फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! Asia Cup 2026 में फिर हो सकता है भारत-पाकिस्तान का महामुकाबला, यहां समझिए पूरा गणित
Table of Contents
IND vs PAK match again in Asia Cup 2026: महिला एशिया कप 2026 का आयोजन दुबई में हो रहा है। टूर्नामेंट में 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान का मुकाबला हुआ। इसमें टीम इंडिया ने एकतरफा अंदाज में 68 गेंदों के शेष रहते 7 विकेट से जीत हासिल की। पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान की टीम सिर्फ 55 रन बनाकर ढेर हो गई, जवाब में 56 के लक्ष्य को भारत ने 8.4 ओवर में 57/3 का स्कोर बनाया।
Asia Cup 2026 के फॉर्मेट के आधार पर आठ टीमों को चार-चार के दो ग्रुपों में बांटा गया है। एक टीम को अपने ग्रुप की अन्य तीन टीमों से एक-एक बार मुकाबला खेलना है। ऐसे में भारत ने पाकिस्तान से अपना ग्रुप मैच खेल लिया है। इसके बावजूद दोनों के बीच एक बार फिर मुकाबले का समीकरण बन रहा है। तो चलिए बताते हैं कि यह कैसे संभव हो सकता है।
Asia Cup 2026 के फाइनल में ही हो सकती है भारत-पाकिस्तान की टक्कर

Asia Cup 2026 में भारत और पाकिस्तान की दोबारा टक्कर फाइनल में ही हो सकती है। इसके लिए दोनों ही टीमों को खिताबी मैच में जगह बनानी होगी। भारत ने अपने पहले दो ग्रुप मैच बड़े अंतर से जीतकर सेमीफाइनल में जगह बना ली थी। इसके बाद अपने तीसरे मैच में भी बाजी मारते हुए पाकिस्तान को धूल चटाई।
पाकिस्तान के सेमीफाइनल में पहुंचने पर साफ होगा पूरा समीकरण
वहीं, पाकिस्तान की जगह अभी पक्की नहीं हुई है। फातिमा सना की टीम को अपने पहले दो मैचों में एक में जीत मिली तो एक में हार का भी सामना करना पड़ा है। इसी वजह से 7 सितंबर को हांगकांग के खिलाफ होने वाला मैच अहम है। इसमें पाकिस्तान को जीत मिली तो सीधे सेमीफाइनल में जगह मिल जाएगी।
वहीं, छोटे अंतर से हार मिली तो भी अगले राउंड में पहुंच जाएगा। बस बड़ी हार से बचना होगा। इसका मतलब साफ़ है कि सबसे पहले पाकिस्तान को टॉप-4 में जगह बनानी होगी। तभी फाइनल के बारे में सोचा जा सकता है।
13 सितंबर को खेला जाएगा Asia Cup 2026 का फाइनल
Asia Cup 2026 का फाइनल रविवार, 13 सितंबर को खेला जाएगा। इसमें सेमीफाइनल 1 और सेमीफाइनल 2 की विजेता टीमों की टक्कर होगी। सेमीफाइनल 1 में ग्रुप ए में पहले स्थान पर रहने वाली टीम की टक्कर ग्रुप बी में दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम से होगा। वहीं, सेमीफाइनल 2 में ग्रुप बी में पहले स्थान पर रहने वाली टीम ग्रुप ए में दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम से टकराएगी।
यह भी पढ़ें: इन 3 गेंदबाजों ने वनडे में लुटाए सबसे ज्यादा रन, नंबर-1 ने तो पार कर दी सारी हदें
Tagged:
indian women cricket team IND W vs PAK W Pakistan Women Cricket Team Women's Asia Cup 2026