों को जगह मिली है, जो एशियन गेम्स 2026 के लिए चुने गए हैं।
भारत के लिए अफगानिस्तान टी20 सीरीज को एशियन गेम्स की तैयारियों के लिहाज से काफी अहम माना जा रहा है। इस सीरीज के तीनों ही मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जाएंगे। पहले मैच के लिए टीम इंडिया (Team India) की संभावित प्लेइंग XI क्या हो सकती है, इसकी जानकारी हम आपको देने जा रहे हैं।
IND vs AFG पहले टी20 के लिए Team India की संभावित प्लेइंग 11
ओपनर्स - वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा

टीम इंडिया (Team India) के स्क्वाड में अफगानिस्तान टी20 सीरीज के लिए वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा के साथ ही संजू सैमसन का भी चयन हुआ है लेकिन पहले मैच में उन्हें बाहर ही रहना पड़ सकता है। संजू ने इंग्लैंड सीरीज के बाद कोई भी मुकाबला नहीं खेला है। वहीं, वैभव ने दलीप ट्रॉफी 2026 में हिस्सा लिया और अभिषेक शेर-ए-पंजाब टी20 लीग में खेल रहे हैं। दोनों का प्रदर्शन भी अच्छा रहा है। इसी वजह से इनकी जोड़ी पर ही भरोसा बरकरार रखा जा सकता है।
मिडिल ऑर्डर - ईशान किशन, श्रेयस अय्यर और तिलक वर्मा
पहले टी20 मैच के लिए टीम इंडिया (Team India) की तरफ से नंबर-3 पर विकेटकीपर ईशान किशन को बल्लेबाजी के लिए चुना जा सकता है, जो काफी समय से इसी पोजीशन पर खेल रहे हैं। वहीं, अगले दो स्लॉट की जिम्मेदारी कप्तान श्रेयस अय्यर और उपकप्तान तिलक वर्मा संभाल सकते हैं। अय्यर ने चार पर काफी अच्छा किया है। वहीं, पांचवें क्रम पर तिलक का स्ट्राइक रेट थोड़ा कम रहा है लेकिन उनसे बेहतर प्रदर्शन की आस होगी।
ऑलराउंडर - शिवम दुबे, नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल और वॉशिंगटन सुंदर
टीम इंडिया की प्लेइंग XI में चार ऑलराउंडर्स को मौका मिल सकता है। पेस बॉलिंग ऑलराउंडर के रूप में शिवम दुबे और नितीश कुमार रेड्डी को मौका मिलने की उम्मीद है। नितीश चोट से उबरकर वापसी कर रहे हैं। स्पिन बॉलिंग ऑलराउंडर के रूप में अक्षर पटेल और वॉशिंगटन सुंदर को मौका मिलने की उम्मीद है। सुंदर भी इंजरी से रिकवर होकर आ रहे हैं।
तेज गेंदबाज - अर्शदीप सिंह और जसप्रीत बुमराह
अफगानिस्तान के खिलाफ भारत सिर्फ दो स्पेशलिस्ट पेसर्स के साथ उतर सकता है। अर्शदीप सिंह का खेलना पक्का माना जा सकता है। वहीं, बुमराह पूरी तरह फिट हुए तो उन्हें भी मौका मिलने की उम्मीद है।
Tagged:
team india shreyas iyer afghanistan cricket team jasprit bumrah IND vs AFG T20 Series Vaibhav Sooryavanshi